Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Yogi visit in Pune
    Yogi visit in Pune : भक्ति और शक्ति का मिलन होता है तो टूट जाती है गुलामी की दासता : योगी आदित्यनाथ धर्म अध्यात्म
  • जुगल देवी स्कूल में प्रथम मां जुगल देवी मेमोरियल इंट्राम्यूरल बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ Sports
  • टनकपुर त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी
    टनकपुर-खातीपुरा-टनकपुर त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी टनकपुर से 08 जनवरी से चलेगी Railway
  • Fitness Model : बहुत पावरफुल ग्लैमरस खेल है फिटनेस मॉडलिंग : बिंदिया शर्मा मनोरंजन
  • Navratri 2023
    Sharad Navratri 2023 : शरद नवरात्रि कब से कब तक है ,कौन-कौन से दिन किस देवीमॉ के स्वरूप की पूजा करनी होगी, पढ़ें पूरी जानकारी Blog
  • Ganpati Immersion : श्री गणपति विसर्जन 28 सितंबर को, जानें शुभ मुहूर्त और बिदाई पूजन के नियम धर्म अध्यात्म
  • Ayodhya Ram mandir
    Ayodhya Ram mandir : रामलला के दर्शन को एक जनवरी से चलेगी विशेष बस UP Government News
  • पावर लिफ्टिंग की नेशनल चैंपियनशिप
    मानसिक दिव्यांगता वाले खिलाड़ियों के लिए पावर लिफ्टिंग की नेशनल चैंपियनशिप 26 फरवरी से Sports
Constable Recruitment Exam

होली पर रेल यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज मंडल ने की विशेष तैयारियां

Posted on March 24, 2024March 24, 2024 By Manish Srivastava No Comments on होली पर रेल यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज मंडल ने की विशेष तैयारियां

कानपुर: प्रयागराज मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री हिमांशु बडोनी के मार्गनिर्देशन में कर्मचारियों की पूरी टीम रेल यात्रियों को हरसंभव सुविधा प्रदान करने का निरंतर जुटी रहती है। इसीक्रम में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री हिमांशु शुक्ला के दिशा-निर्देशन में वाणिज्य विभाग प्रयागराज मंडल ने होली पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए विशेष तैयारियां की गई है।

सभी प्रमुख स्टेशनों पर होगी सतर्क निगरानी
सभी प्रमुख स्टेशनों के स्टेशन निदेशक, स्टेशन प्रबंधक-अधीक्षक, वाणिज्य निरीक्षक तथा मुख्य टिकट निरीक्षकों को स्टेशन पर आ रहे यात्रियों की सुविधा के लिए सतर्क निगरानी रखी जा रही है। यात्रियों को सुगमता पूर्वक यात्री गाड़ियों में बैठाये जाने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके लिए पर्याप्त संख्या में रेलवे सुरक्षा बलों की तैनाती भी की गई है।

पर्याप्त कर्मचारी उपलब्ध कराए गए
नई दिल्ली परिक्षेत्र से प्रयागराज मंडल के कर्मचारियों द्वारा संचालित की जाने वाली गाड़ियों में पर्याप्त कर्मचारी उपलब्ध कराए गए हैं। स्टेशनों एवं यात्री गाड़ियों मे सघनता पूर्वक टिकट जांच के लिए निर्देश भी दिए गए हैं।

कानपुर में सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री संतोष त्रिपाठी को सौंपी गई जिम्मेदारी
यात्रियों की सुगम यात्रा और समस्याओं के तुरंत निदान और निगरानी के लिए मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर अधिकारीयों को नामित किया गया। प्रयागराज जंक्शन पर स्टेशन निदेशक श्री वीके द्विवेदी, प्रयागराज छिवकी पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री दिनेश कुमार, कानपुर सेंट्रल पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री संतोष त्रिपाठी, टूंडला जंक्शन पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री संजय गौतम एवं अलीगढ़ जंक्शन पर श्री अनिल कुमार गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई है।

अतिरिक्त टिकट काउंटर लगाए गए
होली पर्व पर यात्रियों की अधिक संख्या को देखते हुए मंडल के प्रमुख स्टेशनों प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, कानपुर सेंट्रल, इटावा, टूंडला जंक्शन एवं अलीगढ़ जंक्शन पर वर्तमान में एक एक अतिरिक्त टिकट काउंटर शुरू किया गया हैं। इसके अतिरिक्त बुकिंग पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया गया है की वे त्यौहार के दौरान भीड़ पर सतर्क निगरानी रखें तथा भीड़ होने तुरंत त्वरित रूप से अतरिक्त काउंटर खुलवाकर भीड़ को नियंत्रित करें।




हर वक्त तैनात रहेंगे कर्मचारी
खंड के वाणिज्य निरीक्षकों एवं बुकिंग पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया गया है कि होली त्योहार को ध्यान में रखते हुये यात्रियों की भीड़ का आकलन करें। आवश्यकतानुसार उपलब्ध सभी कर्मचारियों से काउंटर खोलवाना सुनिश्चित करें। प्रमुख स्टेशनो पर उपलब्ध सभी एटीवीएम चालू रखने तथा सभी फैसीलिटेटर ड्यूटी पर रोटेशन में रखे जाने का निर्देश दिया गया है।

स्पेशल गाड़ियों का संचालन
प्रयागराज जंक्शन एवं सूबेदारगंज से लोकमान्य तिलक टर्मिनल, आनंद विहार टर्मिनल, सिकंदराबाद, बाँदा टर्मिनल, सूरत और शहीद कप्तान तुषार महाजन (ऊधमपुर) के लिए स्पेशल गाड़ियों का भी संचालन किया जा रहा है।

सभी सूचनाएं रहेंगी उपडेट
यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों तथा गाड़ियों में खान-पान की अतिरिक्त उपल्ब्धता, गाड़ियों के कोचों तथा स्टेशनों पर साफ सफाई, स्टेशनों पर गाड़ियों एवं अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं का उद्घोषणा प्रणाली से प्रसारण, स्पेशल गाड़ियों के संचालन सबन्धित सूचना अखबारो मे प्रसारित, सूचना बोर्ड पर सभी यात्री गाड़ियों की नियमित रूप से अपडेट करने हेतु निर्देश जारी कर दिए गए है। प्रमुख आरक्षण कार्यालयों मे यात्रियों को सुगमता पूर्वक टिकट प्राप्त कराये जाने के उद्देश्य से पर्यवेक्षकों को भी नामित किया गया है।

खतरनाक पदार्थ मिला तो होगी सख्त कार्रवाई
होली त्योहार मे गाड़ियों मे खतरनाक, विस्फोटक एवं ज्वलनशील पदार्थों की कोचांे मे परिवहन को रोकने हेतु विशेष अभियान चलाया गया है। प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज एवं कानपुर सेंट्रल से प्रारम्भ होने वाली गाड़ियों के सामान्य डिब्बों मे यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त टिकट चेकिंग कर्मचारी एवं रेलवे सुरक्षा बलों की उप्लब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है। स्टेशनों पर उपलब्ध सभी यात्री सुविधाओ को सभी विभागों से समन्वय कर सही रूप से संचालित रखने हेतु निर्देशित किया गया, इसके अतिरिक्त वेटिंग रूम तथा शौचालयों की नियमित सफाई, व्हील चेयर की उपलब्धता पर विशेष निगरानी रखा जाना निर्देशित है।

यह जानकारी प्रयागराज मंडल, उत्तर मध्य रेलवे  के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने दी।

 

Railway Tags:होली पर रेल यात्रियों

Post navigation

Previous Post: टेक्सटाइल के क्षेत्र में है उज्जवल भविष्य: जेके पांडे
Next Post: कानपुर के अभिषेक सिंह और शिवम को UTT पैरा राष्ट्रीय टेबल टेनिस में कांस्य पदक

Related Posts

  • Holi Special Trains : होली पर घर जाने पहले जान लें विशेष गाड़ियां Railway
  • IRCTC
    IRCTC : आईआरसीटीसी लाया है अयोध्या से अंगकोरवाट-वियतनाम एवं कंबोडिया का पैकेज-पार्टः2 Railway
  • रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार योजना–2026: यात्रियों की कहानियों को मिलेगा सम्मान Railway
  • Rail Week Celebration
    Rail Week Celebration : पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल ने वर्ष 2022-23 में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले रेलकर्मियों को सम्मानित किया Railway
  • North Central Railway Successfully Re-girders the Bridge No. 136 on the Shikohabad-Farrukhabad Rail Section Railway
  • जन आकांक्षाओं को पूरा करेगा पुनर्विकसित डालीगंज स्टेशन Railway

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • जुगल देवी सरस्वती
    जुगल देवी सरस्वती विद्या मंदिर में सप्तशक्ति संगम समागम समापन समारोह सम्पन्न Education
  • Ayodhya
    Ayodhya : अयोध्या की सड़कों पर मोदी का हुआ अभूतपूर्व स्वागत Blog
  • Important Health Tips
    Important Health Tips : स्टार फिटनेस मॉडल व जिम एक्सपर्ट जानवी पांडव के महत्वपूर्ण हेल्थ टिप्स Sports
  • क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जयनारायण विद्या मंदिर टीम बनी चैंपियन Sports
  • Durga Navami
    Choti Diwali-2025 : छोटी दीपावली को ऐसे करें काली पूजा, होगा चमत्‍कार, जानें शुभ मुहूर्त Blog
  • Tips of Health
    Tips of Health : स्वस्थ शरीर ही असली धन : फरहीन Blog
  • Arthritis : गठिया आज विश्व की बहुत तेज बढ़ती हुई बीमारी है : डॉ एके अग्रवाल Health
  • Siraj praised Akashdeep
    Siraj praised Akashdeep : मोहम्मद सिराज ने आकाशदीप की तारीफ की, कहा- घोड़े की तरह हो Sports

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme