Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • द्वितीय कॉस्को कानपुर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप का उद्घाटन Sports
  • आगरा में आयोजित यूपी कप टेबल टेनिस टूर्नामेंट में कानपुर का शानदार प्रदर्शन Sports
  • बुलंद हौसलों से इबारत लिख रहीं गोल्डन गर्ल अहाना मिश्रा Health
  • स्टेशनों के कायाकल्प
    प्रधानमंत्री ने प्रयागराज मंडल के 10 स्टेशनों के कायाकल्प के लिए किया शिलान्यास Railway
  • देसी स्टाइल और फ्रेंडली पुलिसिंग के लिए मशहूर हैं इंस्पेक्टर रजनी सिंह चौहान Motivation
  • डीजीपी
    जल, थल और नभ तीनों स्तर पर होगी श्रद्धालुओं की सुरक्षा : डीजीपी Blog
  • स्वस्थ शरीर
    स्वस्थ शरीर से बढ़कर कोई धन नहीं : डॉ. मधुलिका शुक्ला Health
  • तृतीय चंद्रघंटा
    Dhanteras : मां लक्ष्मी की विशेष कृपा के लिए करें ये उपाय Blog

सुशासन दिवस पर चार दिवसीय ओपन कोर्ट बैडमिंटन टूर्नामेंट का पुरस्कार वितरण के साथ समापन

Posted on December 26, 2025 By Manish Srivastava No Comments on सुशासन दिवस पर चार दिवसीय ओपन कोर्ट बैडमिंटन टूर्नामेंट का पुरस्कार वितरण के साथ समापन

Kanpur: आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस एवं सुशासन दिवस के अवसर पर इंदिरा नगर कल्याणपुर में 22 दिसंबर से चल रहे ओपन कोर्ट बैडमिंटन टूर्नामेंट “बचपन से बचपन” का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के साथ समापन हुआ। यह प्रतियोगिता कानपुर बैडमिंटन एसोसिएशन के सहयोग से, इंदिरा शटलर्स द्वारा प्रतिवर्ष 22 से 25 दिसंबर के बीच आयोजित की जाती है, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के छोटे बच्चों से लेकर उम्र दराज वेटरन खिलाड़ी भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

इस प्रतियोगिता में अंडर 11 अंडर 19 अंडर 35 अंडर 45 अंडर 55 तथा above 55 आयु वर्ग में बालक, बालिका, पुरुष तथा महिला वर्ग के बीच मैच खेले गए।

टूर्नामेंट के दौरान कराए गए मैचों में अंडर 11 एकल बालक वर्ग के फाइनल में अविरल श्रीवास्तव ने श्रेयांश झा को 30-22 से तथा बालिका वर्ग में अनिका ने करिशा को 30- 03 से हराया।

अंडर 11 युगल वर्ग में उशासी झा व आरोही पाल की जोड़ी ने दिव्यता व समृद्धि की जोड़ी को 21- 18 से हराया।
अंडर 15 बालक वर्ग के एकल में देव भाटिया ने रोहक सेठी को 21- 13 से व बालिका वर्ग में नीतिका भाटिया ने अनिका शर्मा को 21- 06 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी आयु वर्ग के युगल फाइनल में रोहक और देव भाटिया की जोड़ी ने श्रेयांशु और अथर्व खन्ना की जोड़ी को 30 – 21 से हराया.

अंडर 19 आयु वर्ग के एकल में दिव्यांश भाटिया ने अथर्व शर्मा को 21 – 14 से व युगल में शिवम और आरव की जोड़ी ने दिव्यांश और देवांश की जोड़ी को 21 12 से हराया अंडर 35 आयु वर्ग में पुरुष एकल में मेदांत ने आद्री बाजपेई को 21 18 से तथा महिला एकल में नीतिका भाटिया ने प्रिया द्विवेदी को 30 19 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस आयु वर्ग के पुरुष युगल में आद्री वाजपेई और आदि बाजपेई की जोड़ी ने वेदांत और हर्षित की जोड़ी को 30 13 से तो महिला वर्ग में प्रिया द्विवेदी और देवीशा यादव की जोड़ी ने रोली मिश्रा और सिद्धि झा को 21 13 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी आयु वर्ग के मिश्रित युगल वर्ग में नीतिका भाटिया और दिव्यांशु भाटिया की जोड़ी ने लक्ष्मी शुक्ला और रोहक की जोड़ी को 30 19 से हराया।

वेटरन श्रेणी के विभिन्न आयु वर्गों में एकल फाइनल माचो में अभय जैन ने विशाल को 30-23 से, पवन गुप्ता ने विजय कुमार को 30 14 से हराया तथा युगल माचो में विजय कुमार व राम मिश्रा की जोड़ी ने विकास अवस्थी व सुनील मिश्रा की जोड़ी को 30 26 से तथा पवन गुप्ता व संजय मिश्रा की जोड़ी ने विजय कुमार व राम मिश्रा को 30 23 से हराया।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक नीलिमा कटियार द्वारा भारत माता, अटल जी एवं मदन मोहन मालवीय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। ज्ञातव्य हो कि स्थानीय निवासियों की मांग पर 4 वर्ष पूर्व भाजपा विधायक नीलिमा कटिहार द्वारा रामलीला पार्क में बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कराया गया था।

आज समापन समारोह के दौरान अपने उद्बोधन में उन्होंने इस निधि के सदुपयोग पर हर्ष एवं संतोष व्यक्त करते हुए आयोजक मंडल को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने में खेलों का विशेष महत्व है। इस दिशा में सरकार के प्रयासों को प्रासंगिक बताते हुए बचपन से पचपन टूर्नामेंट को भी एक सकारात्मक कदम बताया। उन्होंने सभी विजेताओं उपविजेताओं और सेमी फाइनलिस्ट को शील्ड व प्रमाण पत्र और पुरस्कार राशि प्रदान की। उन्होंने सभी से, विशेष कर ग्रहणियों से आवाहन किया कि वह भी फिट रहने के लिए खेलों से जुड़े और अपने आसपास हो रही इस प्रकार की गतिविधियों का हिस्सा बने।




कार्यक्रम के अंत में इंदिरा शटलर्स के कोऑर्डिनेटर गिरीश दीक्षित तथा कानपुर बैडमिंटन एसोसिएशन के संयुक्त सचिव आशुतोष सत्यम झा द्वारा सभी खिलाड़ियों को बधाई व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ ही माननीय विधायक को कार्यक्रम में पधारने के लिए आभार सहित धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महेश चंद्र मिश्रा,शैलेंद्र अग्रवाल,डॉक्टर अश्वनी तिवारी ,गौरव मिश्रा ,आशुतोष दुबे का सहयोग रहा।

Sports Tags:बैडमिंटन टूर्नामेंट

Post navigation

Previous Post: शराबी वीरांगना ने पति को कुल्हाड़ी से मार डाला, The drunk woman killed her husband with an axe
Next Post: महिला क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने वाली दूसरी भारतीय बनीं स्मृति मांधा ना

Related Posts

  • Heatstroke
    Heatstroke : आईएमए कानपुर के विशेष डॉक्‍टरों ने हीट स्ट्रोक से सतर्क कर बचाव के तरीके बताए Sports
  • कोलकाता और चेन्नई के मैच में धोनी के रंग में रंग सकता है ईडन गार्डन्स Sports
  • रागेंद्र स्वरूप मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन Sports
  • स्वाति और कनक ने युगांडा में पांच पदक जीतकर रचा भारत का नाम रोशन किया Sports
  • Round-Robin Formet
    Round-Robin Formet : भारतीय टीम के लिए अच्छा नहीं रहा राउंड रोबिन फार्मेट Sports
  • खेल दिवस सप्ताह
    खेल दिवस सप्ताह का उद्घाटन 28 को जयनारायण में Sports

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • ब्रह्मचारिणी
    Mahakal Bhairav Ashtami 2023 : भगवान शंकर का पूर्ण रूप है काल भैरव, जानें विस्तार से धर्म अध्यात्म
  • ब्रह्मचारिणी
    Pitru Paksh 2023 : तर्पण के लिए सर्वोत्तम तिथियॉ हैं 3, 7 और 14 अक्टूबर : पं. ह्रदयरंजन शर्मा धर्म अध्यात्म
  • शैलपुत्री
    Nautapa-2025 : भीषण गर्मी के लिए हो जाए तैयार, नौतपा 25 मई से धर्म अध्यात्म
  • Durga Ashtami
    Navratri fasting method : नवरात्री व्रत के दौरान क्या करें क्या न करे, क्‍या मिलता है फल धर्म अध्यात्म
  • फुटबॉल टीम का ट्रायल
    सीनियर महिला फुटबॉल टीम का ट्रायल 28 फरवरी को ग्रीनपार्क में Sports
  • कानपुर के 3 स्पेशल खिलाड़ी राष्ट्रीय फुटबॉल में दिखाएंगे प्रतिभा, देखें वीडियो Sports
  • बुजुर्ग दंपति, पुत्रवधू और पौत्री की नृशंस हत्या, Elderly couple, daughter-in-law and granddaughter brutally murdered. Crime
  • Special Olympics Competition
    Special Olympics Competition : स्पेशल ओलंपिक्स के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दम, देखें वीडियो Sports

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme