Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Railway News
    Railway News : सूझबूझ भरा निर्णय लेकर रेल यातायात को सुचारू कराने वाले रेलकर्मी सम्मानित Railway
  • Dhanteras : अपनी राशियों के अनुसार जाने धनतेरस पर करें खरीदारी, Know what to shop on Dhanteras according to your zodiac sign Festival
  • जय नारायण विद्या मंदिर
    जय नारायण विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में डॉ. ईश्वरचन्द्र स्पोर्ट्स जोन का उद्घाटन Sports
  • Famous songs of Karva Chauth
    अतिदुर्लभ रवि_पुष्य और सर्वार्थ सिद्धि योग मे माघ पूर्णिमा आज धर्म अध्यात्म
  • मकर संक्रांति
    Makar Sankranti 2025 : मकर संक्रांति का राशियों पर पड़ेगा क्या प्रभाव, जानें पंडित हृदय रंजन शर्मा से धर्म अध्यात्म
  • Constable Recruitment Exam
    होली पर रेल यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज मंडल ने की विशेष तैयारियां Railway
  • लिफ्ट/एस्कलेटर की सुरक्षा
    लिफ्ट/एस्कलेटर की सुरक्षा-संरक्षा सुनिश्चित करने प्रदेश में लागू होगा कानून: मुख्यमंत्री UP Government News
  • MLAs had darshan of Shri Ram
    MLAs had darshan of Shri Ram : प्रभु श्रीराम की भक्ति में डूबे विधायक, दर्शनों के लिए सीएम योगी का जताया आभार Blog
वंदे भारत एक्सप्रेस

नौकरी पेशा और विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगी नई वंदे भारत एक्सप्रेस

Posted on December 19, 2023December 19, 2023 By Manish Srivastava No Comments on नौकरी पेशा और विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगी नई वंदे भारत एक्सप्रेस

कानपुर: वाराणसी से नई दिल्ली के बीच दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन ‘04015‘ का सोमवार को विधिवत शुभारंभ हो गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन का नया और उन्नत स्वरूप देखते ही बन रहा है। इसकी तेज गति, आरामदायक और बेहतर सुविधा ने यात्रियों का दिल जीत लिया। ट्रेन के संचालन का समय नौकरी पेशा, व्यापारी वर्ग और विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगा। पहले दिन उद्घाटन के रूप में चली यह ट्रेन काशी से दोपहर 2ः42 बजे से रवाना हुई और रात 12ः50 बजे नई दिल्ली पहुंच गई थी। बीच के सभी स्टापेज वाले स्टेशनों पर भव्य स्वागत किया गया। यह ट्रेन उत्तर प्रदेश की तीसरी वंदे भारत ट्रेन है।

यह होगा नियमित संचालन का समय
नई वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित रूप से संचालन 20 दिसंबर 2023 से प्रारंभ होगा। यह गाड़ी वाराणसी से सुबह 6ः00 बजे चलेगी। इसके बाद प्रयागराज से 07ः34 बजे और कानपुर सेंट्रल से 09ः30 बजे छूटकर नई दिल्ली 14ः05 बजे पहुंचेगी। वापसी में वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से 15ः00 बजे प्रस्थान करगी। ये कानपुर सेंट्रल से 19ः12 बजे, प्रयागराज से 21ः15 बजे छूटकर 23ः05 बजे वाराणसी पहुंचेगी।




समय पर संस्थान और काॅलेज पहुंचना होगा आसान
नई वंदे भारत ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत इसकी टाइमिंग और स्पीड है। प्रयागराज मंडल के रेल प्रबंधक हिमांशु बडोनी ने बताया कि यह ट्रेन उत्तर प्रदेश की तीसरी वंदे भारत ट्रेन है। बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी से प्रयागराज, कानपुर को होते हुए नई दिल्ली जाएगी। इससे प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं और औद्योगिक नगरी कानपुर सहित नई दिल्ली जाने वाले व्यवसायियों, विद्यार्थियों, नौकरी पेशा लोगों को एक अतिरिक्त उन्नत यात्रा सुविधा का लाभ होगा। साथ ही सांस्कृतिक, औद्योगिक एवं आर्थिक विकास को गति मिलेगी। इससे यात्रियों को पर्यटन की दृष्टि से एक बेहतरीन विकल्प उपलब्ध होगा।

ढोल नगाड़ों और फूलमाला से भव्य स्वागत
नई वंदे भारत का बाबा की नगरी काशी में प्रस्थान से पहले भव्य स्वागत किया गया। यहां हजारों लोगों की भीड़ जुटी। ट्रेन को बिल्कुल दुल्हन की तरह फूल-मालाओं से सजाया गया था। ट्रेन जैसे ही प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची, हर-हर महादेव की गूंज होने लगी। सभी लोगों ने इस ऐतिहासिक पल को दिलों में ही नहीं मोबाइल में भी संजो लिया। ट्रेन के साथ सेल्फी लेने की होड़ लग गई। कमोबेश यही स्थिति प्रयागराज, कानपुर, इटावा, टूंडला, अलीगढ़ और नई दिल्ली में भी देखने को मिली। तमाम रेलकर्मियों, मीडियाकर्मियों, छात्र-छात्राओं और वरिष्ठ गणमान्य लोगों ने ट्रेन का निश्शुल्क यात्रा का आनंद लिया।

ट्रेन में फूलों से स्वागत के बाद खाने का भरपूर इंतजाम
यात्रियों को गेट पर प्रवेश के दौरान फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इसके यात्रियों को पानी से लेकर खाने तक समय-समय पर इंतजाम किया गया। जिससे यात्रियों का सफर और भी सुखद हो गया। खाने में अरहर की दाल, पनीर की सब्जी, सूखी सब्जी, रोटी, चावल, अचार, पापड़, सलाद और रसगुल्ला दिया गया।

कानपुर से दिल्ली 4.5 घंटे में
वंदे भारत एक्सप्रेस कानपुर से दिल्ली पहुंचने में साढ़े चार घंटे लेगी। इतनी दूरी तय करने में अन्य ट्रेनें साढ़े पांच से सात घंटे का समय लेती हैं।

वंदे भारत एक्सप्रेस


https://youtu.be/r_JnV065vCo?si=6m1qrs50hP98tvJS

Blog Tags:वंदे भारत एक्सप्रेस

Post navigation

Previous Post: प्रयागराज मण्डल में वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारम्भ
Next Post: Kashi Tamil Sangamam Special Special Train : काशी तमिल संगमम के अवसर पर चलेगी विशेष गाड़ी, जानें पूरा शेड्यूल

Related Posts

  • Station Festival
    Khajuraho Station Festival : खजूराहो रेलवे स्टेशन की स्थापना के समृद्ध इतिहास को याद किया गया Blog
  • बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप बनाएंगे जेवर में फिल्म सिटी Blog
  • गीताप्रेस
    Ramlala ki Pran Pratishtha : अतिथियों को मिलेगा गीताप्रेस के ‘अयोध्या दर्शन’ का प्रसाद Blog
  • Amrit Station Yojana
    Amrit Station Yojana : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेलवे स्टेशनों के अभूतपूर्व कायाकल्प की आज रखेंगे नीव Blog
  • जय नारायण विद्या मंदिर
    जयनारायण के उत्कर्ष ने राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में बनाई जगह Blog
  • तृतीय चंद्रघंटा
    Lohri festival : लोहड़ी पर्व का लोक महत्व, अग्नि पूजन और गीत Blog

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • करवा चौथ का मुहूर्त
    Vishwakarma Puja : विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर को है, जानें पूजा का महत्‍व Blog
  • डॉ. मधुलिका शुक्ला
    होम्योपैथिक दवा में केमिकल फ्लेवर या कलर का इस्तेमाल नहीं होता : डॉ. मधुलिका शुक्ला Health
  • PM Modi in Ayodhya : मोदी जो कहता है उसे पूरा करने के लिए जीवन खपा देता है : प्रधानमंत्री Blog
  • होली
    महालया देवपितृकार्ये सर्वपितृ कार्ये शनैश्चरी अमावस्या 14 सितंबर को Blog
  • प्रो कुश्ती लीग
    प्रो कुश्ती लीग की चुनौती के लिए तैयारी में जुटी अंतिम पंघाल Sports
  • महाकुम्भ- 2025
    महाकुम्भ- 2025 के लिए अद्भुत कलाकृतियों से सजे प्रयागराज के रेलवे स्टेशन Maha Kumbh-2025
  • एक सप्ताह के अंदर मिलेंगे आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र UP Government News
  • प्रदेश में ई ऑटो रिक्शा की ड्राइविंग सीट संभालेंगी महिलाएं Blog

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme