Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • बैडमिंटन टूर्नामेंट
    प्रदेश का पहला जिला रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट 26 से कानपुर में Sports
  • जुगल देवी सरस्वती शिशु वाटिका
    जुगल देवी सरस्वती शिशु वाटिका में बैडमिंटन एवं शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन Sports
  • Holi Special Trains : होली पर घर जाने पहले जान लें विशेष गाड़ियां Railway
  • Durga Ashtami
    Mahashivratri 2024 : शिवरात्रि पर करें इन 8 में से कोई 1 उपाय, दूर होंगी परेशानी, मिलेगा धन लाभ धर्म अध्यात्म
  • Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad : गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबला आज Sports
  • ताइक्वांडो प्रतियोगिता
    ओडिशा राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2024 के लिए कानपुर के सिद्धार्थ शर्मा बनाए गए तकनीकी अधिकारी Sports
  • नारी शक्ति वंदन के अंतर्गत ‘सीता तत्व परिसंवाद एवं रामायण शक्ति तत्व उत्सव’ का सफल आयोजन, देखें वीडियो Education
  • Back Pain : मांसपेशियों में खिंचाव के कारण भी होता है बैक पेन : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Health
Writer Rohit Rana

Writer Rohit Rana : मेरठ के रोहित राणा की कलम से अब बनेंगी बाॅलीवुड की फिल्में

Posted on November 17, 2023November 17, 2023 By Manish Srivastava No Comments on Writer Rohit Rana : मेरठ के रोहित राणा की कलम से अब बनेंगी बाॅलीवुड की फिल्में
  • सावधान इंडिया, जुगनी चली जालंधर और तमन्ना जैसे कई धारावाहिक और वेब सीरीज में कर चुके हैं लेखन
  • उप्र के छोटे से गांव मसूरी के रोहित (Writer Rohit Rana) को छात्र जीवन से ही था लेखन का शौक
  • इस समय वह मिथुन और उनके पुत्र के लिए लिख रहे हैं फिल्म ‘शर्मा जी का लड़का’

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव मसूरी निवासी रोहित राणा (Writer Rohit Rana) को छात्र जीवन से ही लेखन का शौक था। एनएएस कालेज में पढ़ने के दौरान कालेज की पत्रिका में लिखने लगे। पढ़ाई खत्म कर बॉलीवुड में करियर बनाने की इच्छा लिए मुम्बई पहुंच गए। कई धारावाहिकों और वेब सीरीज का लेखन करने के बाद अब उन्हें बड़े पर्दे पर बड़े स्टार्स के लिए लिखने का मौका मिला है। उनकी कहानी पर फिल्में बनेंगीं। इनमें मिथुन चक्रवती, सोनाक्षी सिन्हा और दिशा पाटनी जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में होंगे।

रोहित राणा ने छोटा मवाना के जवाहर इंटर कालेज से इंटर और एनएएस कालेज से ग्रेजुएशन किया। लेखक के तौर पर बालीवुड में करियर बनाने 2009 में मुम्बई पहुंचे। तीन साल बाद कलर्स चैनल के लिए क्राइम शो वांटेड हाई अलर्ट लिखने का अवसर मिला। इसके बाद सावधान इंडिया, जुगनी चली जालंधर और तमन्ना आदि धारावाहिकों का लेखन किया। कहानी के साथ-साथ संवाद और पटकथा लेखन भी करते रहे हैं। हाट स्टार पर आई बच्चों की फिल्म टेनिस बडिज और एमएक्स पर इसी साल आई वेब सीरीज विरोध उनकी कलम का कमाल हैं।




‘शर्मा जी का लड़का’ में नजर आएंगे मिथुन और नमाशी

रोहित बताते हैं कि बड़े पर्दे पर बड़े सितारों के लिए लिखने की उनकी इच्छा अब पूरी होने लगी है। मिथुन चक्रवती और उनके पुत्र नमाशी की आने वाली फिल्म ‘शर्मा जी का लड़का’ (Sharmaji ka Ladaka) से जुड़ने का उन्हें अवसर मिला है। ‘शर्मा जी का लड़का’ की शूटिंग सबसे पहले शुरू होगी। इसकी कहानी को लेकर मिथुन चक्रवती और नमाशी बहुत गंभीर हैं। दोनों इसमें पिता-पुत्र की भूमिका में हैं। इसे लेकर कई बार उनके साथ घंटों बातचीत कर चुके हैं।

‘बिंदिया’ में होगा दिशा पाटनी का एक्शन

रोहित राणा का कहना है कि मुम्बई में एक लेखक का संघर्ष अभिनेता या अन्य के मुकाबले कहीं अधिक है। कई बार मेहनत करने के बाद भी फिल्म या धारावाहिक रूक जाता है। उसे पहचान भी अपेक्षाकृत बहुत देर से मिलती है। लेखन में अपने जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेने वाले रोहित इसे बयान नहीं करना चाहते। मुम्बई में रहते हुए भी अपना गांव और मेरठ में बिताया हुआ समय उन्हें बहुत याद आता है। सोनाक्षी सिन्हा स्टारर ‘पुत्तर’ और दिशा पाटनी की फिल्म बिंदिया भी रोहित लिख रहे हैं। महिला प्रधान फिल्म ‘बिंदिया’ (‘Bindiya’) में दिशा का एक्शन करती नजर आएंगी।


https://youtu.be/vlz83sQ4vAQ

मनोरंजन Tags:Film 'Bindiya', Film Sharmaji ka Ladaka, Rohit Rana, Writer Rohit Rana, बाॅलीवुड

Post navigation

Previous Post: Shri Ganesh-lakshmi worship : माता लक्ष्मी को मनाने के लिए करें ये उपाय
Next Post: Guru Nanak Ji Prakash Parv : जानें गुरु नानक देव जी से जुडी कथा और शिक्षायें

Related Posts

  • दिव्या सिंह
    कड़ी मेहनत से 500 K फालोवर्स हासिल किए : दिव्या सिंह मनोरंजन
  • भावना रोकड़े की अदाकारी पर फिदा हैं लाखों फैन्स मनोरंजन
  • खूबसूरती और टैलेंट का दूसरा नाम है डॉ. रोशनी टाक मनोरंजन
  • Dr. Roshni Tak
    भारतीय परिधान का पूरे विश्व में है वर्चस्व : डा. रोशनी टाक मनोरंजन
  • Fitness Model : बहुत पावरफुल ग्लैमरस खेल है फिटनेस मॉडलिंग : बिंदिया शर्मा मनोरंजन
  • प्रीति रंजन
    प्रीति रंजन ने बिखेरा अब कानपुर में भी मेकअप का जलवा मनोरंजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • शैलपुत्री
    Ahoi Ashtami : इस बार 4 शुभ संयोग के साथ पड़ रही है अहोई अष्टमी धर्म अध्यात्म
  • बैडमिंटन प्रतियोगिता
    बैडमिंटन प्रतियोगिता में रागेन्द्र स्वरूप स्पोर्ट्स अकैडमी के खिलाड़ी छाये Sports
  • जयनारायण में हुआ टेबल टेनिस खिलाड़ी सुविज्ञा का सम्मान Sports
  • शैलपुत्री
    Sakat chauth : सकट चौथ पूजन मुहूर्त, व्रत कथा और पूजा विधि Blog
  • Next-Generation Amrit Bharat Coaches. Sample coach ready Blog
  • आशुतोष सत्यम झा
    आशुतोष सत्यम झा बने विद्या भारती राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के संयोजक Sports
  • सीटीआर में बाघ ने किया हाथी के बच्चे का शिकार हाथी के बच्चे का अधखाया शव मिला, आसपास मिले बाघ के पगचिन्ह व मूवमेंट Crime
  • फार्मा इंडस्ट्री
    यूपी में लोगों के स्वास्थ्य के साथ ही रोजगार का भी बड़ा साधन बनेगी मेडिकल और फार्मा इंडस्ट्री Health

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme