Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • जयनारायण में हुआ टेबल टेनिस खिलाड़ी सुविज्ञा का सम्मान Sports
  • महाराष्ट्र राज्य बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन ने प्रीति अरोड़ा को किया सम्मानित Sports
  • Famous songs of Karva Chauth
    भगवान शिव जी को आखिर क्यों इतना प्रिय है बिल्वपत्र, क्या-क्या चढ़ाने से क्या मिलता है लाभ धर्म अध्यात्म
  • Ayodhya Ram mandir
    Ayodhya Ram mandir : रामलला के दर्शन को एक जनवरी से चलेगी विशेष बस UP Government News
  • Bithoor to Kanpur Central Station
    Bithoor to Kanpur Central Station : बिठूर के ब्रह्मावर्त स्टेशन से 28 दिसंबर 2023 को ट्रेन का संचालन फिर शुरू हुआ Railway
  • महाराणा प्रताप डेंटल कॉलेज के ओरिएंटेशन प्रोग्राम में छात्रों ने ली शपथ Education
  • बैडमिंटन एशिया सर्टिफाइड अंपायर
    कानपुर के रवि कुमार दीक्षित बने बैडमिंटन एशिया सर्टिफाइड अंपायर Sports
  • प्रतियोगिता
    एसएन सेन बालिका विद्यालय पीजी कॉलेज ने नवीन पाठ्यक्रम को बनाया रोचक Education
Ramotsav 2024

Ramotsav 2024 : 30 दिसंबर को त्रेतायुगीन वैभव में नजर आएगी रामनगरी

Posted on December 26, 2023 By Manish Srivastava No Comments on Ramotsav 2024 : 30 दिसंबर को त्रेतायुगीन वैभव में नजर आएगी रामनगरी
  • अयोध्या व आसपास के जनपदों में भी पीएम मोदी के स्वागत को लेकर गजब का उल्लास
  • रोड शो को लेकर मठ-मंदिरों ने भी कर रखी है खास तैयारी, पीएम पर होगी पुष्पवर्षा

 


अयोध्या, 26 दिसंबर : अयोध्या हर्ष उमंग व उत्साह से लबरेज है। 22 जनवरी को होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले अयोध्या उल्लासमय हो चुकी है। राम आएंगे तो समूचे घर-आंगन को सजाकर अयोध्या दीवाली मनाएगी, लेकिन उसके पहले 30 दिसंबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या को हजारों करोड़ों की परियोजनाओं का उपहार देंगे। वर्षों तक विकास का अभाव झेलने वाली अयोध्या को अब विकास के इस नए सोपान का साक्षी बनने के लिए 30 दिसंबर 2023 की पावन तिथि की इंतजार है। त्रेतायुगीन वैभव से सजी रामनगरी में पीएम मोदी के आगमन को लेकर अयोध्या व आसपास के जनपदों में भी गजब का उल्लास है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में पहले ही इसकी तैयारी को अमलीजामा पहनाया जा चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत को लेकर मठ-मंदिरों ने भी खास तैयारी कर रखी है।

अयोध्या व आसपास के जनपदों के लोग भी पीएम के स्वागत को बेताब
30 दिसंबर को पीएम मोदी के आगमन पर अयोध्या व आसपास के जनपदों के लोग भी स्वागत को बेताब हैं। पीएम के स्वागत को लेकर आसपास के जनपद के लोग भी अयोध्या आएंगे। गोंडा के तरबगंज के सुरेंद्र कहते हैं कि पीएम मोदी व सीएम योगी की जोड़ी ने अयोध्या को उसका गौरव लौटा दिया। इनके मार्गदर्शन में अयोध्या दिव्य-भव्य के साथ नव्य भी हो चुकी है। 30 को भी विकास योजनाओं का उपहार अयोध्या को मिलेगा। लिहाजा हम सभी मोदी-योगी के स्वागत को बेताब हैं।

रोड शो पर पुष्पवर्षा करेंगे साधु-संत, बच्चों में भी कौतूहल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित रोड शो को लेकर अयोध्या के प्रमुख मठ मंदिरों ने भी खास तैयारी कर रखी है। अयोध्या के प्रमुख संत राजकुमार दास ने बताया कि साधु-संत भी पीएम पर पुष्पवर्षा करेंगे। पुष्पवर्षा के लिए गुलाब, गेंदा के फूल आसपास के जिलों से भी आ रहे हैं। रोड शो के प्रस्तावित मार्ग पर घरों की साज-सज्जा में भी पुष्पों की विशेष व्यवस्था की जा रही है। वहीं यहां के बच्चों में भी कौतूहल है। बाल स्वरूप में नजर आने वाले बच्चे भी अपनी अलग तैयारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि वे भी पीएम मोदी का अलग अंदाज में स्वागत करने की तैयारी बेताब है।

धर्म अध्यात्म Tags:Ramotsav 2024

Post navigation

Previous Post: Ayodhya Ram mandir : रामलला के दर्शन को एक जनवरी से चलेगी विशेष बस
Next Post: रामोत्सव 2024 : अयोध्या में अब कंकड़-पत्थर भी सुनाएंगे प्रभु श्रीराम की गौरवगाथा

Related Posts

  • Hartalika Teej
    महाशिवरात्रि पर शुभ योग, जानें चारों प्रहर का मुहूर्त, होगी भोलेनाथ की कृपा धर्म अध्यात्म
  • कार्तिक पूर्णिमा
    shri krishna janmashtami : इन उपायों से मिलेगी सभी रोगों से मुक्ति, घर में आएगी समृद्धि धर्म अध्यात्म
  • Ram Navami : जानें हवन, यज्ञ, अनुष्ठान, दुर्गा सप्तशती का पाठ, कन्या लांगुर की संपूर्ण जानकारी धर्म अध्यात्म
  • Hariyali Teej
    गुरुपुष्य योग में किए गए हर कार्य का उत्तम फल होता है प्राप्त धर्म अध्यात्म
  • कानपुर
    कानपुर को अयोध्या और चित्रकूट की श्रेणी में स्थापित करने पर हुआ मंथन धर्म अध्यात्म
  • गणपति बप्पा मोरया
    गणपति बप्पा मोरया की रोचक कथा धर्म अध्यात्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Delivery Scam
    सावधान! Delivery Scam कहीं आपको न बना ले शिकार, ऐसे जाल में फंसाते हैं शातिर, जानें बचाव का तरीका : आरती सिंह तंवर Crime
  • डॉ. मधुलिका शुक्ला
    मेरा जीवन संवारने में मां का अहम रोल : डॉ. मधुलिका शुक्ला Health
  • होली
    श्रीगणेश उत्सव 19 से 28 सितम्बर तक, अपनी राशि अनुसार करें आराधना धर्म अध्यात्म
  • शैलपुत्री
    Chaitranavratri First Day : माँ दुर्गा के प्रथम स्वरूप श्री शैलपुत्री जी की पूजा धर्म अध्यात्म
  • Famous songs of Karva Chauth
    Radha Ashtami 2025 : राधा रानी का व्रत, पूजा-पाठ और पौराणिक कथा व शुभ मुहूर्त जानें पं हृदय रंजन शर्मा से धर्म अध्यात्म
  • Durga Ashtami
    Importance of the month of Vaishakh : वैशाख में तीर्थ में स्नान करने, पितरों को तर्पण करने और जल का दान करने का है विशेष महत्व धर्म अध्यात्म
  • नवरात्रि
    Navratri Special : मेडिकल व शिक्षा जगत में चमकता सितारा हैं दोनों बहनें डॉ. मधुलिका शुक्ला और डॉ. दीपिका शुक्ला धर्म अध्यात्म
  • शैलपुत्री
    Nautapa-2025 : भीषण गर्मी के लिए हो जाए तैयार, नौतपा 25 मई से धर्म अध्यात्म

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme