Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Hartalika Teej 2024
    Mangala Gauri Vrat : जानें मंगला गौरी व्रत के लाभ, पूजा विधि, कथा एवं आरती धर्म अध्यात्म
  • पहलगाम में जिन महिलाओं ने पतियों को खोया, उनमें नहीं था वीरांगना का भाव Crime
  • उत्तर प्रदेश की झांकी
    उत्तर प्रदेश की झांकी को मिला द्वितीय पुरस्कार Blog
  • Yogi visit in Pune
    Yogi visit in Pune : भक्ति और शक्ति का मिलन होता है तो टूट जाती है गुलामी की दासता : योगी आदित्यनाथ धर्म अध्यात्म
  • अहाना क्लासिक बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप
    20 जनवरी को लखनऊ में ‘अहाना क्लासिक बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप’ Sports
  • प्रतियोगिता
    एसएन सेन बालिका विद्यालय पीजी कॉलेज ने नवीन पाठ्यक्रम को बनाया रोचक Education
  • Jharkhand
    Jharkhand : नन्ही जान को बचाने की मां-बाप की जिद के आगे यमराज भी हुए नतमस्तक Health
  • करवा चौथ का मुहूर्त
    Durga Ashtami -2025 : दुर्गा अष्टमी को होगी माता महागौरी की पूजा, जानें पूजा विधि व मुहूर्त धर्म अध्यात्म
होली

100 साल बाद बना ऐसा दुर्लभ संयोग! 3 मार्च को नहीं, जानें क्यों 4 मार्च को खेली जाएगी होली

Posted on February 25, 2026February 25, 2026 By Manish Srivastava No Comments on 100 साल बाद बना ऐसा दुर्लभ संयोग! 3 मार्च को नहीं, जानें क्यों 4 मार्च को खेली जाएगी होली

होली 2026 की तारीखों का बड़ा कन्फ्यूजन –
आमतौर पर परंपरा यह है कि पूर्णिमा की रात होलिका दहन होता है और अगली सुबह प्रतिपदा तिथि में रंग खेला जाता है. लेकिन 2026 में ग्रहों की चाल ने इस क्रम को बदल दिया है –
🔸 होलिका दहन –

3 मार्च को प्रदोष काल मे शाम 06:46 से रात्रि 08:49 तक रहेगा।

बीच का दिन (विराम): 3 मार्च 2026 (मंगलवार – सूतक और ग्रहण काल)

रंगों की होली (धुलेंडी): 4 मार्च 2026 (बुधवार)

भद्रा का साया : क्यों रात 12:50 के बाद ही होगा होलिका दहन ?
शास्त्रों में स्पष्ट उल्लेख है ‘भद्रायां द्वे न कर्तव्ये श्रावणी फाल्गुनी तथा’ यानी भद्रा काल में रक्षाबंधन और होलिका दहन वर्जित है.

2 मार्च 2026 को शाम 05:55 बजे से पूर्णिमा तिथि शुरू होते ही ‘भद्रा’ का आगमन भी हो जाएगा. भद्रा को सूर्य देव की पुत्री और शनि देव की बहन माना गया है, जिनका स्वभाव अत्यंत उग्र है. श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भंडार वाले प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. हृदय रंजन शर्मा जी के अनुसार, भद्रा का मुख काल बेहद अशुभ होता है. इसलिए, जब भद्रा का ‘पुच्छ’ (पूछ) भाग समाप्त होगा, तभी होलिका की अग्नि प्रज्वलित की जाएगी.




भद्रा समाप्ति का समय: रात 12:50 बजे (2 मार्च की देर रात)
होलिका दहन का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त: रात 12:50 AM से 02:02 AM के बीच (2 मार्च की देर रात)

2026 की होली को जो चीज़ सबसे ज्यादा ‘विशेष’ और ‘दुर्लभ’ बनाती है, वह है पूर्ण चंद्र ग्रहण। यह ग्रहण 3 मार्च 2026 को लगेगा.

यह ग्रहण भारत में चंद्रोदय से पूर्व ही प्रारंभ हो जाएगा यह चंद्र ग्रहण भारत के अधिकांश हिस्सों ग्रस्तोदित रूप में देखा जा सकेगा।

2024 और 2025 की होली पर भी ग्रहण लगे थे, लेकिन वे भारत में दिखाई नहीं दिए थे, इसलिए उनका धार्मिक प्रभाव शून्य था. मगर 2026 का चंद्र ग्रहण भारत में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा.

सूतक काल शुरू: 3 मार्च 2026 की सुबह से (ग्रहण से 9 घंटे पहले).
ग्रहण का समय: दोपहर 03:19 बजे से शाम 06:47 बजे तक.

🔸 क्यों नहीं खेलेंगे रंग ? ज्योतिषाचार्य पं. हृदय रंजन शर्मा जी अनुसार, सूतक काल और ग्रहण के दौरान उत्सव मनाना, शोर मचाना, भोजन करना और रंगों से खेलना वर्जित है. यह समय साधना और ईश्वर भक्ति का होता है. यही कारण है कि 3 मार्च को पूरा देश ‘सूतक’ में रहेगा और रंग नहीं खेले जाएंगे.

🔹 100 साल बाद ऐसा दुर्लभ संयोग क्यो –
ज्योतिषाचार्य पं. हृदय रंजन शर्मा का कहना है कि होली के दिन ‘पूर्ण चंद्र ग्रहण’ का भारत में दिखाई देना एक शताब्दी घटना जैसा है. जब चंद्रमा पृथ्वी की गहरी छाया से गुजरता है, तो वह तांबे जैसा लाल दिखने लगता है, जिसे ‘ब्लड मून’ कहते हैं. 2026 में होली की अग्नि के अगले ही दिन इस ‘लाल चाँद’ का दिखना आध्यात्मिक और वैज्ञानिक दोनों दृष्टि से एक बड़ी घटना है. साल 2026 के पहले चंद्र ग्रहण के समय, चंद्रमा सिंह राशि में केतु के साथ होंगे. ऐसे में सिंह राशि वालों पर इसका सीधा प्रभाव पड़ने वाला है. इससे पहले भारत देश मे ये दुर्लभ संयोग 100 साल पहले 08 मार्च 1926 मे होली पर चन्द्रग्रहण वाले दिन ही बना था।




सूतक और ग्रहण काल के दौरान क्या-क्या विशेष सावधानी बरतनी चाहिए 03 मार्च 2026 मंगलवार को प्रातः 6:20 से ग्रहण काल के सूतक प्रारंभ हो जाएंगे सूतकों में बाल वृद्ध रोगी आसक्त जनों को छोड़कर किसी अन्य को भोजन शयनादि नहीं करना चाहिए उदर (गर्भ) में जिन माताओ बहनों के गर्भस्थ शिशु पल रहे हैं उन्हें तीक्ष्ण धारदार चाकू छुरी कैंची आदि से फल सब्जी कपड़े इत्यादि को नहीं काटना चाहिए उन्हें अपने हाथ और पैरों के नाखूनों पर गेरू को लगाना चाहिए थोड़ा सा गिर मुंह में निगलले (खाना चाहिए) थोड़ा सा गेरू सिर के पल्लू पर या बालों में गेरू लगाना चाहिए ,व ग्रहण की सूतक से लेकर ग्रहण कल के दौरान अपने पति के किसी भी स्पर्श से दूर रहें उन्हें इस बीच ग्रहण जन्म दूषित समयको भगवान के भजन पूजन गुरु मंत्र आदि शुभ कार्य में लगाना चाहिए प्रातः 6:20 के बाद सभी मंदिरों के पट बंद रहेंगे जिससे देव दर्शन नहीं हो सकेंगे ग्रहण कल के बाद प्रत्येक व्यक्ति को स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद अपने भगवान जी को स्नान कराये उन्हें भोग प्रसाद लगाये उसके बाद दान पुण्य करना अत्यंत शुभ माना जाता है

ग्रहण की समाप्ति और शुद्धिकरण के बाद, 4 मार्च 2026, बुधवार को रंगों का त्योहार (धूल, धुलैंडी,छरैडी) मनाया जाएगा.
प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य परम पूज्य गुरुदेव पंडित हृदय रंजन शर्मा अध्यक्ष श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भण्डार वाले पुरानी कोतवाली सर्राफा बाजार अलीगढ़ यूपी.9756402981,7500048250

धर्म अध्यात्म Tags:होली

Post navigation

Previous Post: जुगल देवी सरस्वती विद्या मंदिर में सप्तशक्ति संगम समागम समापन समारोह सम्पन्न
Next Post: होलिका परिक्रमा का मंत्र कौन सा है किस प्रकार से हमे होली की पूजा-पाठ करनी चाहिए

Related Posts

  • Kharmas
    शिव जी के किस विग्रह की पूजा से मिलता है क्या फल धर्म अध्यात्म
  • तृतीय चंद्रघंटा
    Shri Krishna Janmastami 2024 : आखिरकार भगवान श्री कृष्ण का नाम लड्डू गोपाल कैसे पड़ा धर्म अध्यात्म
  • कार्तिक पूर्णिमा
    Shri Krishna Janmastami : कृष्ण के चरण कमल का स्मरण मात्र से जीवन में होता जादुई असर धर्म अध्यात्म
  • Hartalika Teej
    Chaitra Navratri Shailputri : माँ दुर्गा के प्रथम स्वरूप श्री शैलपुत्री जी का जानें महत्व एवं पूजा विधि धर्म अध्यात्म
  • करवा चौथ का मुहूर्त
    Ganesh Chaturthi 2025 : इस बार गणेश चतुर्थी पर बन रहे हैं कई शुभ योग धर्म अध्यात्म
  • Shri Krishna Janmashtami
    Shri Krishna Janmashtami : ग्वाल वालों ने मिलकर फोड़ी मटकी धर्म अध्यात्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Vande Bharat
    उत्तर प्रदेश को 3 नई वंदे भारत की सौगात, एक को विस्तार  Railway
  • डॉक्टर मधुलिका
    डॉक्टर की एक स्माइल मरीज के लिए दवा से अधिक असरदार होती है : डॉ. मधुलिका शुक्ला Health
  • Ashtami Fast
    Dashara: विजय दशमी की पूजा का मुहूर्त, अचूक मंत्र और महत्व धर्म अध्यात्म
  • Kanpur Badminton
    Kanpur Badminton : राईजिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब इशिता व विहान ने जीता Blog
  • बास्केटबॉल
    कानपुर की बास्केटबॉल बालिका टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंची Sports
  • Sansad Khel Spardha
    Sansad Khel Spardha : कानपुर में सांसद खेल स्पर्धा 19 व 20 फरवरी को ग्रीनपार्क में, करें आवेदन Sports
  • Woman strangled to death and packed in bed
    घर में म‍हिला का गला कसकर हत्‍या, बेड में कर दिया पैक (Woman strangled to death and packed in bed) Crime
  • वृंदा अग्रवाल
    मेरठ की वृंदा अग्रवाल का हुआ आईआईएम अहमदाबाद में चयन Education

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme