Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Maha Kumbh 2025
    Maha Kumbh 2025 : श्रद्धालुओं के लिए रेलवे स्टेशन पर मिल रही मेडिकल ऑब्जर्वेशन रूम की सुविधा Maha Kumbh-2025
  • Ganpati Immersion : श्री गणपति विसर्जन 28 सितंबर को, जानें शुभ मुहूर्त और बिदाई पूजन के नियम धर्म अध्यात्म
  • हरतालिका तीज व्रत (गौरी तृतीया व्रत) 26 अगस्त 2025 दिन मंगलवार को है, जानें चमत्कारी उपाय धर्म अध्यात्म
  • इलाज का बेहतरीन तरीका है डॉक्टर मधुलिका की सफलता का आधार Health
  • Vande Bharat
    उत्तर प्रदेश को 3 नई वंदे भारत की सौगात, एक को विस्तार  Railway
  • Back Pain : मांसपेशियों में खिंचाव के कारण भी होता है बैक पेन : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Health
  • रागेंद्र स्वरूप मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन Sports
  • सावधानी बरतने से डेंगू से बचा जा सकता है, घबराने की जरूरत नहीं : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Health

Haryana Textile Industry : उत्तर प्रदेश में शिफ्ट होगी हरियाणा की टेक्सटाइल इंडस्ट्री

Posted on September 26, 2023 By Manish Srivastava No Comments on Haryana Textile Industry : उत्तर प्रदेश में शिफ्ट होगी हरियाणा की टेक्सटाइल इंडस्ट्री
  • सीएम योगी की बेहतर कानून व्यवस्था और उद्योगों को समर्पित नीतियों का दिख रहा असर
  • प्रदेश में दो हजार करोड़ का निवेश करेगा हरियाणा टेक्सटाइल्स एसोसिएशन
  • पहले चरण में निवेश से प्रदेश के 25 हजार युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से मिलेगा रोजगार

लखनऊ, 26 सितंबर: प्रदेश की बेहतर कानून व्यवस्था और उद्योगों को समर्पित नीतियों के चलते देश के दूसरे राज्यों के उद्यमी भी अब उत्तर प्रदेश का रुख कर रहे हैं। हाल ही में हरियाणा टेक्सटाइल इंडस्ट्री (Haryana Textile Industry) से जुड़े उद्यमियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर अपने उद्योगों को उत्तर प्रदेश में स्थापित करने की मंशा जाहिर की। मुलाकात के दौरान उन्हाेंने उत्तर प्रदेश को इंडस्ट्री के लिए बेहतरीन संभावनाओं वाला प्रदेश बताया। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हे उद्योगों की स्थापना के लिए भूमि से लेकर हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। मालूम हो कि योगी सरकार ने प्रदेश में उद्योगों की सुगमता (ईज ऑफ डूइंग बिजनेस) के लिए 25 सेक्टोरल पॉलिसीज बनायी है। इसके साथ ही निवेश सारथी और निवेश मित्र के माध्यम से उद्योगों को स्थापित करने की प्रक्रिया की मॉनिटरिंग की जा रही है। इतना ही नहीं इनसेंटिव्स के लिए भी अब उद्यमियों को भटकना नहीं पड़ता, उन्हे आटोमेटिक इसका लाभ मिल रहा है। यही वजह है कि देश के दूसरे राज्यों के उद्यमी उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आकर्षित हो रहे हैं।

पहले चरण में 50 औद्योगिक इकाइयां होंगी स्थापित
हरियाणा टेक्सटाइल्स एसोसिएशन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर प्रदेश में इंडस्ट्री लगाने की बात कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पूरे देश में उत्तर प्रदेश ही ऐसा राज्य है जो इंडस्ट्री के लिए सबसे मुफीद है। यहां पर इंडस्ट्री के अनुकूल माहौल है। वहीं पहले की अपेक्षा आज प्रदेश में निवेश और निवेशक पूरी तरह से सुरक्षित है। इतना ही नहीं योगी सरकार उनकी हर समस्या के समाधान के लिए खड़ी है। यही वजह है कि वह सभी हरियाणा से अपनी टेक्सटाइल इंडस्ट्री उत्तर प्रदेश में शिफ्ट करना चाहते हैं। एसोसिएशन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रदेश में दो हजार करोड़ का निवेश करने की इच्छा जाहिर की। एसोसिशएन के सदस्यों ने बताया कि पहले चरण में 50 औद्योगिक इकाइयों को स्थापित किया जाएगा, जिससे प्रदेश के 25 हजार युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। वहीं प्रदेश को 5 हजार करोड़ की वार्षिक बिक्री से विदेशी मुद्रा मिलेगी और एक्सपोर्ट में वृद्धि होगी।

सरकार आपके साथ हमेशा खड़ी है : सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक में उपस्थिति मुख्य सचिव को हरियाणा टेक्सटाइल्स एसोसिएशन को जमीन उपलब्ध करने और उद्योग लगाने वाले लोगों को प्राथमिकता के आधार पर वरीयता देने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने उद्यमियों को आश्वासन दिया कि प्रदेश में उन्हे किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी, सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात में 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में हांगकांग से मोबाईल-पार्ट बनाने वाली कुनशन टेक कंपनी के सीईओ सो युंग पुंग तथा अमित पारीख, उत्तर प्रदेश एमएसएमइ स्टार्टअप के चेयरमैन सचिन गोयल, एआईएम के अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा, जितेन्द्र पारीख, भूपेंद्र सिंह, प्रताप अरोरा, नरेश शर्मा, प्रमोद अग्रवाल, एसपी अग्निहोत्री, पंकज गुप्ता, सुभाष लूथरा, साहिल चंदना, आंचल बोरा, पीके अग्रवाल एवं अजय अग्रवाल आदि भी मौजूद रहे।

UP Government News Tags:Haryana Textile Industry, Haryana's textile industry will shift to Uttar Pradesh

Post navigation

Previous Post: जाणता राजा महानाट्य का आयोजन 1 अक्टूबर से, पुणे के 150 कलाकार करेंगे मंचन
Next Post: Kapil Dev की यादगार पारी, जब जिम्बाब्वे के खिलाफ जड़े थे 175 रन, देखें वीडियो

Related Posts

  • Child Helpline News : प्रदेश में चाइल्ड हेल्पलाइन की 18 नई यूनिट शुरू करेगी योगी सरकार UP Government News
  • Bumper Employment
    Bumper Employment : कानपुर और बुलंदशहर जैसे शहरों में मिलेगा बंपर रोजगार UP Government News
  • Age limit for constable recruitment increased
    Age limit for constable recruitment increased : 22 से बढ़ाकर 25 साल हुई पुलिस आरक्षी भर्ती की आयु सीमा UP Government News
  • High Court Lucknow
    High Court Lucknow : सौर ऊर्जा से जगमगाएगा नया हाईकोर्ट परिसर, योगी सरकार ने शुरू की तैयारी UP Government News
  • Chief Minister's decision
    Chief Minister’s decision : धार्मिक नगरों में प्रतिष्ठित मंदिरों के आसपास न बनें बहुमंजिला भवन : मुख्यमंत्री UP Government News
  • Police Exam Big Update
    Police Exam Big Update : यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा-2023 निरस्त UP Government News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • कानपुर में पहली बार खिलाड़ियों की माताओं को मिलेगा विशिष्ट सम्मान Sports
  • Ashtami Fast
    Ashtami Fast : अष्टमी के लिए कब रखेंगे व्रत जानें धर्म अध्यात्म
  • लोहड़ी पर्व
    Bhai Dooj : आखिर क्यों मनाया जाता है भाई दूज, जानें शुभ मुहूर्त, कथा Why is Bhai Dooj celebrated, know the auspicious time and story Festival
  • जुगल देवी सरस्वती
    जुगल देवी सरस्वती विद्या मंदिर में सप्तशक्ति संगम समागम समापन समारोह सम्पन्न Education
  • Chocolate Cyst : होम्योपैथिक उपचार से चॉकलेट सिस्ट को आसानी से खत्म किया जा सकता है : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Health
  • करवा चौथ का मुहूर्त
    घर में शिवलिंग स्थापित करने के विषय में सोच रहे हैं तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान धर्म अध्यात्म
  • Ganpati Immersion : श्री गणपति विसर्जन 28 सितंबर को, जानें शुभ मुहूर्त और बिदाई पूजन के नियम धर्म अध्यात्म
  • कानपुर की डॉक्टर मेनका “100 आइकोनिक वूमेन ऑफ इंडिया अवॉर्ड” से सम्मानित Health

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme