Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Kharmas
    Kharmas 16 December : खरमास 16 दिसंबर से 14 जनवरी तक रहेगा, क्‍यों निषेध रहते हैं मांगलि‍क कार्य, जानें पं हृदय रंजन शर्मा जी से धर्म अध्यात्म
  • lunar eclipse
    कूर्म अवतार : इसी दिन भगवान विष्णु ने लिया था कछुए का अवतार, की थी समुद्र मंथन में सहायता धर्म अध्यात्म
  • कार्तिक पूर्णिमा
    द्वितीय ब्रह्मचारिणी 10 अप्रैल, जानें पूजा विधि धर्म अध्यात्म
  • Krida Bharti Sports Week
    Krida Bharti Sports Week : मोतीझील में देसी खेलों से जमकर हुई मस्ती, याद आया बचपन Sports
  • Makar Sankranti
    संकष्टी गणेश चतुर्थी की पूजा धर्म अध्यात्म
  • लोहड़ी पर्व
    Bhai Dooj : आखिर क्यों मनाया जाता है भाई दूज, जानें शुभ मुहूर्त, कथा Why is Bhai Dooj celebrated, know the auspicious time and story Festival
  • Asian bodybuilding fitness : 56वीं एशियन बॉडीबिल्डिंग फिटनेस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में खुशबू यादव ने जीता गोल्ड Sports
  • बैडमिंटन प्रतियोगिता
    बैडमिंटन प्रतियोगिता में रागेन्द्र स्वरूप स्पोर्ट्स अकैडमी के खिलाड़ी छाये Sports

स्वाति और कनक ने युगांडा में पांच पदक जीतकर रचा भारत का नाम रोशन किया

Posted on July 8, 2025July 8, 2025 By Manish Srivastava No Comments on स्वाति और कनक ने युगांडा में पांच पदक जीतकर रचा भारत का नाम रोशन किया

Locknow: डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय की दो छात्राओं ने पैरा बैडमिंटन के अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में पदकों की झड़ी लगाते हुए इतिहास रच दिया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रौशन करने पर विश्वविद्यालय में जश्न का माहौल है। पुनर्वास विश्वविद्यालय की छात्रा स्वाति और कनक सिंह ने 1 से 6 जुलाई तक युगांडा की राजधानी कैंपाला में आयोजित युगांडा पैरा बैडमिंटन अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए अद्भुत प्रदर्शन करते हुए कुल पांच पदकों पर कब्जा जमा लिया है।

विश्व बैडमिंटन फेडरेशन द्वारा मान्यता प्राप्त इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयोजन 1–6 जुलाई तक युगांडा की राजधानी कैंपाला के लूगोगो एरेना में हुआ। इस टूर्नामेंट में 50 से अधिक देशों के उत्कृष्ट पैरा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए पुनर्वास विश्वविद्यालय की बीए की छात्रा स्वाति ने (दिव्यांगता श्रेणी एसयू-5) महिला एकल में रजत पदक हासिल किया। स्वाति की जीत का सिलसिला यहीं नहीं रुका उसने महिला युगल में (सहभागी दिव्यांगत श्रेणी एसएल-3) के साथ मिलकर स्वर्ण पदक हासिल कर इतिहास रच दिया। जबकि स्वाति ने मिक्स डबल में कास्य झटक लिया तो वहीं विश्वविद्यालय की एमबीए की छात्रा कनक सिंह ने महिला एकल (दिव्यांगता श्रेणी एसएल-4) में कास्य जीता और महिला युगल प्रतियोगिता में अपने पार्टनर (दिव्यांगता श्रेणी एसयू-5) के साथ मिलकर कांस्य पदक पर कब्जा कर लिया। पुनर्वास विश्वविद्यालय के बैडमिंटन कोच इरशाद अहमद ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने पूरे समाज के लिए यह संदेश दिया है कि चुनौतियां चाहे जैसी भी हों, सच्ची मेहनत और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। यू

इन उपलब्धियों से स्पष्ट होता है कि हमारी छात्राएं न केवल असीम संभावनाओं की धनी हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम ऊंचा करने में भी सक्षम हैं। इसकी प्रेरणा से हमारा विश्वविद्यालय और उत्तर प्रदेश की युवा प्रतिभाएं नए आयाम स्थापित करेंगी।

-आचार्य संजय सिंह, कुलपति, डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय

कोट

छात्राओं की ये सफलता हमारे विश्वविद्यालय के एथलेटिक्स व पुनर्वास संसाधनों की गुणवत्तापूर्ण उपलब्धि है। यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है।

-प्रो. पाण्डेय राजीवनयन, निर्देशक, क्रीड़ा एवं योग प्रकोष्ठ

Sports

Post navigation

Previous Post: द्वितीय कॉस्को कानपुर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप में हुए रोमांचक मुकाबले
Next Post: कानपुर में पहली बार खिलाड़ियों की माताओं को मिलेगा विशिष्ट सम्मान

Related Posts

  • जय नारायण विद्या मंदिर
    जय नारायण विद्या मंदिर में कबड्डी टूर्नामेंट प्रारंभ Sports
  • खेल दिवस सप्ताह
    खेल दिवस सप्ताह का उद्घाटन 28 को जयनारायण में Sports
  • आशुतोष सत्यम झा
    आशुतोष सत्यम झा बने विद्या भारती राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के संयोजक Sports
  • Special Olympics power lifting Championship
    Special Olympics power lifting Championship : महिला वर्ग में उत्तर प्रदेश एवं पुरुष वर्ग में केरल बना टीम चैंपियन Sports
  • ताइक्वांडो प्रतियोगिता
    उप्र ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कानपुर ने हासिल किया दूसरा स्थान, 4 स्वर्ण समेत नौ पदक जीते Sports
  • अंश सबरवाल और आरती चौधरी ने जीता खिताब Sports

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Raja Bhaiya’s wife Bhanavi fear : राजा भैया की पत्नी भानवी की कौन लेना चाहता है जान Crime
  • Kharmas
    Narad Jayanti : ब्रह्माण्ड के प्रथम संवाददाता की महर्षि नारद जयन्ती 25 मई को धर्म अध्यात्म
  • रामोत्सव 2024
    रामोत्सव 2024 : 4115.56 करोड़ रुपये की 50 परियोजनाओं के जरिए नव्य-भव्य रूप में सजकर तैयार है अयोध्या धर्म अध्यात्म
  • दि चिन्टल्स स्कूल में KSS टेबल टेनिस टूर्नामेंट का भव्य समापन Sports
  • विश्व दिव्यांगता दिवस पर श्री मुकेश शुक्ला जी( अध्यक्ष, स्पेशल ओलम्पिक भारत, उत्तर प्रदेश) को मुख्यमंत्री जी द्वारा सम्मानित किया गया General
  • Karva Chauth ka pauranik mahatve
    Phalgun Month : फाल्गुन माह का जानिए क्या है धार्मिक और पौराणिक महत्व धर्म अध्यात्म
  • Malaysian Open
    Malaysian Open : सिंधु मलेशिया ओपन के सेमीफाइनल में, सात्विक और चिराग हारे Sports
  • ग्लूकोमा
    IMA Kanpur : ग्लूकोमा की सही समय पर पहचान, जांच और इलाज जरूरी Health

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme