Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Durga Navami
    Durga Navami : दुर्गा मां के नवे रूप सिद्धिदात्री या रामनवमी का जानें महत्व धर्म अध्यात्म
  • उत्तर प्रदेश की शान चंचल खटाना: संघर्ष, सफलता और प्रेरणा की गौरवशाली कहानी Blog
  • जय नारायण के अभिषेक राष्ट्रीय तीरंदाजी में Sports
  • गुजरात टाइटन्स की लगातार चौथी जीत Sports
  • तृतीय चंद्रघंटा
    Chaitranavratri Third Day : तृतीय चंद्रघंटा धर्म अध्यात्म
  • हरतालिका तीज व्रत (गौरी तृतीया व्रत) 26 अगस्त 2025 दिन मंगलवार को है, जानें चमत्कारी उपाय धर्म अध्यात्म
  • Ayodhya Junction Station inspection
    Ayodhya Junction Station inspection : अयोध्या जंक्शन स्टेशन रामभक्तों के लिए पूरी तरह तैयार Railway
  • होली
    कोजागिरीव्रत (शरद पूर्णिमा) 28अक्टूबर को, चंद्रमा के प्रकाश में रखी खीर खाने से अनेक रोग दूर हो जाते हैं धर्म अध्यात्म
सांसद खेल स्पर्धा

सांसद खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने बैडमिंटन और टेबल टेनिस में दिखाया दम

Posted on February 19, 2024February 19, 2024 By Manish Srivastava No Comments on सांसद खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने बैडमिंटन और टेबल टेनिस में दिखाया दम

-खेलो इंडिया अभियान के तहत 19-20 फरवरी को ग्रीनपार्क में हो रहा आयोजन
-पूर्णतया निशुल्क प्रतियोगिता में 500 से अधिक खिलाडी ले रहे प्रतिभाग
-टेबल टेनिस में 200 एवं बैडमिंटन के 300 खिलाड़ियो में हो रहे खिताबी मुकाबले


कानपुर: मोदी सरकार के ‘खेलो इण्डिया’ (Khelo India) अभियान के तहत सांसद खेल स्पर्धा (Sansad khel spardha) का आयोजन ग्रीनपार्क में 19 और 20 फरवरी को किया जा रहा है। सोमवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन सांसद सत्यदेव पचौरी ने बैडमिंटन और टेबल टेनिस खेलकर किया। इस दौरान खिलाड़ियों और अभिवावकों ने जमकर तालियां बजाकर अभिवादन किया।

सांसद सत्यदेव पचैरी जी (MP Satyadev Pachairi) ने कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में खेल के क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलताएं प्राप्त हुई हैं। कानपुर में भी लगातार खेल के संसाधनों को विकसित करने एवं मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। कानपुर में केवल बैडमिंटन और टेबल टेनिस ही नहीं बल्कि सभी खेलों एवं खिलाड़ियों को बढ़ावा देने उनका समुचित प्रशिक्षण देने के लिए हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।




उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के निर्देश पर खेलो इंडिया अभियान के तहत प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।

इस दौरान प्रतियोगिता संयोजक संजीव पाठक अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी एवं अध्यक्ष उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन, उत्तर जिला अध्यक्ष दीपू पांडे, दक्षिण जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह, प्रकाश शर्मा, सुरेश अवस्थी, मणिकांत जैन, राजेश भदौरिया, संतोष शुक्ला, अनीता गुप्ता के अलावा संतोष शुक्ला, सुनील सिंह (टेबल टेनिस प्रभारी), आशुतोष सत्यम झा (बैडमिंटन प्रभारी), संजय टंडन (सचिव), डीपी सिंह, अविनाश यादव, रमेश यादव (बैडमिंटन कोच),अभिसारिका यादव (टीटी कोच), नरेंद्र शाह उपस्थित रहे।

सांसद खेल स्पर्धा
सांसद खेल स्पर्धा

टेबल टेनिस प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार हैं

  • पहला क्वार्टर फाइनल अपराजित सिंह (डीपीएस बर्रा) और विराट गुप्ता (डीपीएस आजाद नगर) को 11-7 से 11-6 7-11 11-4 से हराया।
  • दूसरे क्वार्टर फाइनल में मुख्य कुशाग्र तिवारी (पदमपत सिंघानिया) ने आदित्य राज सिंह (सनातन धरम) को 11-7 12-10 12-14 11-5 से हराया।
  • तीसरी तिमाही के फाइनल में मुख्य मानस पोपटानी (पदमपत सिंघानिया) ने अर्नव भाटिया (जी डी गोयनका) को 15-17 11-9 11-6 11-9 से हराया।
  • चौथी तिमाही के फाइनल में दुर्वंक (चिंटेल्स स्कूल) ने अयान गुप्ता (सनातन धर्म) को 11-6 11-1 11-2 से हराया।
  • पहला सेमीफाइनल मुख्य अपराजित सिंह (डीपीएस बर्रा) ने कुशग्र तिवारी (पदमपत सिंघानिया) को 11-7 11-7 11-5 से हराया।
  • दूसरे सेमीफाइनल में मुख्य दुर्वंक (चिंटल्स स्कूल) ने मानस पोपटानी (पदमपत सिंघानिया) को 11-9 12-10 11-3 से हराया।
सांसद खेल स्पर्धा
सांसद खेल स्पर्धा

बैडमिंटन के प्रमुख परिणाम निम्नलिखित हैं

  • अंडर 11 गर्ल्स में आरणा द्विवेदी, श्रेयस झा ,अनिल रावत ,सौरभ मौर्य, सानिध्य रोहिरा, प्रशांत, प्रशस्ति शुक्ला, निकिता भाटिया, आदित्य कृष्णवंशी, तृषा तिवारी, अथर्व यादव, कुणाल शर्मा, सिद्धि झा, दिव्यांशु सोनकर, धैर्य ठक्कर, नचिकेत मिश्रा संविका गुप्ता संयोगिता रेड्डी, परिधि आदि ने अगले चक्र में प्रवेश किया।
Sports Tags:Khelo India, Sansad Khel Spardha, सांसद खेल स्पर्धा

Post navigation

Previous Post: VSSD College Sports : वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में पहले दिन कीर्ति यादव का जलवा
Next Post: Special Train : सूबेदारगंज-बांद्रा (ट.) सुपरफास्ट विशेष गाड़ी का संचालन 26 फरवरी से, जानें समय

Related Posts

  • जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप
    प्रथम कॉस्को कानपुर जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 का भव्य समापन, देखें video Sports
  • Football Team Selection
    Football Team Selection : कानपुर मंडल की फुटबॉल टीम का हुआ चयन Sports
  • स्वाति और कनक ने युगांडा में पांच पदक जीतकर रचा भारत का नाम रोशन किया Sports
  • स्टैग ग्लोबल-टीएसएच 4th यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन Sports
  • जेएमडी वर्ल्ड स्कूल
    राज्यस्तरीय बैडमिंटन व तैराकी प्रतियोगिता के लिए शहर की टीम चयनित Sports
  • Wimbledon- 2025
    Wimbledon- 2025 : सबालेंका ने स्थानीय दावेदार राडुकानु को दी शिकस्त Sports

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • दमदार प्रदर्शन करके लखनऊ के खिलाड़ियों ने बाजी मारी Sports
  • Dengue : त्योहार पर चुपके से डेंगू ने दी दस्तक : दीपिका शुक्ला Health
  • Atal Bihari's birth anniversary
    Atal Bihari’s birth anniversary : अस्थिर सरकारों ने देश को किया खोखला, अटल जी ने दी स्थिर सरकार: सीएम योगी Politics
  • होली
    विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर को धर्म अध्यात्म
  • Police Exam Big Update
    Police Exam Big Update : यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा-2023 निरस्त UP Government News
  • फार्मा इंडस्ट्री
    यूपी में लोगों के स्वास्थ्य के साथ ही रोजगार का भी बड़ा साधन बनेगी मेडिकल और फार्मा इंडस्ट्री Health
  • Sansad Khel Spardha
    Sansad Khel Spardha : कानपुर में सांसद खेल स्पर्धा 19 व 20 फरवरी को ग्रीनपार्क में, करें आवेदन Sports
  • Veer Baal Divas
    Veer Baal Divas : वीर बाल दिवस पर मुख्यमंत्री आवास में सीएम योगी ने किया श्रीगुरु ग्रंथ साहिब का स्वागत Blog

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme