Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • संजय टंडन बने अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में निर्णायक Sports
  • फार्मा इंडस्ट्री
    यूपी में लोगों के स्वास्थ्य के साथ ही रोजगार का भी बड़ा साधन बनेगी मेडिकल और फार्मा इंडस्ट्री Health
  • Dr. Roshni Tak
    भारतीय परिधान का पूरे विश्व में है वर्चस्व : डा. रोशनी टाक मनोरंजन
  • गाय-भैंस खरीदने से पहले लोग प्रियंका की लेते हैं राय Motivation
  • Asia Cup trophy controversy
    Asia Cup trophy controversy : एशिया कप ट्रॉफी एसीसी कार्यालय में बंद की गई Sports
  • कानपुर मंडल ने वाराणसी मंडल से ड्रा खेलकर क्‍वार्टर फाइनल में प्रवेश किया Sports
  • Famous songs of Karva Chauth
    अतिदुर्लभ रवि_पुष्य और सर्वार्थ सिद्धि योग मे माघ पूर्णिमा आज धर्म अध्यात्म
  • प्रदेश की 25 करोड़ जनता की ओर से पीएम का काशी में अभिनंदन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Blog

डॉक्टर बदलने से नहीं उचित व नियमित इलाज से दूर होती है बीमारी : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला

Posted on September 29, 2024September 29, 2024 By Manish Srivastava No Comments on डॉक्टर बदलने से नहीं उचित व नियमित इलाज से दूर होती है बीमारी : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला
  • किसी भी विधा के उपचार में डॉक्टर से कुछ भी छिपाने पर इलाज लंबा या कम उपयोगी हो सकता है
  • नियमित मात्रा और नियमित समय पर ही दवा के सेवन से आप निरोगी बन सकते हैं
  • दवा को खाते समय चिकित्सक द्वारा दी गई परहेज की सलाह का पूर्णतः पालन करना आवश्यक है

Kanpur: अक्सर लोगों को अपने डॉक्टर से यह शिकायत रहती है कि हम काफी दिनों से इलाज करवा रहे हैं पर अभी पूरी तरह से आराम नहीं मिला। बिना किसी ठोस कारण के वह जल्दी-जल्दी डॉक्टर भी बदलते रहते हैं। भ्रम की स्थिति होने के कारण उनकी बीमारी ठीक के होने की बजाय और जटिल होने का खतरा बढ़ जाता है। इलाज की विधा चाहे कोई भी हो जैसे एलोपैथिक, होम्योपैथिक या फिर आयुर्वेदिक। आपको समय तो देना ही होगा।

इस विषय पर विस्तृत चर्चा करते हुए कानपुर की मशहूर होम्योपैथिक डॉक्टर मधुलिका शुक्ला ने बताया कि कुछ मरीज इलाज तो करवाते हैं पर अपनी मनमानी भी करते हैं या दूसरे शब्दों में कहें तो घोर लापरवाही भी करते हैं। उदाहरण के तौर पर यदि मैंने किसी मरीज को किसी लिक्विड दवा की 20 बूंदें लेने को कहा है तो वह 5 या फिर 10 ही बूंदें लेता है। इतना ही नहीं सुबह की दवा शाम को और शाम की दवा सुबह खाता है और कभी-कभी कोई एक या दो खुराक खाता भी नहीं है। परिणामस्वरूप ऐसा करने से दवा का बीमारी पर कोई असर नहीं पड़ता है।

हर बीमारी और मरीज की इम्यूनिटी सिस्टम के हिसाब से होम्योपैथिक दवा तैयार की जाती है। जब सही मानक में दवा का उपयोग नहीं किया जाएगा तो लंबे समय तक भी दवा का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। यदि अनियमित रहने का स्वभाव मरीज का बन जाता है तो डॉक्टर या विधा को बदलने से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

अपनी बात को जारी रखते हुए डॉक्टर मधुलिका ने बताया कि होम्योपैथिक उपचार बहुत ही सरल और पूरी तरह से सुरक्षित है। इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं होते हैं क्योंकि इसमें शरीर के अनुकूल ही कंपोनेंट तैयार किया जाता है।

खास बात यह है कि मरीज को कभी भी डॉक्टर से बीमारी से संबंधित कोई भी जानकारी छिपानी नहीं चाहिए। जैसे बीमारी कितने दिनों से, इससे पहले कभी संबंधित बीमारी कभी हुई और उसका इलाज करवाया, इस दौरान संबंधित दवाओं का सेवन किया, दवा से कोई साइड इफेक्ट हुआ, उचित और नियमित जांच करवाई की नहीं और पिछले डॉक्टर ने आपको क्या सलाह दी इत्यादि।

यह बहुत ही महत्वपूर्ण बिंदु हैं जिन्हें अपने डॉक्टर को जरूर बताना चाहिए। यह बात हमेशा ध्यान में रखनी चाहिए कि महंगा और लंबा इलाज कराने से नहीं बल्कि उचित व नियमित इलाज करवाने से ही किसी भी बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है।




होम्योपैथिक उपचार के दौरान ध्यान रखने योग्य बातें

  1. यदि आप दवा खा रहे तो इस दौरान दही, केला, खटाई, प्याज जैसी चीजों से परहेज़ करना चाहिए।
  2. दवा खाने के दौरान कभी भी कॉफी नहीं पीना चाहिए।
  3. गोली या टैबलेट को हाथ में लेकर नहीं बल्कि कागज पर रखकर खाना चाहिए
  4. कभी भी इलाज के दौरान बीच में दवा किसी भी सूरत में बंद नहीं करनी चाहिए।
  5. तय मात्रा से कम या ज्यादा दवा लेने से प्रभाव कम हो जाता है। संभवतः इलाज लंबे समय तक खिंच जाता है।
Health

Post navigation

Previous Post: Pandit Deendayal Upadhyay के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं
Next Post: Table Tennis Tournament : द चिंटल्स स्कूल कल्याणपुर का टेबल टेनिस टूर्नामेंट में रहा दबदबा

Related Posts

  • Health Tips
    Health Tips : फिट रहने के लिए अच्छी डाइट बेहद जरूरी : जानवी पांडव Health
  • World Health Day
    World Health Day : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विशाल स्वास्थ शिविर आयोजित करेगा Health
  • Back Pain : मांसपेशियों में खिंचाव के कारण भी होता है बैक पेन : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Health
  • ब्रेस्ट में गांठ
    सही समय पर ब्रेस्ट में गांठ के इलाज से कैंसर से बचा जा सकता है : डॉ. मधुलिका शुक्ला Health
  • आईएमए कानपुर क्रिकेट प्रीमियम लीग
    आईएमए कानपुर क्रिकेट प्रीमियम लीग 2 और 3 दिसंबर को Health
  • Solution to Obesity
    Solution to Obesity : आधुनिक इलाज से मोटापा से छुटकारा पाना हुआ आसान, विशेषज्ञ डाक्टरों ने दिए सुझाव Health

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Indian Railways
    Indian Railways : पांच साल की उम्र में महज 12 घंटे में कानपुर से दिल्ली जाकर लौटा, अनोखा रिकॉर्ड Blog
  • Preeti Ranjan
    जारी है जलवा प्रीति रंजन का मनोरंजन
  • Constable Recruitment Exam
    Constable Recruitment Exam : अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने किए व्यापक इंतजाम Railway
  • दिव्या सिंह
    कड़ी मेहनत से 500 K फालोवर्स हासिल किए : दिव्या सिंह मनोरंजन
  • मकर संक्रांति
    Diwali : श्री गणेश महालक्ष्मी पूजन दिन और रात के शुभ लग्न मुहूर्त, पूजा, विधि, Shri Ganesh Mahalakshmi Puja auspicious time of day and night worship method Festival
  • Skandamata Fifth Day
    मौनी अमावस्या रविवार 18 जनवरी, पंडित हृदय रंजन शर्मा से जानें महत्व धर्म अध्यात्म
  • Amrit Station Yojana
    Amrit Station Yojana : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेलवे स्टेशनों के अभूतपूर्व कायाकल्प की आज रखेंगे नीव Blog
  • Woman strangled to death and packed in bed
    घर में म‍हिला का गला कसकर हत्‍या, बेड में कर दिया पैक (Woman strangled to death and packed in bed) Crime

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme