Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • भीषण गर्मी में अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए : डॉ. मधुलिका शुक्ला Health
  • सुविज्ञा और सार्थक ने टेबल टेनिस प्रतियोगिता में मारी बाज़ी Sports
  • उत्कर्ष वर्धन सिंह ने शूटिंग में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, जीता रजत पदक Sports
  • लोहड़ी
    महाराणा प्रताप डेंटल कॉलेज में लोहिड़ी पर गिद्दा कर छात्रों संग प्रोफेसर भी झूमे Festival
  • Atal Bihari's birth anniversary
    Atal Bihari’s birth anniversary : अस्थिर सरकारों ने देश को किया खोखला, अटल जी ने दी स्थिर सरकार: सीएम योगी Politics
  • National Sports Day
    National Sports Day : खेल सप्ताह के तीसरे दिन भी जमकर दिखा उत्साह Sports
  • Veer Baal Divas
    Veer Baal Divas : वीर बाल दिवस पर मुख्यमंत्री आवास में सीएम योगी ने किया श्रीगुरु ग्रंथ साहिब का स्वागत Blog
  • Famous songs of Karva Chauth
    अतिदुर्लभ रवि_पुष्य और सर्वार्थ सिद्धि योग मे माघ पूर्णिमा आज धर्म अध्यात्म
Rain in Kanpur

Rain in Kanpur : बारिश ने बिगाड़ा कानपुर का मिजाज

Posted on September 18, 2024September 18, 2024 By Manish Srivastava No Comments on Rain in Kanpur : बारिश ने बिगाड़ा कानपुर का मिजाज

कानपुर (Rain in Kanpur) : बारिश ने जाते जाते कानपुर वासियों को खूब छकाया। मंगलवार पूरी रात बदरा खूब बरसे। शुबह जब लोग उठे तो सब तरफ पानी ही पानी था। स्कूल जाना, आॅफिस जाना, दुकान खोलना, सबकुछ एक मुसीबत भरा लग रहा था। घर की गलियां हो या वीआईपी रोड या फिर जीटी रोड। सब तालाब में तबदील हो गए। कई व्यस्त सड़कों में तो लगातार ज्वार-भाटा आता रहा।
जरीब चैकी के पास जीटी रोड पर बड़े से गड्ढे में बड़ी सी बस फंस गई। फिर क्या था जाम ही जाम। पानी में कोई गड्ढा दिख ही नहीं रहा था। लोग कराह उठे। आॅफिस जाने की जल्दी में कईयों की आंखों से आंसू आ गए। घंटों की मसक्कत के बाद भी बस निकलने का नाम नहीं ले रही थी।




बारिश की बात हो और कानपुर में अफीम कोठी यानी हाथी पुल की बात न हो ऐसा तो ही नहीं सकता। कहते हैं कभी बारिश में यहां हाथी तक डुबाउ पानी भर जाता था। बक्त के साथ चीजे बदल जाती हैं, पानी अब भी उतना ही भरता है पर नगर निगम कई मशीनों को लगाकर पानी निकाल देता है।

यहां सुबह पानी तो साफ हो गया था, पर कीचड़ और फिसलन पीछे छोड़ गया था। जिससे पैदल चलना भी मुसीबत भरा था। चूंकी बारिश के कारण यहां कई लोगों की डूबकर मौत हो चुकी है। इसलिए नगर निगम पहले ही रास्ता ब्लाक कर देता है। ऐसे में दक्षिण से उत्तर जाना और उत्तर से दक्षिण जाना बेहद दुरुह काम हो जाता है। इसका असर गोविंदपुरी और दादा नगर पुल पर दिखाई दिया।
विजय नगर के पास तो जाम में स्कूली बच्चे भी फंसे रहे। गाड़िया तो छोड़िये जनाब, पैदल वाले भी रेंग रेंग कर चल रहे थे। विजय नगर रोड पर जलभराव और गाड़ियों के बीच खूब दो दो हाथ होते रहे। जो किनारे से निकल गया सो बच गया, जिसने बीच में घुसने की कोशिश की उसे भिंगा दिया।

शारदा नगर में नर्सिंग होम के सामने बड़ा पेड़ भरभरा कर गिर गया। वह पूरी सड़क पर पसर गया। शुक्र है रात में गिरा इसलिए एक कार दबी, नहीं तो कुछ और लोग दब जाते। खैर अभी देर तक पेड़ को हटाने के इंतजाम नहीं थे, इसलिए बाइक सावार किसी तरह डाल हटाकर निकल रहे थे। गुरुदेव पैलेस के पास पानी ने तो बेहाल ही कर दिया। ये कुछ दृश्य तो कानपुर की बानगी मात्र हैं पूरे शहर की हालत खस्ता है।

General Tags:Kanpur news, Rain in Kanpur

Post navigation

Previous Post: Chocolate Cyst : होम्योपैथिक उपचार से चॉकलेट सिस्ट को आसानी से खत्म किया जा सकता है : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला
Next Post: प्रीति रंजन ने बिखेरा अब कानपुर में भी मेकअप का जलवा

Related Posts

  • ओम बिरला
    सदन जितना अधिक चलेगा, लोकतंत्र उतना ही होगा मजबूत- ओम बिरला General
  • ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अलीगढ़
    पत्रकारों की बढ़ाई जाए सुविधाएं, सीएम को भेजी मांगे General
  • यूएई के राष्ट्रपति
    एयरपोर्ट पहुंच मोदी ने की यूएई के राष्ट्रपति की मेजबानी General
  • ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा जय नारायण विद्या मंदिर से हुई रवाना General
  • Pathar Ghat : बिठूर का सबसे उत्तम स्मारक है पत्थर घाट General
  • स्मार्ट मीटर को लेकर भ्रम में न आएं, OTP से सत्यापन कराएं General

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • टीचर्स सेल्फ केयर
    मदद का संकल्प ले, स्वामी विवेकानंद की राह में विवेकानंद की टीएससीटी Education
  • Navratri 2023
    Navratri 2023 : माँ दुर्गा से जुड़े कुछ बेहद रोचक व भक्तिपूर्ण प्रेरक प्रसंगों की जानकारी धर्म अध्यात्म
  • माइक्रोबायोलॉजी
    डॉ. दीपिका शुक्ला ने “इंट्रोडक्शन ऑफ ए माइक्रोबायोलॉजी” किताब लिख शिक्षा जगत में जमाई धाक Health
  • आईएमए कानपुर क्रिकेट प्रीमियम लीग
    आईएमए कानपुर क्रिकेट प्रीमियम लीग 2 और 3 दिसंबर को Health
  • करवा चौथ का मुहूर्त
    Durga Ashtami -2025 : दुर्गा अष्टमी को होगी माता महागौरी की पूजा, जानें पूजा विधि व मुहूर्त धर्म अध्यात्म
  • Durga Navami
    Makar Sankranti 2026 : मकर संक्रांति पर सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा धर्म अध्यात्म
  • Holi Special Trains : होली पर घर जाने पहले जान लें विशेष गाड़ियां Railway
  • होली
    विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर को धर्म अध्यात्म

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme