Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Hartalika Teej 2024 : हरतालिका तीज की व्रत कथा धर्म अध्यात्म
  • Renewable Energy
    Renewable Energy : अब रिन्यूएबल एनर्जी से रौशन होगा प्रदेश UP Government News
  • Sansad Khel Spardha
    Sansad Khel Spardha : कानपुर में सांसद खेल स्पर्धा 19 व 20 फरवरी को ग्रीनपार्क में, करें आवेदन Sports
  • कार्तिक पूर्णिमा
    Hindu New Year : हिन्दूओं का नववर्ष 9 अप्रैल से आरंभ हो रहा है, जानें गुड़ी पड़वा का महत्व धर्म अध्यात्म
  • डॉक्टर बदलने से नहीं उचित व नियमित इलाज से दूर होती है बीमारी : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Health
  • ब्रह्मचारिणी
    शरद पूर्णिमा 28 अक्टूबर को, जानें विस्तार से Blog
  • Haryana Textile Industry : उत्तर प्रदेश में शिफ्ट होगी हरियाणा की टेक्सटाइल इंडस्ट्री UP Government News
  • दगाबाज बीवी
    दगाबाज बीवी : एक पत्नी ने फिर दिन बहुरते ही पति को दिखाया ठेंगा, सारी संपत्ति बेंच कर पत्नी को दिया पैसा, अब भटक रहा दर-दर Crime
Success Girl

Success Girl : राजस्थान में युवा पीढ़ी के लिए मिसाल हैं बिजनेस गर्ल रतन चौहान

Posted on January 1, 2024January 1, 2024 By Manish Srivastava No Comments on Success Girl : राजस्थान में युवा पीढ़ी के लिए मिसाल हैं बिजनेस गर्ल रतन चौहान
  • लोगों के तानों की परवाह किए बिना सपने को पूरा करने के लिए डटे रहिए
  • किसी भी सफलता को हासिल करने के लिए परिवार का सबसे बड़ा योगदान
  • माता और पिता का अहसान सात जन्मों तक भी नहीं उतारा जा सकता
  • नव वर्ष की शुभ बेला पर मेरी ओर से सभी को हार्दिक शुभकामनाएं

जयपुर : यदि इंसान के इरादे बुलंद हो तो उसे सफलता हासिल करने से कोई भी परेशानी या चुनौती रास्ता नहीं रोक सकती है। अपने चट्टान जैसे इरादों और कड़ी मेहनत से वह अपना व परिवार का जीवन संवारने के साथ ही युवा पीढ़ी के लिए भी मिसाल कायम कर सकता है। कुछ ऐसा ही करके दिखाया है राजस्थान के गुलाबी शहर जयपुर की रहने वाली राजपूत घराने की रतन चौहान ने। फेमस यूट्यूबर, रील्स मेकर,सिंगर, राइटर, डांसर, एक्टर व सोशल मीडिया इंफ्लुएंस के नाम से मशहूर रतन चौहान जयपुर व राजस्थान के अलावा भी कई राज्यों में एक सफल व प्रसिद्ध बिजनेस गर्ल के नाम से भी मशहूर हैं।

दिन और रात कड़ी मेहनत, भाई के सहयोग व माता-पिता के आशीर्वाद से रतन ने जयपुर में करणी फैशन के नाम से दो आउटलेट खोले हैं। यहां पर आफलाइन के अलावा ऑनलाइन कपड़े खरीदे जा सकते हैं। कुल मिलाकर रतन चौहान युवा पीढ़ी के लिए एक मिसाल हैं।

Success Girl
Success Girl रतन चौहान.

गौरतलब है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर रतन के लाखों फैंस हैं। वर्तमान में इंस्टाग्राम पर 2.7 मिलियन और करणी फैशन पेज पर 844 K फॉलोअर्स है। इतने फॉलोअर्स बनाना इतना आसान काम नहीं है। क्योंकि इसके लिए लगातार रील्स या अन्य प्रस्तुति में अपना प्रभावशाली प्रदर्शन करना होता है। साथ ही रोज नए-नए आइडिया के साथ अपने प्रोग्राम करने होते हैं। इसी प्रकार से बिजनेस में भी रतन चौहान ने काफी प्रयोग किए हैं। राजस्थानी संस्कृति से जुड़े कपड़ों के अलावा नए जमाने के मुताबिक कपड़ों के भी विशेष कलेक्शन लाकर ग्राहकों व मार्केट में अपनी पकड़ बना रखी है।

Success Girl
Success Girl रतन चौहान.

विशेष बातचीत में देवी मां करणी की भक्त रतन चौहान ने बताया कि मेरे स्वर्गीय पिता बजरंग सिंह चौहान और मां का ही आशीर्वाद है कि मैं लगातार अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रही हूं। मेरे पिता की मृत्यु हो जाने के बाद मां और भाई ने हर कदम पर मेरा साथ दिया। मैंने हमेशा जो सोचा, उसे करके दिखाया। फिर चाहे कितनी भी कठिनाइयां और चुनौतियां मेरे रास्ते में आई लेकिन मैं कभी भी हालात से मजबूर होकर अपना फैसला नहीं बदला। जो लोग कभी नकारात्मक टिप्पणी करते थे, आज मेरी सफलता पर तारीफ करते हैं और अपने बच्चों को भी मेरी तरह ही जीवन में कुछ बनने की महत्वपूर्ण सलाह देते हैं।

Success Girl
Success Girl रतन चौहान.

विश्वास भरी मुस्कान के साथ रतन चौहान ने कहा कि मैं युवा पीढ़ी को सिर्फ इतना संदेश देना चाहती हूं अगर खुद पर विश्वास है तो आप अपने हर सपने को पूरा कर सकते हैं। लोग क्या कहेंगे, उनके तानों की परवाह किए बिना दिन और रात अपने सपने को पूरा करने में डटे रहिए। ईश्वर की कृपा से एक दिन आपको सफलता जरूर मिलेगी। अपनी बात को खत्म करनेत हुए मैं नए वर्ष पर पर देवी मां करणी से प्रार्थना करती हूं कि जयपुर, राजस्थान के अलावा अन्य राज्यों में रहने वाले मेरे सभी फॉलोअर्स, फैन्स, दोस्त, संबंधी और परिवार के लोगों को देवी मां हमेशा स्वस्थ, संपन्न, समृद्ध और प्रसन्न रखें….जय माता दी।

Success Girl
Success Girl रतन चौहान.

https://youtu.be/VS-VIfyBOE4?si=FiZbffggwQJnRwG-

Motivation Tags:Jaipur News, Motivational story, Ratan Chauhan, Success Girl, रतन चौहान

Post navigation

Previous Post: मिथुन राशि वालों के लिए कैसा होगा साल 2024, जानें डॉ रोशनी टाक से
Next Post: मीन राशि वालों के लिए कैसा होगा नया साल, जानें डॉ रोशनी टाक से

Related Posts

  • स्टार फिटनेस मॉडल
    मुंबई की स्टार फिटनेस मॉडल व एथलीट हैं जानवी पांडव Motivation
  • Travellers Group of India
    Travellers Group of India : फेसबुक समूह ट्रैवलर्स ग्रुप ऑफ इंडिया ने किया अनूठा आयोजन Motivation
  • परी
    सपनों की उड़ान भरने को तैयार “परी” Motivation
  • Inspirational Story
    Inspirational Story : बेहद खूबसूरत और मल्टी टैलेंटेड गर्ल हैं हरियाणा की श्वेता मेहता Motivation
  • बेस्ट मेकअप गुरु अवार्ड
    बेस्ट मेकअप गुरु अवार्ड से सम्मानित इंटरनेशनल सेलिब्रिटी मेकअप एक्सपर्ट प्रीति रंजन Motivation
  • भावना रोकड़े
    कड़े संघर्ष के बाद मैंने मुकाम हासिल किया : भावना रोकड़े Motivation

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • UP News
    UP News : उत्तर प्रदेश के 12 शहीद सैनिकों के आश्रितों के लिए जारी हुआ नियुक्ति पत्र UP Government News
  • ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा जय नारायण विद्या मंदिर से हुई रवाना General
  • R-wallet से बुक करें अनारक्षित टिकट और पाएं 3% की बचत, जानें प्रक्रिया  Railway
  • उत्तर प्रदेश में शीघ्र जारी होगी ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी UP Government News
  • जय नारायण विद्या मंदिर
    जय नारायण विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में डॉ. ईश्वरचन्द्र स्पोर्ट्स जोन का उद्घाटन Sports
  • जय नारायण विद्या मंदिर में स्कूल एवं हाउस कैप्टन शपथ ग्रहण एवं अलंकरण समारोह सम्पन्न Education
  • Football Team Selection
    Football Team Selection : कानपुर मंडल की फुटबॉल टीम का हुआ चयन Sports
  • रजनी सिंह
    पत्नी, मां और वर्दी, हर रूप में रजनी सिंह अव्वल Motivation

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme