Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Health Tips
    Health Tips : फिट रहने के लिए अच्छी डाइट बेहद जरूरी : जानवी पांडव Health
  • Constable Recruitment Exam
    Summer Special Train : लालकुआं-हावड़ा-लालकुआं ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 25 से चलेगी, जानें समय Railway
  • करवा चौथ
    करवा चौथ के साथ ही त्योहारों की खुशियों का आगाज धर्म अध्यात्म
  • Round-Robin Formet
    Round-Robin Formet : भारतीय टीम के लिए अच्छा नहीं रहा राउंड रोबिन फार्मेट Sports
  • कानपुर की श्रेयांशी रंजन और संयुक्ता रेड्डी ने सेमीफाइनल में बनाई जगह Sports
  • Krida Bharti Online Exam : क्रीड़ा भारती कराएगा ऑनलाइन क्रीडा ज्ञान परीक्षा 2025, विजेता को मिलेगा एक लाख रुपये का इनाम Sports
  • कानपुर मंडल ने वाराणसी मंडल से ड्रा खेलकर क्‍वार्टर फाइनल में प्रवेश किया Sports
  • India open : इंडिया ओपन में अंपायर की भूमिका में दिखेंगे रवि दीक्षित Sports
Dr. Roshni Tak

भारतीय परिधान का पूरे विश्व में है वर्चस्व : डा. रोशनी टाक

Posted on September 23, 2023 By Manish Srivastava No Comments on भारतीय परिधान का पूरे विश्व में है वर्चस्व : डा. रोशनी टाक
  • विशेष अवसरों व त्योहारों में साड़ी की रहती है धूम

जयपुर : परिवर्तन संसार का नियम है। हमारे समाज में लगातार परिवर्तन देखने को मिले हैं। चाहे वो खान-पान हो या फिर रहन सहन। समय के साथ-साथ हर जिले व शहर में लोगों की सोच में बदलाव के साथ ही उनके पहनावे में भी काफी अंतर देखने को मिला है। इन बदलावों के बाद भी हमारी संस्कृति से जुड़े परिधान आज भी इस आधुनिक जमाने में अपना वर्चस्व कायम किए हुए हैं। इस विषय पर अपने अनुभव साझा करते हुए जयपुर की मशहूर एंकर, मॉडल, टीवी एक्ट्रेस व एस्ट्रोलॉजर डा. रोशनी टाक ने बताया कि हाईटेक जमाने में आज बहुत से कपड़े आ गए हैं, लेकिन आज भी साड़ी में जो बात है वो किसी और कपड़े में नहीं। इसलिए विशेष अवसरों पर साड़ी पहनने से विशेष छवि बनती है।




उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति सबसे अच्छी है, जिसमें राजस्थान का भी विशेष स्थान है। वेशभूषा के मामले में भी राजस्थान का कोई जोड़ नहीं है। इसलिए मुझे राजस्थानी होने पर बहुत गर्व महसूस होता है। अगर महिलाओं के परिधान की बात की जाए तो “साड़ी” एक ऐसा पहनावा है जिसे देश ही नहीं पूरी दुनिया में आज भी बहुत पसंद किया जाता है। “साड़ी” को भारतीय समाज में विशेष स्थान दिया गया है। जब भी कोई खास अवसर या त्योहार होता है, लड़कियां और महिलाएं अधिकतर साड़ी पहनना ही पसंद करती हैं। इसीलिए “साड़ी” सिर्फ एक परिधान ही नहीं, हमारी परंपरा भी है। यही वजह है कि वर्षों तक परदादी, दादी और मां की साड़ियां अगली पीढ़ी को दी जाती रही है और इसे हमेशा सहेजा गया है।

Dr. Roshni Tak
Dr. Roshni Tak

“साड़ी” को आप जिस रूप में पहने, ये सौंदर्य को निखारने का काम करती है। भारत में तो इसे एक तरह से अघोषित राष्ट्रीय परिधान भी कह सकते हैं। हजारों प्रकार की साड़ियां हमारे देश में उपलब्ध हैं। जयपुरी साड़ियां, बनारसी सिल्क, कांजीवरम, चंदेरी, माहेश्वरी, पोचमपल्ली, तांतकी, पैठणी सहित हर प्रांत की अपनी खास साड़ी होती है। प्रिंट और डिजाइन के आधार पर लाखों तरह की साड़ियां बाजार में उपलब्ध हैं। अपने मनपसंद कपड़े, रंग और प्रिंट की साड़ियां आपको कुछ सौ रुपये से लेकर लाखों तक में मिल जाएगी। इसे पहनने के भी सैंकड़ों तरीके हैं।




“साड़ी” के विषय में आम लड़की या महिला किस परिधान को ज्यादा तरजीह देती हैं, उसके प्रति उनकी क्या सोच है और उसे पहने के पीछे मूलतः क्या कारण है।इसके लिए कुछ शहरों में सर्वे किया गया। हर क्षेत्र की कामकाजी व घरेलू महिलाओं ने अपने अनुभव को साझा करते हुए यही कहा कि फैशन की दुनिया में हजारों आधुनिक और महंगे कपड़े आ चुके हैं, लेकिन जो “साड़ी” में बात है वो किसी और में कहा।

Dr. Roshni Tak
Dr. Roshni Tak
मनोरंजन Tags:Dr. Roshni Tak, Indian clothing

Post navigation

Previous Post: Change of Dress : फुल पैंट शर्ट पहनकर आएंगे परिषदीय विद्यालयों के छात्र
Next Post: Motivation : 2.3 मिलियन से अधिक फालोवर बनाना आसान नहीं था : रतन चौहान

Related Posts

  • Saree ka Fashion : भारतीय परिधान की मिसाल है साड़ी : डा. रोशनी टाक मनोरंजन
  • भावना रोकड़े की अदाकारी पर फिदा हैं लाखों फैन्स मनोरंजन
  • बिकनी दिवा
    भारत की पहली बिकनी दिवा हैं दिल्ली की खूबसूरत बिंदिया शर्मा मनोरंजन
  • प्रीति रंजन
    प्रीति रंजन ने बिखेरा अब कानपुर में भी मेकअप का जलवा मनोरंजन
  • लखनवी अंदाज में “चार चांद”लगा देती है साड़ी : अहाना मिश्रा मनोरंजन
  • Laxmi Narayan Serial
    Laxmi Narayan Serial : धार्मिक सीरियल में एक्टिंग करना चैलेंजिंग होता है : भावना रोकड़े मनोरंजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • आईएमए कानपुर क्रिकेट प्रीमियम लीग
    आईएमए कानपुर क्रिकेट प्रीमियम लीग 2 और 3 दिसंबर को Health
  • ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा जय नारायण विद्या मंदिर से हुई रवाना General
  • दिशा कुमारी
    कड़े संघर्ष के बाद ही मिलती है सफलता: दिशा Sports
  • घाटमपुर में छह साल की बच्ची से duskrm, सिर पर मारी ईंट -शोर मचाने पर मुंह में पत्ते ठूंस दिए Crime
  • Makar Sankranti
    Holika Dahan 2024 : होलिका दहन की अग्नि से जानें आने वाले साल का भविष्य धर्म अध्यात्म
  • बैडमिंटन टूर्नामेंट
    कॉस्को अंडर 13 व 17 बैडमिंटन टूर्नामेंट 30 जुलाई से रागेंद्र स्वरूप स्पोर्ट्स अकादमी में Sports
  • प्रदेश में कोहरे का कहर, ठंड से राहत के आसार नहीं Education
  • श्रीकृष्ण छठी महोत्सव
    Sri Krishna Chhathi Festival : जय नारायण विद्या मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण छठी महोत्सव Education

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme