Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे
    महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे ने किया प्रयागराज-कानपुर खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण Blog
  • MLAs had darshan of Shri Ram
    MLAs had darshan of Shri Ram : प्रभु श्रीराम की भक्ति में डूबे विधायक, दर्शनों के लिए सीएम योगी का जताया आभार Blog
  • Mahaakumbh-2025 : बदल रहा है महाकुंभ में जन-आस्था के सबसे बड़े आकर्षण अखाड़ों का स्वरूप Blog
  • Navratri 2023
    Navratri 2023 : माँ दुर्गा से जुड़े कुछ बेहद रोचक व भक्तिपूर्ण प्रेरक प्रसंगों की जानकारी धर्म अध्यात्म
  • बैडमिंटन टूर्नामेंट
    प्रदेश का पहला जिला रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट 26 से कानपुर में Sports
  • Ayodhya
    Ayodhya : बच्चों से हालचाल लेना नहीं भूले सीएम योगी धर्म अध्यात्म
  • प्रयागराज की फिटनेस मॉडल चित्रांगदा पांडेय बनीं ‘गोल्डन गर्ल ‘ Sports
  • माइक्रोबायोलॉजी
    डॉ. दीपिका शुक्ला ने “इंट्रोडक्शन ऑफ ए माइक्रोबायोलॉजी” किताब लिख शिक्षा जगत में जमाई धाक Health
Success Story

Success Story : मुश्किलों को हरा ज्योति सिंह बनीं “गोल्डन गर्ल”

Posted on February 20, 2024 By Manish Srivastava No Comments on Success Story : मुश्किलों को हरा ज्योति सिंह बनीं “गोल्डन गर्ल”
  • बाराबंकी में हुई फिटनेस मॉडलिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड
  • पिता के इलाज से लेकर घर की सभी जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाया
  • माता-पिता ने हौसला बढ़ाया, सफलता में कोच अहाना मिश्रा की अहम भूमिका

लखनऊ (Success Story) : कोई भी सफलता इतनी आसानी से नहीं मिलती है, इसके लगातार कड़ी मेहनत और लगन के साथ ही मंजिल के रास्ते में आने वाली हर मुश्किल को परास्त करके आगे बढ़ना होता है। इन पंक्तियों को चरितार्थ करके दिखाया है लखनऊ की उभरती हुई प्रतिभावान एथलीट फिटनेस मॉडल ज्योति सिंह ने। हाल ही में बाराबंकी में हुई फिटनेस मॉडलिंग चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा किया।

Success Story
Success Story : Jyoti Singh

विशेष बातचीत में ज्योति सिंह ने बताया कि उनका जन्म इटावा में हुआ था। वर्तमान समय में लखनऊ में माता-पिता और भाई के साथ रह रही हैं। मेरे पिता और मा ने हमेशा हर जगह मेरा समर्थन करते हैं। वे मुझसे बहुत प्यार करते हैं। मैंने स्नातक बीकॉम से स्नातक किया है। बनारस में ही मुझे हार्मोनल डिस बैलेंस की वजह से थायराइड हो गया था। फिर एक बार एमबीए करना शुरू किया। उसके पूरे होते ही मैंने जॉब सर्च करना शुरू कर दिया। जॉब मिली पर मन नहीं लगा। इस बीच मैंने जिम ज्वाइन करके शरीर के फैट को कम करने का मन बनाया। फिर एक ट्रेनर ने मुझे काउंसलर की जॉब के लिए बोला और मैं सहमत हो गई। मैंने 2017 में अपनी फिटनेस यात्रा शुरू की। इस दौरान मैं जिम करने की अभ्यस्थ हो गई फिर योगा सर्टिफिकेशन कोर्स भी किया।

सब कुछ ठीक चल ही रहा था फिर अचानक वर्ष 2019 में मेरे पिता को ब्लड कैंसर की शिकायत हो गई। घर में मैं सबसे बड़ी थी तो घर की सारी जिम्मेदारी मुझ पर आ गई। मेरे पिता परिवार के मुखिया थे, इसलिए उनकी बीमारी से पूरा परिवार चिंतित हो गया। लेकिन मैंने हार नहीं मानी और उनका उपचार शुरू करवा दिया। मैंने उनका पूरा ध्यान रखा। इस बीच फिटनेस और जिम से से कुछ समय के लिए ब्रेक लिया।

कुछ समय बाद घर की परिस्थितियां ठीक होने लगी तो मैंने पर्सनल ट्रेनर सर्टिफिकेशन कोर्स किया। फिर मैंने एक मैनेजर के रूप में इवोल्यूशन फिटनेस जिम में काम किया। इस बीच मुझे जिम में मुझे फरहान नाम का ट्रेनर मिला। उसने मुझे लिफ्टिंग करते देखा तो मुझे सलाह दी कि अगर जीवन में कुछ बनना है तो कुछ अलग करना होगा।

jyoti singh
Success Story : Jyoti Singh

उनकी सलाह पर मैंने पावर लिफ्टिंग शुरू की, जिसमें फरहान ने ही मुझे गाइड किया। अच्छे प्रशिक्षण और मेहनत के दम पर मैंने स्टेट पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल भी जीता। लेकिन मेरा मन फिर फिटनेस मॉडलिंग में था तो फरहान ने मुझे एक्सपर्ट फिटनेस मॉडल व फिटनेस ट्रेनर से प्रशिक्षण लेने की महत्वपूर्ण सलाह दी।

फिर मेरी मुलाकात लखनऊ की मशहूर फिटनेस मॉडल व जिम ट्रेनर अहाना मिश्रा से हुई। उनके सानिध्य और प्रशिक्षण के दम पर मैंने अहाना क्लासिक प्रतियोगिता में चौथा स्थान दिया और इसके बाद अली अब्बास शो में दूसरा स्थान हासिल कर अपने सपनों और मंजिल की ओर पूरे विश्वास के साथ कदम बढ़ाए। मेरा एक ही सपना है कि फिटनेस मॉडलिंग में मेरी एक विशेष पहचान हो।

Success Story : Jyoti Singh
Success Story : Jyoti Singh
Motivation Tags:fitness model jyoti singh, Jyoti Singh, Success Story, ज्योति सिंह

Post navigation

Previous Post: सांसद खेल स्पर्धा में सुविज्ञा, प्रेक्षा और दक्ष ने जीते दोहरे खिताब
Next Post: UP News : उत्तर प्रदेश के 12 शहीद सैनिकों के आश्रितों के लिए जारी हुआ नियुक्ति पत्र

Related Posts

  • Inspirational Story
    Inspirational Story : बेहद खूबसूरत और मल्टी टैलेंटेड गर्ल हैं हरियाणा की श्वेता मेहता Motivation
  • सब इंस्पेक्टर आरती सिंह तंवर
    राजस्थान का गौरव हैं पुलिस सब इंस्पेक्टर आरती सिंह तंवर Motivation
  • देसी स्टाइल और फ्रेंडली पुलिसिंग के लिए मशहूर हैं इंस्पेक्टर रजनी सिंह चौहान Motivation
  • चंचल खटाना
    A Journey of Struggle, Success and Inspiration – The Pride of India Motivation
  • डॉ अंजना सिंह सेंगर
    मॉरिशस के विश्व हिंदी सचिवालय में सम्मानित हुई डॉ अंजना सिंह सेंगर Motivation
  • डॉ. मधुलिका शुक्ला
    इस संसार में मां से बढ़कर कोई भी नहीं है : डॉ. मधुलिका शुक्ला Motivation

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • टेबल टेनिस टूर्नामेंट
    टीएसएच थर्ड स्टैग ग्लोबल यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट में गाजियाबाद के सार्थ और सुहाना विजयी Sports
  • Durga Ashtami
    Karva Chauth ka pauranik mahatve : मां पार्वती ने सबसे पहले रखा था करवा चौथ का व्रत धर्म अध्यात्म
  • एसएन सेन बालिका महाविद्यालय
    एसएन सेन बालिका महाविद्यालय में 563 छात्राओं को दिए गए स्मार्टफोन Education
  • बैडमिंटन टूर्नामेंट
    कास्को बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट के पंजीकरण प्रारंभ Sports
  • उत्तर प्रदेश में शीघ्र जारी होगी ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी UP Government News
  • Ganesh Visarjan
    Ganesh Visarjan : गणेश विसर्जन से पहले बन जाएंगे बिगड़े काम, ऐसे करें उपाय धर्म अध्यात्म
  • Badminton Competition
    Badminton Competition : तीन दिवसीय जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता 5 से Sports
  • महिला क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने वाली दूसरी भारतीय बनीं स्मृति मांधा ना Sports

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme