Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Tips of Health
    Tips of Health : स्वस्थ शरीर ही असली धन : फरहीन Blog
  • Chennai vs Punjab: प्रियांश के शतक से पंजाब ने सुपरकिंग्स को हराया Sports
  • Police Exam Big Update
    Police Exam Big Update : यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा-2023 निरस्त UP Government News
  • Railway update
    Railway update : बनारस-नई दिल्ली- बनारस वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के प्रारंभिक/गंतव्य स्टेशन मे परिवर्तन Railway
  • Multiple Talents
    Multiple Talents : चर्चित हस्तियों में शुमार हैं जम्मू की मल्टीपल टैलेंटड अमर चौहान Education
  • PM Modi in Ayodhya : मोदी जो कहता है उसे पूरा करने के लिए जीवन खपा देता है : प्रधानमंत्री Blog
  • Navratri 2023
    Sharad Navratri 2023 : शरद नवरात्रि कब से कब तक है ,कौन-कौन से दिन किस देवीमॉ के स्वरूप की पूजा करनी होगी, पढ़ें पूरी जानकारी Blog
  • सांसद खेल स्पर्धा
    सांसद खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने बैडमिंटन और टेबल टेनिस में दिखाया दम Sports

जय नारायण विद्या मंदिर में स्कूल एवं हाउस कैप्टन शपथ ग्रहण एवं अलंकरण समारोह सम्पन्न

Posted on September 6, 2025September 6, 2025 By Manish Srivastava No Comments on जय नारायण विद्या मंदिर में स्कूल एवं हाउस कैप्टन शपथ ग्रहण एवं अलंकरण समारोह सम्पन्न

कानपुर, 4 सितंबर 2025। जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, कानपुर में गुरुवार को स्कूल एवं हाउस कैप्टन शपथ ग्रहण तथा अलंकरण समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ

मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मा. महेश कुमार (अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, कानपुर), मा. दीक्षा जैन (मुख्य विकास अधिकारी, कानपुर), मा. डॉ. सुनील मिश्र (प्रबंधक), मा. विजय अजवानी (कोषाध्यक्ष), मा. अनिल त्रिपाठी (प्रधानाचार्य), मा. गीता सिंह (प्रधानाचार्या, जुगल देवी सरस्वती इंटर कॉलेज), मा. डॉ. नमिता गुप्ता (उप-प्रधानाचार्या) एवं मा. अर्चना तिवारी (प्रधानाचार्या, जुगल देवी शिशु वाटिका) सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

अतिथि स्वागत एवं परिचय

विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का स्वागत उत्तरी, पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया। अतिथि परिचय की भूमिका निभाते हुए प्रधानाचार्य मा. अनिल त्रिपाठी ने विद्यालय की उपलब्धियों का संक्षिप्त परिचय देते हुए केशव, माधव, प्रताप एवं शिवा हाउस के महत्व पर प्रकाश डाला।

भव्य प्रस्तुतियाँ

समारोह की शुरुआत विद्यालय की बहनों द्वारा मां सरस्वती वंदना से हुई, जिसके पश्चात् एनसीसी कैडेट्स एवं हाउस कप्तानों ने अनुशासन और एकता का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया। इस दौरान घोष वाद्यों की ध्वनि से विद्यालय परिसर गूंज उठा।
विशेष आकर्षण रहा योग पिरामिड प्रदर्शन, जिसे श्री आशुतोष सत्यम झा के निर्देशन में प्रस्तुत किया गया। बच्चों ने “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास” का संदेश देते हुए सबका मन मोह लिया।

शपथ ग्रहण एवं अलंकरण

मुख्य अतिथि मा. महेश कुमार एवं मा. दीक्षा जैन ने विद्यालय के छात्र प्रतिनिधियों, हाउस कैप्टन एवं पदाधिकारियों को कर्तव्यों एवं उत्तरदायित्वों के प्रति शुचिता, निष्ठा एवं समर्पण भाव से कार्य करने की शपथ दिलाई। तत्पश्चात् उन्हें बैज प्रदान कर अलंकृत किया गया।

अपने आशीर्वचन में अतिथियों ने बच्चों को भविष्य के जिम्मेदार नागरिक बनने का आशीर्वाद दिया और अनुशासन, देशभक्ति एवं समाज सेवा की भावना को जीवन में अपनाने पर बल दिया।

समापन एवं आभार

समारोह के अंत में संगीताचार्या प्रज्ञा शुक्ला के निर्देशन में प्रस्तुत गणेश वंदना ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
आभार ज्ञापन उप-प्रधानाचार्या डॉ. नमिता गुप्ता ने किया। मंच संचालन श्रीमती रमा अग्निहोत्री ने सफलतापूर्वक संपन्न किया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें विद्यालय का संपूर्ण परिवार सहभागी रहा।

Education

Post navigation

Previous Post: Pitr Paksh 2025 : माता-पिता की मृत्यु तिथि ज्ञात न हो तो इस दिन करें पितृ पक्ष, जानें पूरी तिथियां
Next Post: 9 सितंबर को बन रहा है ट्रिपल 9 का दुर्लभ संयोग

Related Posts

  • अखिल भारतीय संगठन मंत्री विज्ञान भारती
    जुगल देवी सरस्वती विद्या मन्दिर का 46वां वार्षिकोत्सव एवं सांस्कृतिक समारोह सम्पन्न Education
  • टीचर्स सेल्फ केयर
    मदद का संकल्प ले, स्वामी विवेकानंद की राह में विवेकानंद की टीएससीटी Education
  • Kanpur Polytechnic
    Kanpur Polytechnic : पाॅलीटेक्निक छात्र नौकरी देने वाले बनें, न कि लेने वाले Education
  • नारी शक्ति वंदन के अंतर्गत ‘सीता तत्व परिसंवाद एवं रामायण शक्ति तत्व उत्सव’ का सफल आयोजन, देखें वीडियो Education
  • प्रतियोगिता
    एसएन सेन बालिका विद्यालय पीजी कॉलेज ने नवीन पाठ्यक्रम को बनाया रोचक Education
  • सड़क सुरक्षा पखवाड़ा
    सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए 22 अप्रैल से 4 मई तक चलेगा सड़क सुरक्षा पखवाड़ा Education

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Railway News
    Railway News : सूझबूझ भरा निर्णय लेकर रेल यातायात को सुचारू कराने वाले रेलकर्मी सम्मानित Railway
  • 23वीं उत्तर प्रदेश जूनियर एथलेटिक्स मीट 2025 के लिए कानपुर नगर टीम का चयन आज Sports
  • उत्साह के साथ मनाया विश्व बैडमिंटन दिवस Sports
  • रेल कर्मचारियों की सतर्कता से टली बड़ी दुर्घटना Blog
  • कार्तिक पूर्णिमा
    Shri Hanuman Janmotsav : जानें श्री हनुमान जन्मोत्सव के पूजा पाठ और विधि धर्म अध्यात्म
  • Railway Update
    Railway Update : वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रयागराज हिमांशु शुक्ला ने किया कानपुर के स्टेशनों का औचक निरीक्षण Railway
  • National Sports Day: रस्साकसी प्रतियोगिता में जमकर हुई जोरआजमाइश Sports
  • ब्रह्मचारिणी
    Sakat Chauth Puja 2024 : सकट चौथ की पूजन, मुहूर्त, व्रत कथा व पूजा विधि जानें पंडित हृदय रंजन शर्मा से धर्म अध्यात्म

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme