Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • MLAs had darshan of Shri Ram
    Ayodhya Ramlala darshan : मंत्रियों-विधायकों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किये रामलला के दर्शन धर्म अध्यात्म
  • डॉक्टर मधुलिका
    मरीजों की सेवा में समर्पित है डॉक्टर मधुलिका का जीवन Health
  • दिशा कुमारी
    कड़े संघर्ष के बाद ही मिलती है सफलता: दिशा Sports
  • Railway News
    Railway News : सूझबूझ भरा निर्णय लेकर रेल यातायात को सुचारू कराने वाले रेलकर्मी सम्मानित Railway
  • इंदिरा शटलर्स के चौथे ओपन कोर्ट बैडमिंटन टूर्नामेंट बचपन से पचपन तक में रोमांच चरम पर Sports
  • होम्योपैथिक दवा से त्वचा रोग ठीक होने पर दाग भी नहीं पड़ते : डॉ. मधुलिका शुक्ला Health
  • Amrit Station Yojana
    Amrit Station Yojana : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेलवे स्टेशनों के अभूतपूर्व कायाकल्प की आज रखेंगे नीव Railway
  • ऑपरेशन “मेरी सहेली” अभियान में दो लाख से अधिक महिला यात्रियों को अटेंड किया Railway

स्वच्छता प्रहरियों ने स्वच्छ और भव्य महाकुंभ का किया जयघोष

Posted on December 28, 2024December 28, 2024 By Manish Srivastava No Comments on स्वच्छता प्रहरियों ने स्वच्छ और भव्य महाकुंभ का किया जयघोष
  • पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की ओर से सासनी गेट स्थित काली मंदिर से एकत्र होकर थाली और थैला भेजा

प्रयागराज : पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की ओर से चलाए जा रहे थाली और थैला अभियान में महानगर के स्वच्छता प्रहरियों ने एक नई अलख जगाने का काम किया। स्वच्छता प्रहरियों ने कहा कि वो शहर की गली और मोहल्ले को साफ तो करते ही हैं, मगर महाकुंभ को भी स्वच्छ बनाए रखने में उनके साथियों की बड़ी भूमिका रहती है। इसलिए उन्होंने पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की ओर से चलाए जा रहे हरित महाकुंभ अभियान में हुंकार भरी। महाकुंभ के लिए 51 थाली और थैला भेजकर अपना योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ को भव्य दिव्य बनाएं रखने में वो कभी पीछे नहीं हटेंगे।

शनिवार की शाम 5.30 बजे बड़ी संख्या में स्वच्छता प्रहरी सासनी गेट स्थित काली माता मंदिर के निकट पहुंचे। यहां उन्होंने हाथों में थाली और थैला लेकर महाकुंभ को स्वच्छ बनाए रखने के लिए शपथ ली। अहिल्याबाई होल्कर चौराहे के चारों तरफ खड़े होकर स्वच्छता प्रहरियों ने जय महाकुंभ, स्वच्छ महाकुंभ का जयघोष भी किया।

आरएसएस के विभाग प्रचारक गोविंद ने कहा कि महाकुंभ को स्वच्छ बनाने के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है। ऐसे में स्वच्छता प्रहरियों ने जो पहल की है वह वंदनीय है। मैं उन्हें बहुत-बहुत बधाई देता हूं। विभाग कार्यवाह योगेश आर्य ने कहा कि स्वच्छता प्रहरियों ने तो अभी यह शुरुआत की है, आगे जब भी अपनी संस्कृति को बचाने का जरूरत पड़ेगी तो यह पूरे जी जान से जुट जाएंगे। इन्होंने देश के लिए हमेशा अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

सह विभाग बौद्धिक प्रमुख डॉ आनंद ने कहा कि हमारे स्वच्छता प्रहरी हर परिस्थितियों में काम करने के लिए तैयार रहते हैं। यह सुबह उठकर शहर की गली मोहल्ले और मंदिर की साफ सफाई करते हैं, मौका मिलता है तो देश की सीमा की सुरक्षा करने का काम भी करते हैं। अब महाकुंभ को स्वच्छ बनाने के लिए उन्होंने थाली और थैला भेज कर अपना योगदान दिया है।

महानगर संघचालक अजय सराफ ने कहा कि स्वच्छता प्रहरियों का काम अनुकरणीय है। इनकी हरित महाकुंभ की यह अपील निश्चित रूप में घर-घर पहुंचेगी। महानगर प्रचारक विक्रांत ने कहा कि स्वच्छता प्रहरियों ने पूरे देश को संदेश दिया है कि वह भी हरित महाकुंभ अभियान से जुड़े और महाकुंभ को भव्य दिव्य बनाएं। युवाओं ने अपने जोश से साबित कर दिया है कि वो अपनी संस्कृति की रक्षा के लिए सदैव तत्पर हैं।

महानगर कार्यवाह रतन कुमार ने कहा कि स्वच्छता प्रहरी सामाजिक समरसता की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। बचपन में हम लोग भी इनके परिवार की माताओं को दादी और ताई कहकर बड़े आदर के साथ पुकारते थे। महाकुंभ में उनकी बड़ी भूमिका है। विभाग प्रचार प्रमुख भूपेंद्र शर्मा ने सभी स्वच्छता प्रहरियों को हरित महाकुंभ अभियान से जुड़ने पर आभार जताया।

इस मौके पर रघुनाथ लोधी, मयंक उपाध्याय, आशीष, मुकेश, हिमांशु, प्रवीण,मोनू, राकेश, सचिन, विशाल, ललित, केहर सिंह आदि स्वच्छता प्रहरी मौजूद थे।

धर्म अध्यात्म Tags:महाकुंभ

Post navigation

Previous Post: स्मार्ट मीटर को लेकर भ्रम में न आएं, OTP से सत्यापन कराएं
Next Post: 2nd कॉस्को बैडमिंटन चैंपियनशिप 10 जनवरी से

Related Posts

  • Kharmas
    Kharmas 16 December : खरमास 16 दिसंबर से 14 जनवरी तक रहेगा, क्‍यों निषेध रहते हैं मांगलि‍क कार्य, जानें पं हृदय रंजन शर्मा जी से धर्म अध्यात्म
  • Ayodhya
    Sri Ramlala Darshan : श्रद्धालुओं को हो रहे श्रीरामलला के सुगम दर्शन धर्म अध्यात्म
  • Worship of Shailputri
    Worship of Shailputri : माँ दुर्गा के प्रथम स्वरूप श्री शैलपुत्री जी की पूजा विधि, कथा, कलश स्‍थापना और आरती धर्म अध्यात्म
  • Hartalika Teej 2024
    Mangala Gauri Vrat : जानें मंगला गौरी व्रत के लाभ, पूजा विधि, कथा एवं आरती धर्म अध्यात्म
  • Skandamata Fifth Day
    Holika Dahan 2024 : होलिका दहन की अग्नि से जानें आने वाले साल का भविष्य धर्म अध्यात्म
  • Hariyali Teej
    Maghi Purnima fast 2024 : माघी पूर्णिमा में विशेष उपाय करने से शीघ्र ही प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी धर्म अध्यात्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Durga Navami
    Chaitra Navratri 2024 : चैत्र नवरात्रि 09 से 17 अप्रैल तक, जानें विस्तार से धर्म अध्यात्म
  • ब्रह्मचारिणी
    श्रीगणेश उत्सव 19 से 28 सितंबर तक, अपनी राशि अनुसार करें आराधना, मिलेगी हर कार्य में सफलता धर्म अध्यात्म
  • Ayodhya Junction Station inspection
    Ayodhya Junction Station inspection : अयोध्या जंक्शन स्टेशन रामभक्तों के लिए पूरी तरह तैयार Railway
  • Police Exam Big Update
    Police Exam Big Update : यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा-2023 निरस्त UP Government News
  • त्वचा के रोग होने में प्रदूषण भी एक प्रमुख कारण : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Health
  • Ashtami Fast
    Ashtami Fast : अष्टमी के लिए कब रखेंगे व्रत जानें धर्म अध्यात्म
  • तृतीय चंद्रघंटा
    नरसिंह द्वादशी, व्रत-कथा, महत्व, पूजा और व्रत की विधि धर्म अध्यात्म
  • माघ मेला -2026 के दौरान रेलवे स्टेशनों पर दिशावार मूवमेंट हेतु कलर कोडिंग Railway

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme