Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Wimbledon- 2025
    Wimbledon- 2025 : सबालेंका ने स्थानीय दावेदार राडुकानु को दी शिकस्त Sports
  • T20 World Cup Final: भारत की हुंकार के सामने कीवी कर पाएंगे पलटवार Sports
  • गणपति की भक्ति से हर विघ्न टल जाता है : दिव्या सिंह धर्म अध्यात्म
  • होली
    14 जनवरी को ही मनाया जाएगा मकर संक्रांति का त्यौहार Festival
  • Raill
    बरेली से गुजरने वाली कई गाड़ियों का आंशिक रूप से निरस्तीकरण Railway
  • अलीगढ़
    बढ़ाए गए बिजली बिल के लिए सौंपा ज्ञापन Blog
  • बुजुर्ग दंपति, पुत्रवधू और पौत्री की नृशंस हत्या, Elderly couple, daughter-in-law and granddaughter brutally murdered. Crime
  • Hariyali Teej
    गुरुपुष्य योग में किए गए हर कार्य का उत्तम फल होता है प्राप्त धर्म अध्यात्म
Panic button on vehicles

Panic button on vehicles : यूपी में पैनिक बटन से सुरक्षित होगा बेटियों का सफर

Posted on October 15, 2023October 15, 2023 By Manish Srivastava No Comments on Panic button on vehicles : यूपी में पैनिक बटन से सुरक्षित होगा बेटियों का सफर
  • Panic button on vehicles
  • योगी सरकार प्रदेश की बेटियों और महिलाओं को देगी पैनिक बटन की ताकत
  • सेफ सिटी परियोजना के तहत सिटी बसों, ओला, ऊबर में लगाए जा रहे सीसीटीवी और पैनिक बटन
  • यूपी-112 से सभी सीसीटीवी और पैनिक बटन को किया जा रहा इंटीग्रेट

लखनऊ, 15 अक्टूबर: सेफ सिटी परियोजना के तहत प्रदेश के 17 नगर निगम और गौतमबुद्धनगर में योगी सरकार की ओर से महिलाओं, बेटियों और बुजुर्गों को सुरक्षित यात्रा कराने के लिए परिवहन विभाग की सिटी बसों, ओला-ऊबर में सीसीटीवी कैमरे संग पैनिक बटन लगाए जा रहे हैं। वहीं परिवहन विभाग की ओर से सीसीटीवी कैमरों और पैनिक बटन को यूपी-112 से इंटीग्रेट किया जा रहा है। इससे यात्रा के दौरान कोई अनहोनी होने पर यात्री पैनिक बटन दबाकर यूपी-112 से मदद मांग सकता है। वहीं सिगनल मिलने पर यूपी-112 की टीम एक्टिव हो जाएगी और तत्काल मदद पहुंचाएगी। इतना ही नहीं सीसीटीवी के जरिये यात्रियों को सुरक्षित यात्रा का सुखद अहसास होगा।




ऊबर में सीसीटीवी और पैनिक बटन के लिए शासन को भेजा बजट का प्रस्ताव
परिवहन विभाग की ओर से सिटी बसों के सीसीटीवी कैमरे और पैनिक बटन को लगाने के साथ यूपी-112 से इंटीग्रेट करने के लिए क्रिसिल कंपनी द्वारा टेस्टिंग का काम किया जा रहा है। जल्द ही सीसीटीवी कैमरों और पैनिक बटन को यूपी-112 से इंटीग्रेट कर दिया जाएगा। वहीं परिवहन विभाग की ओर से ऊबर के साथ इंटीग्रेशन के टेस्टिंग का काम पूरा कर लिया गया है। परिवहन विभाग और ऊबर की ओर से सीसीटीवी कैमरे और पैनिक बटन लगाने को लेकर एक एमओयू तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही सीसीटीवी और पैनिक बटन के लिए 9.912 लाख की धनराशि का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। शासन से हरी झंडी मिलते ही ऊबर में सीसीटीवी और पैनिक बटन लगाने के साथ इंटीग्रेशन की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

उधर, ओला के साथ इंटीग्रेशन को लेकर एक कंपनी से दोबारा संशोधित फेसियल रिकॉग्नाइजेशन साफ्टवेयर (एफआरएस) एवं टेक्नो कामर्शियल उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं। इतना ही नहीं सेफ सिटी परियोजना के तहत यूपी-112 की ओर से प्रदेश में बेटियों से छेड़छाड़ एवं संवेदनशील 1861 हॉट स्पॉट को चिन्हित किया गया है। इनमें से 656 अति संवेदनशील स्थानों की पीआरवी द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है।

डेढ़ लाख से अधिक बुजुर्गों को किया गया चिन्हित
सेफ सिटी परियोजना के तहत बुजुर्गों की मदद के लिए यूपी-112 की ओर से 17 नगर निगम और गौतमबुद्धनगर में विशेष अभियान (सवेरा स्कीम) चलाया गया। अभियान के माध्यम से 1,52,139 अकेले रह रहे बुजुर्गों और बुजुर्ग दंपत्ति को चिन्हित करते हुए सत्यापन किया गया। इनमें सबसे अधिक गाजियाबाद में 1,24,972 बुजुर्गों को चिन्हित करते हुए सत्यापित किया गया। वहीं दूसरे नंबर पर 5245 बुजुर्ग कानुपर, तीसरे नंबर पर 3864 बुजुर्ग आगरा के चिन्हित किये गये। अभियान के दौरान बीट आरक्षियों ने करीब 1,48,933 बुजुर्गों से मुलाकात की और उनकी समस्या का समाधान भी किया। सबसे अधिक गाजियाबाद के 1,23,862 बुजुर्गों से मुलाकात कर उनकी मदद की गयी। इसी तरह मुरादाबाद के 2340, मथुरा के 2544 और कानपुर के 2362 बुजुर्गों से मुलाकात कर उनकी समस्या का समाधान किया गया।

UP Government News Tags:Panic button on vehicles

Post navigation

Previous Post: Gift of Development Works : भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने को नगरीय विकास महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री
Next Post: ‘मिस एशिया’ में गोल्ड ने बदल दी बॉडीबिल्डर संजना डालक की जिंदगी

Related Posts

  • Question Hour in UP Legislative Council
    Question Hour in UP Legislative Council : उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बढ़े हैं 40 लाख विद्यार्थी : मुख्यमंत्री UP Government News
  • वृद्धजनों के हुनर से सजा मंच, रामलीला का भावपूर्ण हुआ मंचन UP Government News
  • Bumper Employment
    Bumper Employment : कानपुर और बुलंदशहर जैसे शहरों में मिलेगा बंपर रोजगार UP Government News
  • मारुति सुजुकी
    शारदीय नवरात्रि से आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को मिलेगा गर्म और पौष्टिक आहार UP Government News
  • High Court Lucknow
    High Court Lucknow : सौर ऊर्जा से जगमगाएगा नया हाईकोर्ट परिसर, योगी सरकार ने शुरू की तैयारी UP Government News
  • Police Exam Big Update
    Police Exam Big Update : यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा-2023 निरस्त UP Government News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Tips of Health
    Tips of Health : स्वस्थ शरीर ही असली धन : फरहीन Blog
  • Wimbledon- 2025
    Wimbledon- 2025 : सबालेंका ने स्थानीय दावेदार राडुकानु को दी शिकस्त Sports
  • चंचल खटाना
    A Journey of Struggle, Success and Inspiration – The Pride of India Motivation
  • Fitness Modeling
    Fitness Modeling : ज्योति सिंह ने जीता गोल्ड, अहाना की स्पेशल पोजिंग पर बजी जमकर तालियां Sports
  • होली
    महालया देवपितृकार्ये सर्वपितृ कार्ये शनैश्चरी अमावस्या 14 सितंबर को Blog
  • Badminton Competition
    Badminton Competition : अंतर विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जय नारायण विद्या मंदिर बना चैंपियन Sports
  • Travellers Group of India
    Travellers Group of India : फेसबुक समूह ट्रैवलर्स ग्रुप ऑफ इंडिया ने किया अनूठा आयोजन Motivation
  • द्वितीय कॉस्को कानपुर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप में हुए रोमांचक मुकाबले Sports

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme