Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Rain in Kanpur
    Rain in Kanpur : बारिश ने बिगाड़ा कानपुर का मिजाज General
  • Alankara Samaroh
    Alankara Samaroh : जय नारायण विद्या मन्दिर इंटर में प्रतिभा अलंकरण समारोह सम्पन्न धर्म अध्यात्म
  • योनेक्स सनराइज उत्तर प्रदेश स्टेट सब जूनियर अंडर 15 और 17 बैडमिंटन चैंपियनशिप ग्रीन पार्क में 9 से Sports
  • Ganesh Chaturdashi ke shubh yog
    Ganesh chaturthi 2025 : इस बार चार शुभ योगों में मनाई जाएगी श्री गणेश चतुर्दशी, जानें शुभ मुहूर्त धर्म अध्यात्म
  • प्रथम उत्तर प्रदेश डेफ गेम के तहत बैडमिंटन व टेबल टेनिस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोरखपुर ओवरऑल चैंपियन Sports
  • Durga Navami
    Makar Sankranti 2026 : मकर संक्रांति पर सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा धर्म अध्यात्म
  • द्वितीय कॉस्को कानपुर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप का उद्घाटन Sports
  • जय नारायण विद्या मंदिर
    जय नारायण विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने ली यातायात के नियम पालन की शपथ, देखें वीडियो Education
High Court Lucknow

High Court Lucknow : सौर ऊर्जा से जगमगाएगा नया हाईकोर्ट परिसर, योगी सरकार ने शुरू की तैयारी

Posted on February 9, 2024February 9, 2024 By Manish Srivastava No Comments on High Court Lucknow : सौर ऊर्जा से जगमगाएगा नया हाईकोर्ट परिसर, योगी सरकार ने शुरू की तैयारी
  • सीएम योगी के विजन अनुसार, लखनऊ के गोमतीनगर स्थित नए हाईकोर्ट भवन को सौर उर्जा से लैस करने की प्रक्रिया हुई शुरू
  • रूफटॉप सोलर इम्पैनल्ड पावर प्लांट के इंस्टॉलेशन के जरिए परिसर को सौर ऊर्जा युक्त बनाने का कार्य होगा पूरा
  • 6.31 करोड़ रुपए की लागत से इस परियोजना को किया जाएगा पूरा, धनावंटन को मिली प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति

लखनऊ, 9 फरवरी। उत्तर प्रदेश को विकास के नए सोपान की ओर अग्रसर कर रही योगी सरकार प्रदेश में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने पर भी विशेष तौर पर ध्यान केंद्रित कर रही है। यही कारण है कि प्रदेश में सौर ऊर्जा के प्रति जागरुकता बढ़ने के साथ इसे अब व्यापक स्तर पर इस्तेमाल में भी लाया जा रहा है। इस क्रम में, अयोध्या के साथ ही वाराणसी को भी रूफ टॉप सोलर इनेबल्ड मॉडल सिटी के तौर पर विकसित करने का कार्य तो प्रारंभ हुआ ही है साथ में प्रदेश में भी सभी बड़े सरकारी भवनों की ऊर्जा जरूरतों की पूर्ति के लिए रूफटॉप सोलर इम्पैनल्ड पावर प्लांट्स को लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस क्रम में, लखनऊ के गोमतीनगर स्थित नए हाईकोर्ट परिसर (High Court Lucknow) को भी सौर ऊर्जा से लैस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस परिसर में रूफटॉप सोलर इम्पैनल्ड पावर प्लांट की स्थापना, क्रियान्वयन व संचालन का मार्ग प्रशस्त करते हुए योगी सरकार द्वारा 6.31 करोड़ रुपए की धनराशि प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति के बाद जारी कर दी गई है।




ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट को मिलेगा बढ़ावा
देश के सबसे खूबसूरत हाईकोर्ट परिसरों में शुमार लखनऊ हाईकोर्ट का नया परिसर गोमतीनगर के विभूति खंड में अवस्थित है तथा इसे 1300 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा इसका निर्माण किया गया है तथा 2.5 लाख स्क्वेयर मीटर क्षेत्र में फैले इस परिसर का लोकार्पण 19 मार्च 2016 को हुआ था। योगी सरकार में इस परिसर को ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट के अंतर्गत लाने का फैसला लिया गया था। इस परिसर की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए भवन की छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना का निर्णय वर्ष 2022 में लिया गया था। फिलहाल, योगी सरकार द्वारा बजट एलोकेशन और धनराशि को प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति जारी किए जाने के बाद परियोजना का कार्य तेजी से आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। जारी की गई धनराशि में 18 प्रतिशत जीएसटी राशि को भी सम्मिलित किया गया है।

रूलबुक अनुसार सभी कार्यों को किया जाएगा पूरा
योगी सरकार द्वारा लखनऊ के नए हाई कोर्ट परिसर को सौर ऊर्जा युक्त बनाने की जो परियोजना प्रस्तुत की गई है उसके अनुसार सोलर पैनल्स, प्लांट सभी सभी जरूरी संयंत्रों के क्रय को उत्तर प्रदेश शासन की रूलबुक अनुसार पूरा किया जाएगा। इस परियोजना में उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है जो हाईकोर्ट इलेक्ट्रिक इकाई के अपर परियोजना प्रबंधक (विद्युत) की देखरेख में पूरा होगा। इस कार्य को पूरा करने के लिए सौर संयंत्र आपूर्तिकर्ताओं से कोटेशन मांगी जाएगी और प्रतिस्पर्धी तौर पर सबसे सक्षम इकाइयों से सौर ऊर्जा पैनल तथआ संयंत्र की आपूर्ति व संचालन कार्य को पूरा कराया जाएगा।

UP Government News Tags:CM Yogi Adityanath, High Court Lucknow, UP News

Post navigation

Previous Post: Filariasis Liberation Campaign : फाइलेरिया के लक्षण का न करें इंतजार, दवा का सेवन ही है बचाव: सीएम योगी
Next Post: चौधरी चरण सिंह सच्चे अर्थों में लोकतंत्र के साधक : योगी आदित्यनाथ

Related Posts

  • Bumper Employment
    Bumper Employment : कानपुर और बुलंदशहर जैसे शहरों में मिलेगा बंपर रोजगार UP Government News
  • बो स्ट्रिंग स्टील गर्डर रेलवे ब्रिज
    अयोध्या में 10 करोड़ की लागत से 6 महीने में बनकर तैयार होगा ‘बो स्ट्रिंग स्टील गर्डर रेलवे ब्रिज’ UP Government News
  • Development Projects Launch
    Development Projects Launch : 2024 में 2014 और 2019 से भी बड़े बहुमत के साथ बनेगी मोदी सरकारः सीएम योगी UP Government News
  • Police Exam Big Update
    अखिलेश जी डरते थे कि कहीं चाचा कुर्सी न हथिया लें : सीएम योगी UP Government News
  • Renewable Energy
    Renewable Energy : अब रिन्यूएबल एनर्जी से रौशन होगा प्रदेश UP Government News
  • Question Hour in UP Legislative Council
    Question Hour in UP Legislative Council : उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बढ़े हैं 40 लाख विद्यार्थी : मुख्यमंत्री UP Government News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • स्मार्ट मीटर को लेकर भ्रम में न आएं, OTP से सत्यापन कराएं General
  • Fitness Model : बहुत पावरफुल ग्लैमरस खेल है फिटनेस मॉडलिंग : बिंदिया शर्मा मनोरंजन
  • सांसद खेल स्पर्धा
    सांसद खेल स्पर्धा में सुविज्ञा, प्रेक्षा और दक्ष ने जीते दोहरे खिताब Sports
  • इलाज का बेहतरीन तरीका है डॉक्टर मधुलिका की सफलता का आधार Health
  • Kannauj Railway Station
    कन्नौज रेलवे स्टेशन आधुनिक सुख-सुविधाओं से युक्त किया जायेगा Blog
  • जिंदगी में इससे बड़ा झूठा आज तक नहीं देखा Politics
  • ब्रह्मचारिणी
    शरद पूर्णिमा 28 अक्टूबर को, जानें विस्तार से Blog
  • Laxmi Narayan Serial
    Laxmi Narayan Serial : धार्मिक सीरियल में एक्टिंग करना चैलेंजिंग होता है : भावना रोकड़े मनोरंजन

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme