विद्या भारती क्षेत्रीय बैडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिता
कानपुर: पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर गोला रोड लखीमपुर में 16, 17 व 18 सितंबर 2023 को विद्या भारती क्षेत्रीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कानपुर के जय नारायण विद्या मंदिर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण, चार रजत एवं पांच कांस्य पदक जीते। 6 खिलाड़ियों ने 26 अक्टूबर से राजस्थान के जोधपुर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया।
विद्यालय के अध्यक्ष विनीत चंद्रा, प्रबंधक प्रोफेसर सुनील मिश्र, कोषाध्यक्ष विजय अजमानी, प्रधानाचार्य डा. संतराम द्विवेदी, क्षेत्रीय शारीरिक प्रमुख जगदीश सिंह उपप्रधानाचार्य अनिल त्रिपाठी, अनुज गौतम (बैडमिंटन कोच), अविनाश यादव (टेबल टेनिस कोच) ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अंडर 17 बालक वर्ग में दिव्यांशु सोनकर, रितिक यादव, नमन यादव का चयन हुआ। वहीं बालिका वर्ग में अंडर-19 बालिका वर्ग में लक्ष्मी शुक्ला, अदिति मिश्रा,सिद्धि झा को चयन राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। सुविग्या कुशवाहा ने अंडर-19 बालिका टेबल टेनिस प्रतियोगिता की विजेता होने का गौरव प्राप्त किया एवं प्रयागराज में नवंबर माह में होने वाली राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई।
यह जानकारी टीम मैनेजर आशुतोष सत्यम झा ने दी।
