Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • ब्रह्मचारिणी
    Narak Chaturdashi : नरक चतुर्दशी या छोटी दीपावली 11 /12 नवंबर को, जानें विस्तार से धर्म अध्यात्म
  • Skandamata Fifth Day
    होलिका परिक्रमा का मंत्र कौन सा है किस प्रकार से हमे होली की पूजा-पाठ करनी चाहिए धर्म अध्यात्म
  • ऋषिकेश में कोरोना के दो मामले मिले, सतर्कता बढ़ी स्वास्थ्य सचिव बोले-किसी तरह की डर जैसी कोई स्थिति नहीं Health
  • Vishwakarma Puja-2023 : सृष्टि के प्रथम सूत्रधार कहे गए हैं भगवान विश्वकर्मा Blog
  • डॉक्टर मधुलिका शुक्ला
    होम्योपैथिक दवा से साइड इफेक्ट नहीं होते : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Health
  • Chitragupta Maharaj Jayanti : चित्रगुप्त महाराज जयन्ती 3 नवंबर को, जानें पूजन विधि, मंत्र, कथा और आरती Festival
  • मकर संक्रांति
    Makar Sankranti 2025 : मकर संक्रांति का राशियों पर पड़ेगा क्या प्रभाव, जानें पंडित हृदय रंजन शर्मा से धर्म अध्यात्म
  • मल्टी टैलेंटेड हैं मेकअप गुरु प्रीति रंजन मनोरंजन

कानपुर के आयुष कुमार अंडर 17 बालक के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Posted on August 10, 2024August 10, 2024 By Manish Srivastava No Comments on कानपुर के आयुष कुमार अंडर 17 बालक के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

कानपुर: कानपुर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के द्वारा उत्तर प्रदेश बैडमिंटन असोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 9 अगस्त से 12 अगस्त तक ग्रीन पार्क के हर्ष तिवारी बहुउद्देशीय हाल में चल रही 4 दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन अनेक रोमांचक मैच खेले गए।

कानपुर के आयुष कुमार अंडर 17 बालक के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे बालक वर्ग में कानपुर के बाकी सभी खिलाड़ी बाहर हो गए थे।

पहले दिन प्रतियोगिता में लगभग 140 मैच खेले गए। बालिका एकल वर्ग अंडर 17 में रिद्धि दुबे लखनऊ ने कानपुर की महक गौतम को 30-19 , श्रुति चौहान नोएडा ने गाजियाबाद की आनंदी यादव को 30-11, याना गौतम वाराणसी ने मेरठ की अंशिका तेवतिया को 30-19 , सान्विका गुप्ता कानपुर ने त्रिशिका सोनकर लखनऊ को 30-18, रिद्धि भारद्वाज हापुड़ ने सारा अली को 30-9 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।

बालिका वर्ग अंडर 15 में कानपुर की शान्विका गुप्ता ने बहराइच की अरुणिमा यादव को 30-21 से पराजित कर दोनों वर्गो के एकल में प्री क्वार्टर में प्रवेश किया।




बालक वर्ग अंदर 17 युगल में अर्णव यादव व मोहम्मद अम्मार अफजल नोएडा ने कानपुर के आरव शर्मा ईशान श्रीवास्तव को 30-18 से , निजामुद्दीन सीतापुर व सुमित जायसवाल ने आगरा के धैर्य गुप्ता क्षितिज यादव को 30-16, बालक वर्ग अंडर 17 में इस्मीत सिंह अलीगढ़ ने उत्कर्ष चौहान सहारनपुर को 30-16, सार्थक सोम नोएडा एवम आर्यन उतवीर प्रयागराज ने रायबरेली के अंकित वर्मा को 30-13 संस्कार यादव लखनऊ ने आयुष यादव भदोही को 30-26 से,शार्दुल खत्री कानपुर ने आर्य सोनी चित्रकूट को 30-13 शुभम सिंह आगरा ने राघव श्रीवास्तव लखनऊ को 30-28 ,आर्य भट्ट मुरादाबाद ने रजनीश गाजियाबाद को 30-16 से,शुभम सोलंकी आगरा ने वंश पाल मुजफ्फरनगर को 30-12 ,प्रखर तिवारी प्रयागराज ने ऐश्वर्य वर्मा गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज को 30-17, से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।

https://thexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240810-WA0186.mp4

मिश्रित युगल बालिका युगल बालक युगल के मैच कल प्रातः 9:00 बजे से खेले जाएंगे।प्रतियोगिता आयोजन में कानपुर में पहली बार ग्रीनपार्क के अंतरराष्ट्रीय स्तर के वातानुकूलित बैडमिंटन हॉल में खेलने आए विभिन्न जिलों के खिलाड़ी एवं अभिभावक व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए।

प्रतियोगिता में मुख्य रूप से सहयोगी स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, गणेशा इकोस्फीयर लिमिटेड, कॉस्को स्पोर्ट्स एंड फिटनेस का प्रमुख योगदान रहा। मनोज पांडे अध्यक्ष केडीबीए ,सुशील गुप्ता, डॉक्टर ए के अग्रवाल अध्यक्ष कानपुर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन , डीपी सिंह सचिव केडीबीए, महीप सक्सेना, रवि दीक्षित, सरकार अरुण दुबे,आशुतोष सत्यम झा ,केशव द्विवेदी, मनीष सिंघल, इरशाद अहमद,मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

Sports

Post navigation

Previous Post: Vedic Raksha bandhan : जानें वैदिक रक्षा सूत्र बनाने की विधि, पांच वस्तुओं का महत्त्व व राखी मंत्र
Next Post: नोएडा की अग्रिमा सिंह अंडर 15 व 17 दोनों वर्गों के फाइनल में प्रवेश किया

Related Posts

  • वीएसएसडी कॉलेज
    वीएसएसडी कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 15 व 16 को Sports
  • सीएसके की खिलाड़ी डॉक्यूमेंट्री ‘ द मेकिंग ऑफ’ लांच Sports
  • CSJMU badminton team
    द्वितीय कॉस्को कानपुर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन प्रतियोगिता 5 से, रजिस्ट्रेशन शुरू Sports
  • Tallent : फेमस एथलीट होने के साथ आदर्श मां भी हैं बिंदिया शर्मा Sports
  • नेशनल बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप
    नेशनल बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में गरिमा ने जीता सिल्वर Sports
  • बैडमिंटन टूर्नामेंट सीरीज
    प्रथम कॉस्को कानपुर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट सीरीज का भव्य आगाज Sports

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • होली
    कोजागिरीव्रत (शरद पूर्णिमा) 28अक्टूबर को, चंद्रमा के प्रकाश में रखी खीर खाने से अनेक रोग दूर हो जाते हैं धर्म अध्यात्म
  • शैलपुत्री
    Chaitranavratri First Day : माँ दुर्गा के प्रथम स्वरूप श्री शैलपुत्री जी की पूजा धर्म अध्यात्म
  • textile
    टेक्सटाइल के क्षेत्र में है उज्जवल भविष्य: जेके पांडे Education
  • डॉक्टर बदलने से नहीं उचित व नियमित इलाज से दूर होती है बीमारी : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Health
  • ऋषिकेश में कोरोना के दो मामले मिले, सतर्कता बढ़ी स्वास्थ्य सचिव बोले-किसी तरह की डर जैसी कोई स्थिति नहीं Health
  • Skandamata Fifth Day
    Chaitra Navratri 2026 : इस बार पूरे 09 दिन के ही होंगे चैत्रनवरात्र धर्म अध्यात्म
  • बेटी को निखारने में मां ‘यशोदा’ हिमानी की ‘भूमिका ‘ Education
  • कानपुर जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप
    कॉस्को कानपुर जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 24 दिसंबर से Sports

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme