Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Special Olympics Competition
    Special Olympics Competition : स्पेशल ओलंपिक्स के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दम, देखें वीडियो Sports
  • करवा चौथ का मुहूर्त
    Durga Ashtami -2025 : दुर्गा अष्टमी को होगी माता महागौरी की पूजा, जानें पूजा विधि व मुहूर्त धर्म अध्यात्म
  • जय नारायण विद्या मंदिर
    जय नारायण विद्या मंदिर में कबड्डी टूर्नामेंट सम्पन्न : सीनियर वर्ग में प्रताप हाउस विजेता, जूनियर में केशव हाउस ने मारी बाजी Sports
  • स्टैग ग्लोबल कानपुर जिला टेबल टेनिस टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, मनिष्का और वेदांश ने जीते खिताब, देखें वीडियो Sports
  • डॉ. मधुलिका शुक्ला
    मेरा जीवन संवारने में मां का अहम रोल : डॉ. मधुलिका शुक्ला Health
  • डॉक्टर मधुलिका शुक्ला
    विज्ञापन सिर्फ संपर्क का जरिया, सुगम व उत्तम इलाज से जगता है लोगों में विश्वास : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Blog
  • Indian Railways
    Indian Railways : पांच साल की उम्र में महज 12 घंटे में कानपुर से दिल्ली जाकर लौटा, अनोखा रिकॉर्ड Blog
  • रामोत्सव 2024
    रामोत्सव 2024 : अयोध्या में अब कंकड़-पत्थर भी सुनाएंगे प्रभु श्रीराम की गौरवगाथा धर्म अध्यात्म

मोदी जी की राह रोकने को दंगाबाज और दगाबाज लगा रहे बैरियर : सीएम योगी

Posted on September 3, 2023 By Manish Srivastava No Comments on मोदी जी की राह रोकने को दंगाबाज और दगाबाज लगा रहे बैरियर : सीएम योगी
  • शिलान्यास के बाद उद्घाटन भी करती है डबल इंजन की सरकार
  • गोरखपुर को शुद्ध पेयजल व रोड कनेक्टिविटी से जुड़ी 629 करोड़ रुपये की सौगात दी मुख्यमंत्री ने
  • जल निगम व पीडब्ल्यूडी की 195 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया सीएम योगी ने

गोरखपुर, 2 सितंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक तरफ विकास और राष्ट्रवाद का अलख जग रहा है तो दूसरी तरफ ऐसे लोग भी हैं जिन्हें गरीबों का विकास व कमजोरों का उत्थान अच्छा नहीं लग रहा है। उन लोगों को नौजवानों को मिल रहा रोजगार, किसानों की खुशहाली अच्छी नहीं लग रही। समर्थ, सक्षम और सशक्त भारत अच्छा नहीं लग रहा। दंगाबाज और दगाबाज लोग मोदी जी की राह रोकने के लिए बैरियर लगा रहे हैं। जनता को जागरूक रहकर हर बैरियर हटाना है और सबका साथ सबका विकास की भावना से कार्यक्रमों को आगे बढ़ाते रहने के लिए डबल इंजन सरकार को अवसर प्रदान करते रहना होगा।

सीएम योगी शनिवार अपराह्न महंत महंत दिग्विजय नाथ स्मृति पार्क में 629 करोड़ रुपये की लागत वाली जल निगम व लोक निर्माण विभाग की 195 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करने के बाद जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर से नकहा ओवरब्रिज होते हुए स्पोर्ट्स कॉलेज तक मार्ग का 41.20 करोड़ रुपये की लागत से फोरलेन में चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण तथा 20.18 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ीकृत व सुदृढ़ीकृत महावनखोर-नेतवर बाजार-कैम्पियरगंज मार्ग का लोकार्पण और 567.21 करोड़ रुपये की लागत से 193 ग्राम पंचायतों के लिए नल से शुद्ध पेयजल की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। लोकार्पण व शिलान्यास को जन्माष्टमी गिफ्ट बताने के साथ सीएम योगी ने जन्माष्टमी की बधाई देते हुए सभी के लिए मंगलकामना की और कहा कि डबल इंजन की सरकार सिर्फ शिलान्यास ही नहीं करती, शिलान्यास वाले कार्यों का उद्घाटन भी करती है। उन्होंने कहा कि देश, दुनिया में नई आभा के साथ चमक रहा है। भारत के प्रति दुनिया की धारणा बदली है। वैश्विक स्तर पर देश का सम्मान बढ़ा है।

खुद पहचान के संकट से जूझ रहे यूपी की पहचान पर संकट खड़ा करने वाले
सीएम योगी ने कहा कि देश की आबादी के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के लोगों के सामने 2017 से पूर्व पहचान का संकट था। यह गंभीर संकट भाई भतीजावाद, परिवारवाद, जातिवाद, माफियावाद, भ्रष्टाचारवाद की राजनीति के चलते था। यूपी की जनता ने अब उन लोगों के सामने ही पहचान का संकट खड़ा कर दिया है जिन्होंने यूपी के सामने पहचान का संकट खड़ा किया था।

आरओ से भी शुद्ध पानी उपलब्ध करा रही सरकार
मुख्यमंत्री ने हर घर नल से जल योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक योजना ही नहीं है। प्राचीन काल से ही पानी पिलाने को पुण्य का कार्य माना गया है। हर घर नल से जल योजना में सरकार आरओ से भी शुद्ध पानी उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत यूपी में आधे से अधिक कार्य सम्पन्न हो चुका है। बुंदेलखंड में जहां पानी नहीं पहुंचता,था वहां सभी चार हजार गाँवों में व्यवस्था अंतिम चरण में है। पहले यहां ट्रेन से पानी भेजना पड़ता था। महिलाएं पांच किमी दूर से सिर पर गगरी रखकर पानी लाती थीं। योजना का गोरखपुर के संदर्भ में उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एक्यूट इनसेफेलाइटिस सिंड्रोम का प्रमुख कारण अशुद्ध पेयजल था। अब एक तरफ इनसेफेलाइटिस का उन्मूलन अंतिम चरण में है तो वहीं हर घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने का कार्यक्रम भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

नए भारत के नए यूपी में चमक रहा नया गोरखपुर
सीएम योगी ने गोरखपुर के विकास की चर्चा करते हुए कहा कि नए भारत के नए यूपी में नया गोरखपुर नई आभा से चमक बिखेर रहा है। यहां का रामगढ़ताल पहले अपराध और गंदगी का गढ़ था, आज खूबसूरती ऐसी की यहां फिल्मों की शूटिंग होती है। एक बार रात बारह बजे अफसरों को फोन करके पता किया तो 12 से 15 हजार लोग यहां घूमते मिले। सुरक्षा का एहसास सबके मन में है। उन्होंने खाद कारखाना, एम्स, चिड़ियाघर, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कायाकल्प आदि का उल्लेख किया। साथ ही बताया कि यहां से 14 शहरों के लिए फ्लाइट जी सेवा है। शहर से जुड़ी अमूमन हर सड़क फोरलेन या सिक्स लेन हो गई है। आज लोकार्पित गोरखनाथ मंदिर – नकहा-स्पोर्ट्स कॉलेज फोरलेन यूरोप की स्मार्ट सड़क सा दिखता है जबकि पहले यहां तीन फुट पानी लगा होता था।

कभी-कभी मिलते हैं मोदी-योगी जैसे नेता: स्वतंत्रदेव सिंह
शिलान्यास व लोकार्पण समारोह में प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि मोदी जी और योगी जी जैसे नेता कभी कभी मिलते हैं। इनके नेतृत्व में बुंदलेखंड से गोरखपुर तक हर घर नल से शुद्ध पेयजल पहुंचाया जा रहा है। 2024 तक यूपी के हर घर तक नल से जल मिलने लगेगा। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले यूपी में गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार से हाहाकार मचा था। आज सुरक्षा के माहौल में सबको कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मुसहर, वनटांगिया और थारू समाज जैसे वंचित तबके भी विकास से जुड़ चुके हैं। उन्होंने सीएम योगी के नेतृत्व में गोरखपुर में आए बदलाव की चर्चा करते हुए कहा कि आज इसके आगे नोएडा भी फेल नजर आता है।

मोदी-योगी राज में किसी सुविधा की कमी नहीं :रविकिशन
समारोह में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए गोरखपुर के सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज में जनता को किसी भी सुविधा की कमी नहीं है। हर जरूरतमंद को आवास, शौचालय, रसोई गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन के साथ हर घर को नल से शुद्ध पेय जल की सुविधा उपलब्ध हो रही है। यूपी में तो बाबा के रहते किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। यहां सुरक्षा व्यवस्था ऐसी है कि सब लोग निश्चिन्त हैं। देश के ही नहीं, विदेशों के निवेशक निवेश करने को आतुर हैं। इस अवसर पर बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक श्रीराम चौहान, महेंद्रपाल सिंह, विपिन सिंह, प्रदीप शुक्ल, भाजपा के जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
लाभार्थी किसानों को ट्रैक्टर वितरित कर सीएम ने किया स्टालों का अवलोकन
कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृषि विभाग के 10 लाभार्थियों को ट्रैक्टर वितरित करने के साथ कृषि विभाग, जल जीवन मिशन, नमामि गंगे, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन आदि के स्टालों का अवलोकन किया। बाल पुष्टाहार विभाग के स्टाल पर नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन कराया व गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की। मंच पर उन्होंने कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पीएम आवास योजना, आयुष्मान योजना, एनआरएलएम आदि के लाभार्थियों को सम्मानित भी किया।

Blog

Post navigation

Previous Post: बुलंद हौसलों से इबारत लिख रहीं गोल्डन गर्ल अहाना मिश्रा
Next Post: हल चंदन षष्ठी 04 सितंबर सोमवार को

Related Posts

  • होली
    Mauni Amavasya : मौनी अमावस्या का जानें महत्व, व्रत नियम, उपाय, कथा और मुहूर्त Blog
  • IRCTC
    आईआरसीटीसी से शून्य सुविधा शुल्क पर अपने हवाई टिकट बुक करें और कार्ड से लेनदेन पर छूट पाएं Blog
  • Kharmas
    Rakshabandhan :रक्षाबन्धन में राखी या रक्षासूत्र बांधने का जानें सर्वोत्तम मुहूर्त Blog
  • सिंह राशि
    सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2024, जानें डॉ रोशनी टाक से Blog
  • वंदे भारत एक्सप्रेस
    नौकरी पेशा और विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगी नई वंदे भारत एक्सप्रेस Blog
  • गणतंत्र दिवस
    गणतंत्र दिवस को भव्य तरीके से मनाने के लिए योगी सरकार ने शुरू की तैयारी Blog

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Writer Rohit Rana
    Writer Rohit Rana : मेरठ के रोहित राणा की कलम से अब बनेंगी बाॅलीवुड की फिल्में मनोरंजन
  • योनेक्स सनराइज द्वितीय अंडर 19उत्तर प्रदेश स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप ग्रीन पार्क में 5 जून से Sports
  • Ganesh Visarjan
    Ganesh Visarjan : गणेश विसर्जन से पहले बन जाएंगे बिगड़े काम, ऐसे करें उपाय धर्म अध्यात्म
  • Ashtami Fast
    Ashtami Fast : अष्टमी के लिए कब रखेंगे व्रत जानें धर्म अध्यात्म
  • Skandamata Fifth Day
    Holika Dahan 2024 : होलिका दहन की अग्नि से जानें आने वाले साल का भविष्य धर्म अध्यात्म
  • Solution to Obesity
    Solution to Obesity : आधुनिक इलाज से मोटापा से छुटकारा पाना हुआ आसान, विशेषज्ञ डाक्टरों ने दिए सुझाव Health
  • होली
    Dhanteras-2025 : धनतेरस का शुभ मुहूर्त, खरीदारी में रखे ये ध्‍यान धर्म अध्यात्म
  • Bithoor to Kanpur Central Station
    Railway update : समस्तीपुर मंडल के मेहसी स्टेशन पर Railway

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme