Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Makar Sankranti 2026
    Ganga Dussehra 2024 : आखिर गंगास्नान करने पर भी क्यों नहीं मिटते लोगो के किए हुए पाप धर्म अध्यात्म
  • Filariasis Liberation Campaign
    Filariasis Liberation Campaign : फाइलेरिया के लक्षण का न करें इंतजार, दवा का सेवन ही है बचाव: सीएम योगी UP Government News
  • कार्तिक पूर्णिमा
    द्वितीय ब्रह्मचारिणी 10 अप्रैल, जानें पूजा विधि धर्म अध्यात्म
  • Ayodhya
    Ayodhya : बच्चों से हालचाल लेना नहीं भूले सीएम योगी धर्म अध्यात्म
  • Lohri festival
    Dhanteras : मां लक्ष्मी की विशेष कृपा के लिए करें ये उपाय Blog
  • Police Exam Big Update
    अखिलेश जी डरते थे कि कहीं चाचा कुर्सी न हथिया लें : सीएम योगी UP Government News
  • Kiradu Temple
    Kiradu Temple : राजस्थान के बाड़मेर में किराडू मंदिर की रोचक कहानी आरती सिंह की जुबानी… यात्रा
  • Special Olympics Competition
    Special Olympics Competition : स्पेशल ओलंपिक्स के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दम, देखें वीडियो Sports
ग्रेटर नोएडा में कमर्शियल प्लॉट

ग्रेटर नोएडा में कमर्शियल प्लॉट आवंटन स्कीम लायी योगी सरकार

Posted on November 30, 2023 By Manish Srivastava No Comments on ग्रेटर नोएडा में कमर्शियल प्लॉट आवंटन स्कीम लायी योगी सरकार
  • मास्टर प्लान लेवल कमर्शियल प्लॉटिंग स्कीम के जरिए ग्रेटर नोएडा में आर्थिक व व्यापारिक गतिविधियों के संचालन का मार्ग होगा प्रशस्त
  • सीएम योगी के विजन अनुसार, ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने शुरू की तैयारी, ई-ऑक्शन के जरिए आवंटन प्रक्रिया होगी पूर्ण
  • स्कीम के तहत 22 प्लॉट्स का होगा आवंटन, 2313.47 से लेकर 12000 स्क्वेयर मीटर तक के प्लॉट्स के लिए 8 दिसंबर निर्धारित की गई है अंतिम तिथि

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की औद्योगिक व आर्थिक उन्नति के साथ ही उन्नत नागरिक सुविधाओं युक्त प्रदेश बनाने की दिशा में प्रयास कर रही योगी सरकार ने ग्रेटर नोएडा के विकास पर विशेष तौर पर बल दे रही है। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र फिलहाल देश समेत दुनिया के सबसे उत्तम निवेश गंतव्य के तौर पर उभर कर आ रहा है और जेवर एयरपोर्ट समेत यहां तमाम अवसंरचनाओं का तेजी से हो रहा विकास इसका मुख्य कारण है। विकास की इसी गति को नागरिक सुविधाओं से जोड़ते हुए योगी सरकार ने ग्रेटर नोएडा में कमर्शियल प्लॉट आवंटन स्कीम के जरिए आर्थिक व व्यापारिक गतिविधियों के संचालन का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। सीएम योगी की मंशा अनुरूप, ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण इस स्कीम के जरिए प्लॉट आवंटन के आवेदन मांगे हैं जिसे ई-ऑक्शन प्रक्रिया के जरिए पूर्ण किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कमर्शियल प्लॉट स्कीम के तहत 2313.47 से लेकर 12000 स्क्वेयर मीटर तक के प्लॉट्स के आवंटन का मार्ग प्रशस्त होगा जिससे इस क्षेत्र में विकास व नागरिक सुविधाओं के स्तर में वृद्धि होगी। उल्लेखनीय है कि इस प्लॉट आवंटन स्कीम में रजिस्टर करने के लिए अंतिम तिथि 8 दिसंबर निर्धारित की गई है तथा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के ई-टेंडरिंग पोर्टल के जरिए प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।




2.19 करोड़ से लेकर 10.17 करोड़ रुपए निर्धारित की गई ईएमडी
कमर्शियल प्लॉट आवंटन स्कीम (एफएआर-4.0) के जरिए ग्रेटर नोएडा स्थित 22 प्लॉट्स के आवंटन के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इनमें सेक्टर डेल्टा-2 के 2313.47 स्क्वेयर मीटर के 5 प्लॉट्स, सेक्टर अल्फा-2 के लिए 2580 स्क्वेयर मीटर के 5 प्लॉट्स, सेक्टर अल्फा-2 में ही 11500 स्क्वेयर मीटर का प्लॉट, सेक्टर इकोटेक-12 में 12000 स्क्वेयर मीटर, टेक्नोजोन-8 में 10000 स्क्वेयर मीटर, सेक्टर 12 में 10400 स्क्वेयर मीटर के 6 प्लॉट्स, सेक्टर 10 में 10600 मीटर स्क्वेयर के 3 प्लॉट्स तथा सेक्टर 10 में 9250 स्क्वेयर मीटर का प्लॉट शामिल है। इन प्लॉट्स के लिए अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट (ईएमडी) 2.19 करोड़ से लेकर 10.17 करोड़ रुपए के बीच निर्धारित की गई है।

ग्रेटर नोएडा के गांवों का होगा ‘डोर टू डोर सर्वे’
ग्रेटर नोएडा के गांवों में औद्योगिक विकास प्राधिकरण डो टू डोर सर्वे कराने की तैयारी कर रहा है। प्राधिकरण द्वारा इस विषय में रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल माध्यम से लैंड ऑ़डिट व डो टू डोर सर्वे कराने के लिए कंसल्टेंट एजेंसी को आबद्ध करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि ग्रेटर नोएडा के गांवों में ड्रोन एरियल सर्वे की तैयारी भी चल रही है, ऐसे में कंसल्टेंट एजेंसी न केवल इस सर्वे से प्राप्त आंकड़ों का संकलन करेगी बल्कि डोर टू डोर सर्वे के लिए जरूरी प्रक्रिया को क्रियान्वित व निर्दिष्ट करेगी। उल्लेखनीय है कि कार्य प्राप्त करने वाली कंसल्टेंट एजेंसी को एक साल के कॉन्ट्रैक्ट पर रखा जाएगा जिसे डोर टू डोर इन्फॉर्मेशन कलेक्शन, बाउंड्री डिजिटाइजेशन व सर्वे, मैपिंग व रिपोर्टिंग जैसे कार्यों को अंजाम देना होगा।

UP Government News Tags:Greater Noida, कमर्शियल प्लॉट, ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा में कमर्शियल प्लॉट

Post navigation

Previous Post: पांच जनपदों में डीटीआई का ऑटोमेशन व मेंटिनेंस करेगी मारुति सुजुकी
Next Post: 20 जनवरी को लखनऊ में ‘अहाना क्लासिक बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप’

Related Posts

  • Chief Minister's decision
    Chief Minister’s decision : धार्मिक नगरों में प्रतिष्ठित मंदिरों के आसपास न बनें बहुमंजिला भवन : मुख्यमंत्री UP Government News
  • समाजवादी पार्टी की टोपी लाल, कारनामे काले: सीएम योगी UP Government News
  • Ganga Express Way
    Ganga Express Way : उप्र को साल के अंत तक मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात UP Government News
  • उत्तर प्रदेश में शीघ्र जारी होगी ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी UP Government News
  • Gift of Development Works
    Gift of Development Works : भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने को नगरीय विकास महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री UP Government News
  • पीएम-सीएम आवास
    विभिन्न शासकीय भवनों का मुख्यमंत्री कल करेगे लोकार्पण UP Government News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Surya Namaskar Mahayagya
    Surya Namaskar Mahayagya : क्रीड़ा भारती ने सूर्य नमस्कार सप्ताह का किया भव्य शुभारंभ, देखें Vidieo Sports
  • फिटनेस मॉडल गरिमा बरनोलिया
    महत्वपूर्ण हेल्थ टिप्स फिटनेस मॉडल गरिमा बरनोलिया के संग Health
  • लालकुआँ-अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस
    Railway Update : लालकुआँ-अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस का शुभारंभ, स्थानीय जनता और व्यापारियों में खासा हर्ष Railway
  • 23वीं उत्तर प्रदेश जूनियर एथलेटिक्स मीट 2025 के लिए कानपुर नगर टीम का चयन आज Sports
  • Motivation
    Motivation : 2.3 मिलियन से अधिक फालोवर बनाना आसान नहीं था : रतन चौहान Motivation
  • CSJMU badminton team
    सीएसजेएमयू बैडमिंटन टीम में कानपुर के 5 खिलाड़ी चयनित, Five players from Kanpur selected in CSJMU badminton team Sports
  • Dhanteras
    Basant Panchami-2024 : बसंत पंचमी मनाने की जानें विधि, पौराणिक मान्यताएं, मां सरस्वती के विभिन्न स्वरूप धर्म अध्यात्म
  • उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन की स्पेशल जनरल काउंसिल मीटिंग 2025 में खेल के विकास पर हुई चर्चा Sports

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme