Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • एशियन गेम्स
    एशियन गेम्स में भारत की सफलता का जश्न रागेन्द्र स्वरूप स्पोर्ट्स एकेडमी में मनाया गया Sports
  • lunar eclipse
    Vedic Raksha bandhan : जानें वैदिक रक्षा सूत्र बनाने की विधि, पांच वस्तुओं का महत्त्व व राखी मंत्र धर्म अध्यात्म
  • बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट
    बैडमिंटन प्रतियोगिता में जूनियर खिलाडियों ने जमकर दिखाया उत्साह Sports
  • कार्तिक पूर्णिमा
    Shri Hanuman Janmotsav : जानें श्री हनुमान जन्मोत्सव के पूजा पाठ और विधि धर्म अध्यात्म
  • डॉक्टर मधुलिका शुक्ला
    विज्ञापन सिर्फ संपर्क का जरिया, सुगम व उत्तम इलाज से जगता है लोगों में विश्वास : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Blog
  • Karni Fashion
    Karni Fashion : राजस्थानी संस्कृति की अद्भुत झलक है करणी फैशन : रतन चौहान Blog
  • टनकपुर त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी
    कोलकाता-आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलेगी त्यौहार स्पेशल रेलगाड़ी Railway
  • गणपति की भक्ति से हर विघ्न टल जाता है : दिव्या सिंह धर्म अध्यात्म
लोहड़ी पर्व

Holi-2024 : धुलेंडी पर्व 25 मार्च को, रंगों से भीगेगा तन-मन, कैसे मनाते हैं धुलेंडी

Posted on March 17, 2024 By Manish Srivastava No Comments on Holi-2024 : धुलेंडी पर्व 25 मार्च को, रंगों से भीगेगा तन-मन, कैसे मनाते हैं धुलेंडी

अलीगढ़ (Holi-2024) : धुलेंडी (धूल) पर्व सोमवार 25 मार्च को है। इसदिन रंगों से भीगेगा तन-मन। तो आइए आज आपको इस विषय पर विस्तृत जानकारी दे रहे हैं श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भण्डार वाले प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा जी।

🏵️होली के अगले दिन धुलेंडी का त्योहार आता है। धुलेंडी को धुरड्डी, धुरखेल, धूलिवंदन और चैत बदी आदि नामों से जाना जाता है। होली के अगले दिन धुलेंडी को पानी में रंग मिलाकर होली खेली जाती है तो रंगपंचमी को सूखा रंग डालने की परंपरा रही है। कई जगह इसका उल्टा होता है। पुराने समय में धुलेंडी के दिन टेसू के फूलों का रंग और रंगपंचमी को गुलाल डाला जाता था। सूखा रंग उस घर के लोगों पर डाला जाता हैं जहां किसी की मौत हो चुकी होती है।

♦️क्यों मनाते हैं धुलेंडी :
==============
🏵️ कहते हैं कि त्रैतायुग के प्रारंभ में विष्णु ने धूलि वंदन किया था। इसकी याद में धुलेंडी मनाई जाती है। धूल वंदन अर्थात लोग एक दूसरे पर धूल लगाते हैं।

🏵️ यह भी कहते हैं कि इस दिन से ब्रज में श्रीकृष्ण ने ‘रंग उत्सव’ मनाने की परंपरा का प्रारंभ किया था। तभी से इसका नाम फगवाह हो गया, क्योंकि यह फागुन माह में आती है। कृष्ण ने राधा पर रंग डाला था। श्रीकृष्ण ने ही होली के त्योहार में रंग को जोड़ा था।




♦️कैसे मनाते हैं धुलेंडी :
=============
🍁होली के अगले दिन धुलेंडी के दिन सुबह के समय लोग एक दूसरे पर कीचड़, धूल लगाते हैं। पुराने समय में यह होता था जिसे धूल स्नान कहते हैं। पुराने समय में चिकनी मिट्टी की गारा का या मुलतानी मिट्टी को शरीर पर लगाया जाता था। शाम को लोग अबीर और गुलाल आदि रंग एक दूसरे पर डालते हैं। पुराने समय में धुलेंडी के दिन टेसू के फूलों का रंग बनाकर एक दूसरे पर लगाया जाता था।

🍁 ढोल बजा कर होली के गीत गाए जाते हैं और घर-घर जा कर लोगों को रंग लगाया जाता है। एक दूसरे को रंगने और गाने-बजाने का दौर दोपहर तक चलता है। इसके बाद स्नान कर के विश्राम करने के बाद नए कपड़े पहन कर शाम को लोग एक दूसरे के घर मिलने जाते हैं।

🍁 ऐसा माना जाता है कि होली के दिन लोग पुरानी कटुता को भूल कर गले मिलते हैं और फिर से दोस्त बन जाते हैं। गले मिलकर एक दूसरे को मिठाइयां खिलाते हैं।

🍁 राग-रंग के बाद कुछ लोग भांग खाते हैं और कुछ लोग भजिये या गुझिया बनाकर ठंडाई का मजा लेते हैं। गुझिया होली का प्रमुख पकवान है जो कि मावा (खोया) और मैदा से बनती है और मेवाओं से युक्त होती है इस दिन कांजी के बड़े खाने व खिलाने का भी रिवाज है।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें… 
🌞प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य परम पूज्य गुरुदेव पंडित हृदय रंजन शर्मा अध्यक्ष श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भण्डार वाले पुरानी कोतवाली सराफा बाजार अलीगढ़ यूपी व्हाट्सएप नंबर.9756402981, 7500048250

धर्म अध्यात्म Tags:Dhulendi

Post navigation

Previous Post: Railway Update : वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रयागराज हिमांशु शुक्ला ने किया कानपुर के स्टेशनों का औचक निरीक्षण
Next Post: Holika Dahan 2024 : होलिका दहन की अग्नि से जानें आने वाले साल का भविष्य

Related Posts

  • Ayodhya Greenfield Township
    Ayodhya Greenfield Township : 25 हजार श्रद्धालुओं के रुकने के लिए तैयार हो रही टेंट सिटी धर्म अध्यात्म
  • Hariyali Teej
    Shri Hanuman Janmotsav : श्री हनुमान जन्मोत्सव 23 अप्रैल को, जानें मुहूर्त और सावधानियां धर्म अध्यात्म
  • Worship of Ravana
    Worship of Ravana : कानपुर में होती है रावण की पूजा, साल में सिर्फ दशहरा में खोला जाता है दशानन मंदिर धर्म अध्यात्म
  • Shri Krishna Janmashtami
    Shri Krishna Janmashtami : ग्वाल वालों ने मिलकर फोड़ी मटकी धर्म अध्यात्म
  • Shravan month special
    Living Daughter Fast : जीवित पुत्रिका व्रत 06 अक्टूबर को, जानें क्यों रखा जाता है ये व्रत धर्म अध्यात्म
  • Hariyali Teej
    Maghi Purnima fast 2024 : माघी पूर्णिमा में विशेष उपाय करने से शीघ्र ही प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी धर्म अध्यात्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • बैडमिंटन टूर्नामेंट
    प्रदेश का पहला जिला रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट 26 से कानपुर में Sports
  • टीचर्स सेल्फ केयर
    मदद का संकल्प ले, स्वामी विवेकानंद की राह में विवेकानंद की टीएससीटी Education
  • वैष्णवी शर्मा
    किस्मत में लिखा था क्रिकेट बनना : स्पिनर वैष्णवी शर्मा Sports
  • Bithoor to Kanpur Central Station
    Bithoor to Kanpur Central Station : बिठूर के ब्रह्मावर्त स्टेशन से 28 दिसंबर 2023 को ट्रेन का संचालन फिर शुरू हुआ Railway
  • Tejas, Road ART
    Tejas, Road ART : दुर्घटना राहत गाड़ी तेजस, रोड एआरटी का शुभारंभ Railway
  • Lohri festival
    Lohri festival : लोहड़ी पर्व का लोक महत्व, अग्नि पूजन और गीत Blog
  • Veer Baal Divas
    Veer Baal Divas : वीर बाल दिवस पर मुख्यमंत्री आवास में सीएम योगी ने किया श्रीगुरु ग्रंथ साहिब का स्वागत Blog
  • अलीगढ़
    बढ़ाए गए बिजली बिल के लिए सौंपा ज्ञापन Blog

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme