Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Hartalika Teej
    Hartalika Teej 2024 : हरतालिका तीज की व्रत विधि, मंत्र, मुहूत और पूजन सामग्री धर्म अध्यात्म
  • पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित (Polytechnic Entrance Exam Result Declared) Education
  • Railway update
    Railway update : बनारस-नई दिल्ली- बनारस वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के प्रारंभिक/गंतव्य स्टेशन मे परिवर्तन Railway
  • PM Modi in Ayodhya : मोदी जो कहता है उसे पूरा करने के लिए जीवन खपा देता है : प्रधानमंत्री Blog
  • बैडमिंटन टूर्नामेंट
    कास्को बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट के पंजीकरण प्रारंभ Sports
  • Asia Cup 2025 : कोहली-रोहित बगैर भारत के नए युग का आगाज, यूएई के खिलाफ रोचक होगा मुकाबला Sports
  • Kanpur Badminton
    Kanpur Badminton : राईजिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब इशिता व विहान ने जीता Blog
  • Durga Ashtami
    Mahashivratri 2024 : शिवरात्रि पर करें इन 8 में से कोई 1 उपाय, दूर होंगी परेशानी, मिलेगा धन लाभ धर्म अध्यात्म

नेशनल पावर लिफ्टिंग में कानपुर की “गोल्डन गर्ल” तनु शुक्ला ने जीते डबल गोल्ड मेडल

Posted on January 26, 2026 By Manish Srivastava No Comments on नेशनल पावर लिफ्टिंग में कानपुर की “गोल्डन गर्ल” तनु शुक्ला ने जीते डबल गोल्ड मेडल
  • चैंपियनशिप में दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़कर अपने घर परिवार और कानपुर शहर का नाम रौशन किया
  • खुद का जिम ” स्टूडियो फ्लेक्स फिटज़ट्स”चला रहीं तनु शुक्ला ने कहा-कभी भी सफलता का कोई भी शार्ट कर्ट रास्ता नहीं होता है

कानपुर : जब आपके इरादे बुलंद हो तो आपको कोई भी ताकत या मुश्किलें रोक नहीं सकती है। और यह तभी संभव होता है जब आप दिन और रात कड़ी मेहनत करते हुए अपने लक्ष्य पर हमेशा नजर रखते हैं। और इस बात में और चार चांद लग जाते हैं जब यह काम कोई बेटी करके दिखाती है। कुछ ऐसा ही करके दिखाया है कानपुर की मशहूर एथलीट पावर लिफ्टर तनु शुक्ला ने। ‘ब्यूटी विद ब्रेन’ के साथ ही अपनी बाजुओं का दम दिखाते हुए तनु शुक्ला ने नारी सशक्तिकरण का नायाब उदाहरण प्रस्तुत करते हुए पावर लिफ्टिंग में वो मुकाम हासिल कर लिया है जो हर लड़की का सपना होता है।

हरिद्वार में 17 से 21 जनवरी तक आयोजित हुई सुब्रतो क्लासिक नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल पावर लिफ्टिंग और ओवरऑल डेड लिफ्ट में शानदार दो गोल्ड अपने नाम कर लिए हैं। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय कोच और परिवार को देते हुए विशेष बातचीत में तनु शुक्ला ने बताया कि सफलता हासिल करने का कोई भी शार्ट कर्ट रास्ता नहीं होता है। आपको कड़ी मेहनत और लगन के साथ हर दिन जुटना पड़ेगा। कानपुर में अपना खुद का जिम ” स्टूडियो फ्लेक्स फिटज़ट्स”चला रहीं तनु शुक्ला ने बताया कि यह जरूरी नहीं है कि हर बार आप सफल ही हो जाएंगे। आप असफल भी होंगे और फलस्वरूप हताशा और निराशा भी होगी, लेकिन ऐसी कठिन परिस्थितियों में घबराएं नहीं बल्कि धैर्य के साथ अपनी कमियों को दूर कर सफलता की इबारत लिखें। एक बात हमेशा याद रखिए लड़कियां जो चूड़ियां पहनती हैं, वो कमजोरी का प्रतीक नहीं बल्कि वो हमारी संस्कृति और परंपरा है।

चूड़ियां पहनने वाली लड़कियां आज के जमाने में मैदान ए जंग से लेकर राजनीति, साइंस, तकनीकी, शिक्षा और मेडिकल जगत में अपना नाम रौशन कर रहीं हैं। इसलिए कभी भी बेटी को कम नहीं आंकना चाहिए बल्कि उसकी हौसला आफजाई कर उसे फौलाद की तरह मजबूत और निपुण बनाना चाहिए।

Sports Tags:तनु शुक्ला

Post navigation

Previous Post: प्रथम रागेन्द्र स्वरूप मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026 का भव्य समापन
Next Post: अतिदुर्लभ रवि_पुष्य और सर्वार्थ सिद्धि योग मे माघ पूर्णिमा आज

Related Posts

  • बैडमिंटन टूर्नामेंट सीरीज
    प्रथम कॉस्को कानपुर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट सीरीज का भव्य आगाज Sports
  • प्रणव अग्रवाल, राघव जिंदल, और तनुवीर जयचांग ने किया स्टेट शूटिंग कंपटीशन क्वालीफाई Sports
  • ‘मिस एशिया’ में गोल्ड ने बदल दी बॉडीबिल्डर संजना डालक की जिंदगी Sports
  • ICC Sourav Ganguly
    ICC Sourav Ganguly : गांगुली को फिर आईसीसी पुरुष क्रिकेट समिति का अध्यक्ष चुना गया Sports
  • ताइक्वांडो प्रतियोगिता
    ओडिशा राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2024 के लिए कानपुर के सिद्धार्थ शर्मा बनाए गए तकनीकी अधिकारी Sports
  • T20 World Cup Final: भारत की हुंकार के सामने कीवी कर पाएंगे पलटवार Sports

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Kharmas
    Rakshabandhan :रक्षाबन्धन में राखी या रक्षासूत्र बांधने का जानें सर्वोत्तम मुहूर्त Blog
  • डॉक्टर मधुलिका
    डॉक्टर की एक स्माइल मरीज के लिए दवा से अधिक असरदार होती है : डॉ. मधुलिका शुक्ला Health
  • पहलगाम में जिन महिलाओं ने पतियों को खोया, उनमें नहीं था वीरांगना का भाव Crime
  • Diwali 2023
    Diwali 2023 : दीपावली पर्व का जानें ऐतिहासिक, पौराणिक एवं वैज्ञानिक महत्व धर्म अध्यात्म
  • Navratri 2023
    Shardiya Navratri 2023 : शरद नवरात्रि कब से कब तक है, कब किसकी करें पूजा, जानें विस्तार से धर्म अध्यात्म
  • आर्टिफिशियल प्लांट
    खूबियों वाले प्लांट के साथ स्कॉलरशिप गर्ल की शहर में दस्तक Blog
  • Shri Hanuman Jayanti
    Shri Hanuman Jayanti : हनुमान जन्मोत्सव 12 अप्रैल को, जब हनुमान जी गए शिक्षा ग्रहण करने धर्म अध्यात्म
  • Preeti Ranjan
    जारी है जलवा प्रीति रंजन का मनोरंजन

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme