Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • डीजीपी
    जल, थल और नभ तीनों स्तर पर होगी श्रद्धालुओं की सुरक्षा : डीजीपी Blog
  • ब्रह्मचारिणी
    Sakat Chauth Katha : सकट चौथ की पूजा एवं कथा के विषय में पंडित हृदय रंजन शर्मा से धर्म अध्यात्म
  • Badminton Competition
    Badminton Competition : आरल द्विवेदी ने पांच, आयुष कुमार, शार्दुल ने जीते चार खिताब Sports
  • Kapil Dev
    Kapil Dev की यादगार पारी, जब जिम्बाब्वे के खिलाफ जड़े थे 175 रन, देखें वीडियो Cricket World Cup
  • ब्रह्मचारिणी
    Pitru Paksh 2023 : तर्पण के लिए सर्वोत्तम तिथियॉ हैं 3, 7 और 14 अक्टूबर : पं. ह्रदयरंजन शर्मा धर्म अध्यात्म
  • भारतीय संस्कृति
    भारतीय संस्कृति और परिधानों को संजोए हैं बिंदिया शर्मा धर्म अध्यात्म
  • डॉक्टर मधुलिका शुक्ला
    सफलता का दूसरा नाम है डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Health
  • बैडमिंटन टूर्नामेंट सीरीज
    प्रथम कॉस्को कानपुर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट सीरीज का भव्य आगाज Sports

रागेंद्र स्वरूप मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन

Posted on January 23, 2026 By Manish Srivastava No Comments on रागेंद्र स्वरूप मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन
  • श्रेयांशु रंजन, पार्थ जौहरी, कार्तिक शुक्ला, शान सिंह व हम्माद खान रुशांक, आर्यमन क्वार्टर फाइनल में पहुँचे

कानपुर। रागेंद्र स्वरूप स्पोर्ट्स अकैडमी एवं कानपुर जिला बैडमिंटन संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय रागेंद्र स्वरूप प्रथम कानपुर बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 का भव्य शुभारंभ गुरुवार को कल्याणपुर स्थित रागेंद्र स्वरूप स्पोर्ट्स अकैडमी में हुआ। यह प्रतियोगिता 23 से 25 जनवरी 2026 तक आयोजित की जा रही है।

यह वर्ष 2026 की अकैडमी की पहली बैडमिंटन प्रतियोगिता है, जिसमें शहर के लगभग 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया है। प्रतियोगिता का आयोजन अंडर-13, अंडर-15 एवं अंडर-17 आयु वर्गों में बालक वर्ग (एकल व युगल) तथा बालिका वर्ग (एकल) में किया जा रहा है।अंडर-15 बालक एकल मुकाबले प्रातः 10 बजे से प्रारंभ हुए।
उद्घाटन समारोह
प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर अरुण पाठक, सदस्य विधान परिषद एवं पैट्रन, कानपुर जिला बैडमिंटन संघ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथियों में धीरेंद्र सिंह (उपाध्यक्ष), नितिन श्रीवास्तव, डी.पी. सिंह (सचिव), महीप सक्सेना (वाइस चेयरमैन), रवि दीक्षित (चीफ रेफरी), सौरभ श्रीवास्तव (कार्यकारी सचिव), आशुतोष सत्यम झा (कार्यकारी सचिव), आशीष गौर, नरेंद्र शाह, विजय दीक्षित, आशीष कुमार एवं साहिल श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अंडर-15 बालक एकल : प्रमुख परिणाम
क्वार्टर फाइनल मुकाबले
पार्थ जौहरी ने अभिनव कांशिक वर्मा को 30–14 से पराजित किया
शान सिंह ने नचिकेत मिश्रा को 30–15 से हराया
हम्माद खान ने पलाश शुक्ला को 30–19 से मात दी
कार्तिक शुक्ला ने विराट राणा को 30–5 से हराया
श्रेयांशु रंजन ने नमन सोनकर को 30–28 से पराजित किया
गौरव शुक्ला ने प्रखर जैन को 30–15 से हराया
रुशांक मेहरोत्रा ने आयुष यादव को 30–27 से हराया
आर्यमन खंडेलवाल वॉकओवर से अगले दौर में पहुँचे
क्वार्टर फाइनल में पहुँचे खिलाड़ी

पार्थ जौहरी, शान सिंह, हम्माद खान, कार्तिक शुक्ला, श्रेयांशु रंजन, गौरव शुक्ला, रुशांक मेहरोत्रा एवं आर्यमन खंडेलवाल।
आयोजकों के अनुसार अगले मुकाबले शुक्रवार प्रातः 9:00 बजे से खेले जाएंगे, जिनमें सभी वर्गों की बालिका एकल एवं बालक युगल प्रतियोगिताएँ प्रमुख रहेंगी।

Sports

Post navigation

Previous Post: जिंदगी में इससे बड़ा झूठा आज तक नहीं देखा
Next Post: रागेन्द्र स्वरूप स्पोर्ट्स अकेडमी में वर्ष की पहली बैडमिंटन प्रतियोगिता का रोमांच जारी

Related Posts

  • सीनियर एथलेटिक्स टीम का चयन 20 जुलाई को Sports
  • Asian Games Cricket
    Asian Games Cricket : नेपाल ने क्रिकेट को दिग्गजों को कर दिया दंग, तोड़ दिए सब रिकाॅर्ड Sports
  • बैडमिंटन टूर्नामेंट
    प्रदेश का पहला जिला रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट 26 से कानपुर में Sports
  • Badminton Competition
    Badminton Competition : जय नारायण के शटलर एक बार फिर राष्ट्रीय बैडमिंटन में Sports
  • Rishika Sharma
    राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में Rishika Sharma ने जीता रजत पदक Sports
  • क्रीडा ज्ञान परीक्षा
    क्रीड़ा भारती कराएगा ऑनलाइन क्रीडा ज्ञान परीक्षा, Krida Bharti will conduct online sports knowledge test Sports

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Renewable Energy
    Renewable Energy : अब रिन्यूएबल एनर्जी से रौशन होगा प्रदेश UP Government News
  • Famous songs of Karva Chauth
    इसबार आषाढ़ में 23 जून से 05 जुलाई तक रहें विशेष सावधान, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नहीं है शुभ धर्म अध्यात्म
  • Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad : गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबला आज Sports
  • टनकपुर त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी
    टनकपुर-खातीपुरा-टनकपुर त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी टनकपुर से 08 जनवरी से चलेगी Railway
  • दिव्या सिंह
    कड़ी मेहनत से 500 K फालोवर्स हासिल किए : दिव्या सिंह मनोरंजन
  • शहीद कैप्टन आयुष यादव डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल लीग
    Football league : हर्ष स्पोर्टिंग और कैंटोनमेंट क्लब ने जीते अपने मुकाबले Sports
  • वीएसएसडी कॉलेज
    वीएसएसडी कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 15 व 16 को Sports
  • करवा चौथ का मुहूर्त
    Ganesh Chaturthi 2025 : इस बार गणेश चतुर्थी पर बन रहे हैं कई शुभ योग धर्म अध्यात्म

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme