Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • IPL-2025 : लेंथ पर नियंत्रण और विविधतापूर्ण गेंदबाजी से खतरनाक बन जाता है दिग्वेश: वाटसन Sports
  • Fitness Model
    Fitness Model : अपने टैलेंट से फिटनेस मॉडलिंग में दिखाया ‘करिश्मा ‘ Sports
  • द चिंटल्स स्कूल कल्याणपुर में केएसएस इंटर स्कूल टेबल टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभ Sports
  • Ahoi Ashtami 2023 : अहोई अष्टमी व्रत से संतान की होती है लम्बी आयु, पढ़ें संपूर्ण जानकारी धर्म अध्यात्म
  • ऊधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना
    Indian Railway : भारतीय रेल कश्‍मीर घाटी को देश के शेष रेल नेटवर्क से जोड़ने के और करीब पहुँची Railway
  • खूबसूरती और टैलेंट का दूसरा नाम है डॉ. रोशनी टाक मनोरंजन
  • ब्रह्मचारिणी
    Pitru Paksh 2023 : तर्पण के लिए सर्वोत्तम तिथियॉ हैं 3, 7 और 14 अक्टूबर : पं. ह्रदयरंजन शर्मा धर्म अध्यात्म
  • 23वीं उत्तर प्रदेश जूनियर एथलेटिक्स मीट 2025 के लिए कानपुर नगर टीम का चयन आज Sports
Yogi visit in Pune

Yogi visit in Pune : भक्ति और शक्ति का मिलन होता है तो टूट जाती है गुलामी की दासता : योगी आदित्यनाथ

Posted on February 11, 2024 By Manish Srivastava No Comments on Yogi visit in Pune : भक्ति और शक्ति का मिलन होता है तो टूट जाती है गुलामी की दासता : योगी आदित्यनाथ

Yogi visit in Pune

  • पुणे के आलंदी में ‘श्री गीता भक्ति’ अमृत महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए यूपी के मुख्यमंत्री
  • श्रीगीता भक्ति अमृत महोत्सव के आठवें दिन योगी आदित्यनाथ ने किया समारोह को संबोधित
  • सभी संतों और समारोह में आए लोगों को अयोध्या आने का दिया निमंत्रण

पुणे, 11 फरवरी। महाराष्ट्र भक्ति और शक्ति की भूमि रही है। यहीं गुरु समर्थ रामदास ने वीर छत्रपति शिवाजी का मार्गदर्शन किया। जब-जब भक्ति और शक्ति का अद्भुत मिलन होता है, गुलामी की दासता से मुक्ति मिलती है और 500 वर्ष की गुलामी की दासता से मुक्त होकर आज अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बन चुका है। संतों के सानिध्य और प्रधानमंत्री मोदी के पुरुषार्थ से 22 जनवरी की ऐतिहासिक तिथि के हम सब साक्षी बने हैं। नव्य और भव्य अयोध्या आप सभी को आमंत्रित कर रही है। ये बातें गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ ने रविवार को महाराष्ट्र के पुणे स्थित आलंदी में आयोजित श्री गीता भक्ति अमृत महोत्सव के दौरान कही।




साधु-संतों ने किया योगी आदित्यनाथ का स्वागत
इससे पहले योगी आदित्यनाथ का यहां देशभर से पधारे साधु-संतों ने जोरदार स्वागत किया और उन्हें श्रीराममंदिर निर्माण का नायक बताते हुए उनका अभिनंदन किया। वहीं योगी आदित्यनाथ ने स्वामी गोविंद देव गिरि को अंगवस्त्र और गणेश जी की प्रतिमा भेंटकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वामी गोविंद देव गिरी के जीवन पर आधारित स्मारिका का विमोचन भी किया। वहीं कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य विजयेन्द्र सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अंगवस्त्र पहनाकर तथा प्रसाद प्रदानकर उनका विशेष रूप से सम्मान किया।

गोविंद देव गिरि के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का है ये अवसर : योगी
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि जी महाराज की 75वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए योगी आदित्यनाथ ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं। सीएम योगी ने कहा कि विगत 75 साल से वैदिक सनातन धर्म के लिए अपने पुरुषार्थ, अपनी साधना और अपने परिश्रम से पूज्य स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज ने जो कार्य किया, जो आशीर्वाद सनातन हिन्दू धर्मावलम्बियों को दिया है, ये अवसर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का है। पूज्य ज्ञानेश्वर जी महाराज से यही प्रार्थना है कि स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज का सानिध्य हिन्दू समाज को लंबे समय तक मिलता रहे।

बचपन में पढ़ी थी ज्ञानेश्वरी तभी से थी आलंदी आने की इच्छा : योगी
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लंबे समय से उनके मन में आलंदी आने की इच्छा थी। इस अवसर पर यहां आने का सौभाग्य उन्हें प्राप्त हुआ है। योगी ने बताया कि बचपन में उन्होंने ज्ञानेश्वरी पढ़ी थी। मात्र 15 साल की आयु में ज्ञानेश्वरी का उपदेश देकर भक्तों को नई राह दिखाने का कार्य पूज्य ज्ञानेश्वर जी महाराज ने किया। मात्र 21 साल में संजीव समाधि लेकर भारत के आध्यात्म को पूरे भूमंडल पर लहराने का कार्य पूज्य ज्ञानेश्वर जी महाराज ने किया था।




उत्साह और शौर्य की धरती है महाराष्ट्र : योगी
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाराष्ट्र वाले बहुत ही सौभाग्यशाली हैं। यहां की भक्ति से उपजी शक्ति दुश्मनों के दांत खट्टे करती रही है। समर्थगुरू रामदास जी ने छत्रपति शिवाजी को यहीं से मार्गदर्शन प्रदान किया था। उस कालखंड में औरंगजेब की सत्ता को चुनौती देते हुए उसे तड़पने और मरने के लिए ऐसा छोड़ा कि आजतक उसे कोई पूछ नहीं रहा। यह उत्साह और शौर्य की धरती है, क्योंकि ये पूज्य संतों की भूमि है। यहां के भक्तों ने पूज्य संतों के सम्मान को ऊंचाई तक पहुंचाया है। इसी का परिणाम है कि शक्ति भी उनके साथ-साथ चलती है।

छत्रपति शिवाजी के नाम से बन रहा यूपी का डिफेंस कॉरीडोर : सीएम योगी
योगी आदित्यनाथ ने इस बात का भी उल्लेख किया जब वे यूपी के मुख्यमंत्री बने तो आगरा में बन रहे मुगल म्यूजियम का नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी म्यूजियम रखा गया। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश का डिफेंस कॉरिडोर भी वीर छत्रपति शिवाजी के नाम से ही है। योगी आदित्यनाथ ने गोविंद देव गिरी जी महाराज के बारे में कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन सनातन धर्म के लिए समर्पित कर दिया है। पूरी दुनिया में वैदिक पाठशालाओं को स्थापित करके तथा श्रीमद्भागवत् गीता को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वेदपाठियों की एक लंबी शृंखला देश को देने का कार्य किया है। अब ये देश वेदों से मार्गदर्शन प्राप्त कर रहा है। योगी आदित्यनाथ ने आयोजन के प्रति अपना आभार प्रकट करते हुए ये कामना भी की कि गोविंद देव गिरि जी का मार्गदर्शन लंबे समय तक हिन्दू समाज को प्राप्त होता रहे, जिससे कि सनातन धर्म की पताका लंबे समय तक फहरती रहे। यूपी के सीएम ने समारोह में आए सभी संतजनों और नागरिकों को अयोध्या आने का निमंत्रण भी दिया।

इस अवसर पर स्वामी रामदेव, जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद, स्वामी चिदानंद सरस्वती, स्वामी राजेन्द्रदास, प्रख्यात कथा व्यास स्वामी रमेश ओझा, साध्वी भगवति देवी, यूपी के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, महाराष्ट्र सरकार के मंत्री चंद्रकांत पाटिल, दिलीप वलसे पाटिल सहित हजारों की संख्या में संत और भक्तजन मौजूद रहे।




सीएम योगी ने ज्ञानेश्वर महाराज संजीवन समाधि मंदिर में की पूजा-अर्चना
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह पुणे (महाराष्ट्र) स्थित पूज्य ज्ञानेश्वर महाराज की संजीवन समाधि मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। संजीवन समाधि मंदिर में स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र सरकार के मंत्रीगण चंद्रकांत पाटिल और दिलीप वलसे पाटिल के अलावा यूपी के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ज्ञानेश्वर महाराज जी की संजीवन समाधि पर पुष्प अर्पित करते हुए विधि-विधान से पूजा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने यहां उपस्थित संतजनों से मुलाकात भी की। मंदिर की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पूज्य ज्ञानेश्वर महाराज जी का चित्र भेंट किया गया। वहीं संतों ने श्रीराम, जानकी और लक्ष्मण जी की प्रतिमा भेंट कर सीएम योगी का अभिनंदन किया।

धर्म अध्यात्म Tags:Yogi visit in Pune

Post navigation

Previous Post: MLAs had darshan of Shri Ram : प्रभु श्रीराम की भक्ति में डूबे विधायक, दर्शनों के लिए सीएम योगी का जताया आभार
Next Post: Surya Namaskar Week : सूर्य नमस्कार सप्ताह के चौथे दिन उत्साह पहुंचा चरम पर, देखें वीडियो

Related Posts

  • Ayodhya Greenfield Township
    Ayodhya Greenfield Township : 25 हजार श्रद्धालुओं के रुकने के लिए तैयार हो रही टेंट सिटी धर्म अध्यात्म
  • कर्क राशि
    मेष राशि फल 2024 : मेष राशि वालों का कैसा रहेगा नया वर्ष, जानें डॉ रोशनी टाक से धर्म अध्यात्म
  • करवा चौथ का मुहूर्त
    Mahashivratri-2024 : इस महाशिवरात्रि पर अपनी राशि अनुसार करें शिवजी का पूजन धर्म अध्यात्म
  • Worship of Shailputri
    Worship of Shailputri : माँ दुर्गा के प्रथम स्वरूप श्री शैलपुत्री जी की पूजा विधि, कथा, कलश स्‍थापना और आरती धर्म अध्यात्म
  • MLAs had darshan of Shri Ram
    Ayodhya Ramlala darshan : मंत्रियों-विधायकों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किये रामलला के दर्शन धर्म अध्यात्म
  • शैलपुत्री
    Nautapa-2025 : भीषण गर्मी के लिए हो जाए तैयार, नौतपा 25 मई से धर्म अध्यात्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • नियमित एक्सरसाइज से शरीर को बना सकते हैं सुडौल : गरिमा Health
  • कानपुर के 3 स्पेशल खिलाड़ी राष्ट्रीय फुटबॉल में दिखाएंगे प्रतिभा, देखें वीडियो Sports
  • महाकुंभ
    Maha Kumbh-25 : महाकुंभ में किसी भी परिस्थिति से निबटने के लिए रेलवे तैयार Maha Kumbh-2025
  • श्रीकृष्ण जन्म व छठी
    जय नारायण विद्या मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्म व छठी महोत्सव Education
  • जय नारायण विद्या मंदिर
    जय नारायण विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में डॉ. ईश्वरचन्द्र स्पोर्ट्स जोन का उद्घाटन Sports
  • सीनियर एथलेटिक्स टीम का चयन 20 जुलाई को Sports
  • चंचल खटाना
    उत्तर प्रदेश की शान चंचल खटाना : संघर्ष, सफलता और प्रेरणा की गौरवशाली कहानी Motivation
  • Famous songs of Karva Chauth
    Raksha Bandhan 2025 : रक्षा बंधन और भाई दूज में क्‍या है अंतर, जानें प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन जी से धर्म अध्यात्म

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme