Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Badminton Competition
    Badminton Competition : जय नारायण के शटलर एक बार फिर राष्ट्रीय बैडमिंटन में Sports
  • माघ मेला -2026 के दौरान रेलवे स्टेशनों पर दिशावार मूवमेंट हेतु कलर कोडिंग Railway
  • Important Health Tips
    Important Health Tips : स्टार फिटनेस मॉडल व जिम एक्सपर्ट जानवी पांडव के महत्वपूर्ण हेल्थ टिप्स Sports
  • Ashtami Fast
    Vedic Raksha bandhan : जानें वैदिक रक्षा सूत्र बनाने की विधि, पांच वस्तुओं का महत्त्व व राखी मंत्र धर्म अध्यात्म
  • IRCTC
    आईआरसीटीसी से शून्य सुविधा शुल्क पर अपने हवाई टिकट बुक करें और कार्ड से लेनदेन पर छूट पाएं Blog
  • गुजरात टाइटन्स की लगातार चौथी जीत Sports
  • Constable Recruitment Exam
    Constable Recruitment Exam : अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने किए व्यापक इंतजाम Railway
  • कानपुर
    कानपुर को अयोध्या और चित्रकूट की श्रेणी में स्थापित करने पर हुआ मंथन धर्म अध्यात्म
अखिल भारतीय संगठन मंत्री विज्ञान भारती

जुगल देवी सरस्वती विद्या मन्दिर का 46वां वार्षिकोत्सव एवं सांस्कृतिक समारोह सम्पन्न

Posted on November 17, 2025November 17, 2025 By Manish Srivastava No Comments on जुगल देवी सरस्वती विद्या मन्दिर का 46वां वार्षिकोत्सव एवं सांस्कृतिक समारोह सम्पन्न

कानपुर। दीनदयाल नगर स्थित जुगल देवी सरस्वती विद्या मन्दिर (वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय) में विद्यालय का 46वां वार्षिकोत्सव एवं सांस्कृतिक समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल जी पधारे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय संगठन मंत्री विज्ञान भारती शिवकुमार जी मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और गणेश वंदना के साथ हुआ।  विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना ने वातावरण को मंगलमय बना दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “दीपदान” रहा, जो पन्नाधाय के जीवन वृत्त पर आधारित एक प्रेरणादायक लघुनाटिका थी। इसमें विद्यार्थियों ने देश प्रेम, त्याग और बलिदान की भावनाओं को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। दर्शकों ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए तालियों की गड़गड़ाहट से विद्यालय प्रांगण को गुंजायमान कर दिया।

मुख्य अतिथि श्री शिव प्रताप शुक्ल जी ने उद्बोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति का मूल आधार त्याग, समर्पण और सेवा है। विद्यालयों में ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण में मील का पत्थर साबित होते हैं। विशिष्ट अतिथि श्री शिवकुमार जी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि “भारत की शक्ति उसके युवाओं में निहित है। जब शिक्षा में संस्कार जुड़ते हैं, तब राष्ट्र का भविष्य उज्जवल बनता है।”

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. गीता सिंह ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक एवं सहशैक्षणिक उपलब्धियों का उल्लेख किया।
प्रबंध डॉ. जगन्नाथ गुप्त एवं अध्यक्ष प्रेमचन्द्र गुप्त ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
कार्यक्रम के संयोजन समीर दीक्षित, अमित गुप्ता, सूरज श्रीवास्तव, अनीता मिश्रा, अमिता तिवारी एवं संचालन आशीष द्विवेदी ने किया।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भवानी भीख (प्रांत संघचालक), श्री राम जी (प्रांत प्रचारक) रजनीश पाठक (प्रदेश संगठन मंत्री विद्या भारती)अयोध्या प्रसाद(प्रदेश निरीक्षक), अरुण पाठक (एमएलसी विधायक ), नीलिमा कटियार (विधायिका कल्याणपुर), सुरेंद्र मैथानी (विधायक गोविंद नगर), अभिजीत सिंह सांगा(विधायक बिठूर),प्रमिला पांडे (महापौर), सत्यदेव पचौरी, जगत वीर सिंह द्रोण, संजीव पाठक, विनोद अग्रवाल, सरस्वती अग्रवाल, कमल किशोर गुप्ता, बलविंदर सिंह अभिभावक, छात्र-छात्राएं एवं मीडिया प्रतिनिधि आदि लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Education

Post navigation

Previous Post: जय नारायण विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में डॉ. ईश्वरचन्द्र स्पोर्ट्स जोन का उद्घाटन
Next Post: कानपुर की बास्केटबॉल बालिका टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंची

Related Posts

  • एसएन सेन बालिका महाविद्यालय
    एसएन सेन बालिका महाविद्यालय में 563 छात्राओं को दिए गए स्मार्टफोन Education
  • जय नारायण विद्या मंदिर
    जय नारायण विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने ली यातायात के नियम पालन की शपथ, देखें वीडियो Education
  • प्रतियोगिता
    एसएन सेन बालिका विद्यालय पीजी कॉलेज ने नवीन पाठ्यक्रम को बनाया रोचक Education
  • जय नारायण विद्या मंदिर में स्कूल एवं हाउस कैप्टन शपथ ग्रहण एवं अलंकरण समारोह सम्पन्न Education
  • एसएन बीवी पीजी कॉलेज में स्वछता अभियान चलाया गया Education
  • Tulsi Jayanti Festival
    Tulsi Jayanti Festival : जयनारायण विद्या मंदिर में धूमधाम से मना तुलसी जयंती महोत्सव, देखें वीडियो Education

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Ashtami Fast
    lunar eclipse : 07 सितंबर काे लगेगा संपूर्ण खग्रासचंद्र ग्रहण, भारत में चंद्र ग्रहण का समय धर्म अध्यात्म
  • मारुति सुजुकी
    पांच जनपदों में डीटीआई का ऑटोमेशन व मेंटिनेंस करेगी मारुति सुजुकी UP Government News
  • Ram Navami : जानें हवन, यज्ञ, अनुष्ठान, दुर्गा सप्तशती का पाठ, कन्या लांगुर की संपूर्ण जानकारी धर्म अध्यात्म
  • गीताप्रेस
    Ramlala ki Pran Pratishtha : अतिथियों को मिलेगा गीताप्रेस के ‘अयोध्या दर्शन’ का प्रसाद Blog
  • टनकपुर त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी
    कोलकाता-आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलेगी त्यौहार स्पेशल रेलगाड़ी Railway
  • Health Tips
    Health Tips : फिट रहने के लिए बैलेंस डाइट के साथ पर्याप्त नींद भी बहुत जरूरी : अहाना मिश्रा Health
  • दि चिन्टल्स स्कूल में KSS टेबल टेनिस टूर्नामेंट का भव्य समापन Sports
  • होली
    ऋषि पंचमी 20 सितंबर को धर्म अध्यात्म

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme