Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Hartalika Teej
    Shri Krishna Janmashtami : श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत करने से मिलेंगे 5 विशेष शुभ आशीर्वाद धर्म अध्यात्म
  • Badminton Competition
    Badminton Competition : अंतर विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जय नारायण विद्या मंदिर बना चैंपियन Sports
  • महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे
    महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे ने किया प्रयागराज-कानपुर खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण Blog
  • होली
    Guru Nanak Ji Prakash Parv : जानें गुरु नानक देव जी से जुडी कथा और शिक्षायें धर्म अध्यात्म
  • गीताप्रेस
    Ayodhya’s Development : अयोध्या में एक साल में हुए बड़े स्तर पर विकास कार्य UP Government News
  • मुख्यमंत्री ने नागरिकों की सभी तरह की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर तत्काल समाधान कराने के दिए निर्देश UP Government News
  • Health Tips by Barnali Sharma
    Health Tips by Barnali Sharma : एक्सरसाइज करने से वजन रहता है संतुलित : बरनाली शर्मा Health
  • गणपति बप्पा मोरया
    गणपति बप्पा मोरया की रोचक कथा धर्म अध्यात्म

वृद्धजनों के हुनर से सजा मंच, रामलीला का भावपूर्ण हुआ मंचन

Posted on December 26, 2023 By Manish Srivastava No Comments on वृद्धजनों के हुनर से सजा मंच, रामलीला का भावपूर्ण हुआ मंचन
  • संगम संस्कृतियों का’ कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग और मदर सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में हुआ ‘रामलीला का मंचन’
  • 85 साल से लेकर 66 वर्षीय वरिष्ठजनों ने मंच पर दिखाई अपनी प्रतिभा
  • वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए संकल्पित है योगी सरकार

लखनऊ, 25 दिसंबर। वृद्धजनों को सम्माजनक जीवन देने और उनकी नैसर्गिक क्षमताओं को बढ़ाने के लिए योगी सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में हो रहे दो दिवसीय ‘संगम संस्कृतियों का 2023’ के कार्यक्रम में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सोमवार को वरिष्ठ नागरिकों की रामलीला का मंचन हुआ। समतामूलक चौक स्थित रिवर फ्रंट वाली चटोरी गली, गोमती नगर में हुए कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश एवं मदर सेवा संस्थान लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में वृद्धाश्रम में निवासरत वरिष्ठजनों ने प्रस्तुति दी। मंच पर श्री राम का किरदर 67 वर्षीय राजू भगनानी, हनुमान का किरदार 85 साल के विश्वनाथ मेहरा ने निभाया और सीता की भूमिका में 66 वर्षीय कुमुदिनी रस्तोगी रहीं। मदर सेवा संस्थान से प्रशिक्षित सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान वृद्धाश्रम के वरिष्ठजनों ने रंगकर्मी महेश चंद्र देवा के निर्देशन में रामलीला का मंचन किया।

भावपूर्ण दृश्यों ने किया विभोर
कार्यक्रम की शुरुआत श्रीराम जन्म से हुई। राम जन्म पूरी अयोध्या में हर्षोल्लास से मनाया गया। राजा दशरथ की तीन रानियों द्वारा चार पुत्रों के जन्म से बधाइयां गूंजीं। ठुमक चलत रामंद्र बाजत पैजनियां के माध्यम से श्रीराम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुध्न के बाल स्वरूप में मंचन के बाद वरिष्ठजनों ने अपने-अपने किरदार को मंच पर जीवंत कर सभी का दिल जीत लिया। मंच पर जन्म के बाद नामकरण, विश्वामित्र आगमन, ताड़का वध की लीला के भावपूर्ण दृश्य ने भी भाव विभोर कर दिया। महज एक घंटे में हुई रामलीला में सभी प्रसंगों को दर्शाया गया। कई दृश्यों ने उपस्थित लोगों को भाव विभोर कर दिया।

वरिष्ठ रंगकर्मियों ने रामलीला के लिए दी आवाज
शहर के वरिष्ठ रंगकर्मियों ने रामलीला के लिए अपनी आवाज दी थी। इसके साथ ही कई वृद्धजनों ने भी आवाज संवादों के लिए दी। मंचन में कुछ बच्चों ने भी बाल रूपों के लिए काम किया। सभी ने बच्चों के अभिनय की भी तारीफ की। वरिष्ठजनों ने अपने अभिनय से रामायण के आदर्शों को जीवन में अपनाने पर बल दिया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि असीम अरुण, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण विभाग ने कहा, योगी सरकार वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, सम्मान के लिए संकल्पित है। वरिष्ठ नागरिकों को समर्पित करते हुए आज रामलीला कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। निदेशक कुमार प्रशांत, पूर्व मेयर संयुक्ता भाटिया, संस्थापक, गाइड समाज कल्याण संस्थान इंदु सुभाष, प्रोफेसर, ग्रांड वैली स्टेट यूनिवर्सिटी विवेक दलेला भी उपस्थित रहे।

UP Government News Tags:रामलीला का मंचन

Post navigation

Previous Post: Chief Minister’s decision : धार्मिक नगरों में प्रतिष्ठित मंदिरों के आसपास न बनें बहुमंजिला भवन : मुख्यमंत्री
Next Post: Atal Bihari’s birth anniversary : अस्थिर सरकारों ने देश को किया खोखला, अटल जी ने दी स्थिर सरकार: सीएम योगी

Related Posts

  • ग्रेटर नोएडा में कमर्शियल प्लॉट
    Yogi government’s big decision : गोण्डा में देश का सबसे बड़ा कन्या पूजन “शक्ति वंदन” होगा UP Government News
  • Chief Minister's decision
    Chief Minister’s decision : धार्मिक नगरों में प्रतिष्ठित मंदिरों के आसपास न बनें बहुमंजिला भवन : मुख्यमंत्री UP Government News
  • लखनऊ मेट्रो
    Lucknow Metro : लखनऊ मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर को मिली एनपीजी की मंजूरी UP Government News
  • समाजवादी पार्टी की टोपी लाल, कारनामे काले: सीएम योगी UP Government News
  • Development Projects Launch
    Development Projects Launch : 2024 में 2014 और 2019 से भी बड़े बहुमत के साथ बनेगी मोदी सरकारः सीएम योगी UP Government News
  • मुख्यमंत्री ने नागरिकों की सभी तरह की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर तत्काल समाधान कराने के दिए निर्देश UP Government News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Motivation
    Motivation : 2.3 मिलियन से अधिक फालोवर बनाना आसान नहीं था : रतन चौहान Motivation
  • Skandamata Fifth Day
    Chaitra Navratri 2026 : इस बार पूरे 09 दिन के ही होंगे चैत्रनवरात्र धर्म अध्यात्म
  • India open : इंडिया ओपन में अंपायर की भूमिका में दिखेंगे रवि दीक्षित Sports
  • Abhishek Sharma IPL
    Abhishek Sharma IPL : युवराज और सूर्यकुमार ने लगातार प्रोत्साहित किया : अभिषेक शर्मा Sports
  • खुशी पांडेय
    जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाती हैं लखनऊ की खुशी पांडेय Blog
  • बीमारी से मुक्ति के लिए डॉक्टर पर विश्वास कर नियमित इलाज जरूरी : डॉ मेनका Health
  • एथलीट पुष्पांजलि देवल
    अपने प्रदर्शन में निखार ला रही हैं मेरठ की एथलीट पुष्पांजलि देवल Sports
  • बिधनू बीआरसी में शिक्षक
    दिव्यंगता को ताकत में बदलने का हुनर सीख रहे बिधनू बीआरसी में शिक्षक Blog

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme