Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Chief Minister’s instructions : सभी विभागों में रिक्त पदों को तत्काल भरें: मुख्यमंत्री UP Government News
  • Kharmas
    Hartalika Vrat : हर‍तालिका व्रत के विशेष सरल उपाय धर्म अध्यात्म
  • समीक्षा अधिकारी सहायक समीक्षा
    समीक्षा अधिकारी सहायक समीक्षा परीक्षा निरस्त करने के सीएम योगी के ऐलान पर छात्रों का जगह -जगह जश्न Education
  • प्रथम रागेन्द्र स्वरूप मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026 का भव्य समापन Sports
  • Lucknow Super Giants Vs Chennai Super Kings
    Lucknow Super Giants Vs Chennai Super Kings : हार का सिलसिला तोड़ने को बेताब होगी चेन्नई सुपर किंग्स Sports
  • कानपुर के खिलाड़ियों का दबदबा : बरेली यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस में 2 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य पदक Sports
  • आर्टिफिशियल प्लांट
    खूबियों वाले प्लांट के साथ स्कॉलरशिप गर्ल की शहर में दस्तक Blog
  • Skandamata Fifth Day
    Parshuram Birth Anniversary : भगवान परशुराम की जयंती 10 मई को, अपने शिष्य भीष्म को नहीं कर सके पराजित धर्म अध्यात्म

सुविज्ञा और सार्थक ने टेबल टेनिस प्रतियोगिता में मारी बाज़ी

Posted on August 5, 2025August 5, 2025 By Manish Srivastava No Comments on सुविज्ञा और सार्थक ने टेबल टेनिस प्रतियोगिता में मारी बाज़ी
  • राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जयनारायण विद्या मंदिर की सुविज्ञा कुशवाहा और जुगल देवी विद्या मंदिर के सार्थक कुमार का चयन

प्रयागराज : विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश द्वारा प्रयागराज स्थित ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिविल लाइंस में 3 से 5 अगस्त तक आयोजित क्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में कानपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

अंडर-19 बालिका वर्ग में जयनारायण विद्या मंदिर, कानपुर की प्रतिभाशाली छात्रा सुविज्ञा कुशवाहा और जुगल देवी सरस्वती विद्या मंदिर के सार्थक कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए आगामी राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता, जो भागलपुर (बिहार) में आयोजित होगी, के लिए अपनी जगह पक्की की।

कक्षा 12 की छात्रा सुविज्ञा पूर्व में SGFI (School Games Federation of India) की राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग कर चुकी हैं। कानपुर जिले में अंडर-17 वर्ग की चैंपियन रह चुकी हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय को निरंतर गौरवान्वित करती रही हैं।

प्रतियोगिता में विद्यालय की अन्य छात्राओं — वैष्णवी सोनकर, दिव्या यादव, दीक्षा सिंह और छात्र नव्यांश मिश्रा, अभय मिश्रा, शिवांश अवस्थी ने भी सराहनीय प्रदर्शन कर विद्यालय की गरिमा को बढ़ाया।

इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष श्री संजीव पाठक, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अनिल त्रिपाठी एवं खेल प्रशिक्षक श्री आशुतोष सत्यम झा ने सुविज्ञा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

https://youtu.be/QA97XNlYa48

वहीं, अंडर-14 बालक वर्ग में जुगल देवी सरस्वती विद्या मंदिर के सार्थक कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। पुष्पेंद्र राजपूत, जय यादव, अभ्युदय त्रिवेदी तथा प्रखर द्विवेदी ने भी शानदार प्रदर्शन किया। कोच कमलेश कुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने खेल कौशल और उत्कृष्टता का परिचय दिया। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती गीता सिंह ने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

इस प्रतियोगिता में कानपुर प्रांत का प्रतिनिधित्व करते हुए अंडर-14 बालक और अंडर-19 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता का प्रमाण दिया।

Sports Tags:टेबल टेनिस प्रतियोगिता

Post navigation

Previous Post: कानपुर के खिलाड़ियों का दबदबा : बरेली यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस में 2 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य पदक
Next Post: Rakshabandhan :रक्षाबन्धन में राखी या रक्षासूत्र बांधने का जानें सर्वोत्तम मुहूर्त

Related Posts

  • Fitness Model
    Fitness Model : अपने टैलेंट से फिटनेस मॉडलिंग में दिखाया ‘करिश्मा ‘ Sports
  • State Bodybuilding Championship
    State Bodybuilding Championship : सलमान, विकास, दिशा और सलोनी ने जीते पदक Sports
  • बरनाली शर्मा
    सिल्वर मेडल जीतकर बरनाली शर्मा ने बिखेरी अपनी चमक Sports
  • क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जयनारायण विद्या मंदिर टीम बनी चैंपियन Sports
  • आगरा में आयोजित यूपी कप टेबल टेनिस टूर्नामेंट में कानपुर का शानदार प्रदर्शन Sports
  • Badminton Competition
    Badminton Competition : जय नारायण के शटलर एक बार फिर राष्ट्रीय बैडमिंटन में Sports

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • कोलकाता गंगा सागर पुरी यात्रा
    IRCTC : भारत गौरव पर्यटक ट्रेन द्वारा कोलकाता गंगा सागर पुरी यात्रा 4 दिसंबर से Railway
  • फेमस माडल
    फेमस माडल के साथ ब्यूटी मेकअप एक्सपर्ट भी हैं आरती पाल Motivation
  • जय नारायण विद्या मंदिर में स्कूल एवं हाउस कैप्टन शपथ ग्रहण एवं अलंकरण समारोह सम्पन्न Education
  • डॉक्टर मधुलिका शुक्ला
    अच्छे इलाज की सही जानकारी देने में मीडिया का रोल अहम : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Health
  • Skandamata Fifth Day
    28 अप्रैल से सभी प्रकार के शुभ और मांगलिक कार्यों पर लगी सवा दो महीने तक रोक धर्म अध्यात्म
  • चंचल खटाना
    International Women’s Day : उत्तर प्रदेश की शान चंचल खटाना : संघर्ष, सफलता और प्रेरणा की गौरवशाली कहानी Motivation
  • जुगल देवी सरस्वती
    जुगल देवी सरस्वती विद्या मंदिर में सप्तशक्ति संगम समागम समापन समारोह सम्पन्न Education
  • Panic button on vehicles
    Panic button on vehicles : यूपी में पैनिक बटन से सुरक्षित होगा बेटियों का सफर UP Government News

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme