Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Govardhan Puja : गोवर्धन की पूजा विधि, पूजा सामग्री और प्राचीन कथा Govardhan Puja worship method, worship material and ancient story Festival
  • एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में भारत ने कजाकिस्तान को 15-0 से रौंदा Sports
  • रामोत्सव 2024
    रामोत्सव 2024 : अयोध्या में अब कंकड़-पत्थर भी सुनाएंगे प्रभु श्रीराम की गौरवगाथा धर्म अध्यात्म
  • मारुति सुजुकी
    पांच जनपदों में डीटीआई का ऑटोमेशन व मेंटिनेंस करेगी मारुति सुजुकी UP Government News
  • होली
    Makar Sankranti 2024 : स्नान और दान करने पर क्या मिलता हैं फल, जानें पंडित हृदय रंजन शर्मा धर्म अध्यात्म
  • ऋषिकेश में कोरोना के दो मामले मिले, सतर्कता बढ़ी स्वास्थ्य सचिव बोले-किसी तरह की डर जैसी कोई स्थिति नहीं Health
  • खूबसूरती और टैलेंट का दूसरा नाम है डॉ. रोशनी टाक मनोरंजन
  • Special Olympics Competition
    Special Olympics Competition : स्पेशल ओलंपिक्स के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दम, देखें वीडियो Sports

कोलकाता और चेन्नई के मैच में धोनी के रंग में रंग सकता है ईडन गार्डन्स

Posted on May 6, 2025 By Manish Srivastava No Comments on कोलकाता और चेन्नई के मैच में धोनी के रंग में रंग सकता है ईडन गार्डन्स

कोलकाता, एजेंसी :  कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच बुधवार को यहां होने वाले आईपीएल के मैच में ईडन गार्डन्स महेंद्र सिंह धोनी की पीली जर्सी के रंग में रंग सकता है जो संभवत: इस ऐतिहासिक मैदान पर आखिरी बार खेलेंगे। पांच बार की चैंपियन चेन्नई की टीम प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है लेकिन धोनी का जलवा अभी पहले की तरह बरकरार है और केवल उनकी उपस्थिति से ही नाइट राइडर्स का घरेलू मैदान पीले रंग में रंग सकता है।
कोलकाता ऐसा शहर है जिससे धोनी के करीब भी संबंध रहे हैं। उनकी ससुराल पक्ष के लोग इसी शहर में रहते हैं और उन्होंने जूनियर क्रिकेट में अपना अधिकतर समय इसी शहर में बिताया है। ऐसे में बुधवार का दिन इस 43 वर्षीय खिलाड़ी और उनके प्रशंसकों के लिए भावनात्मक हो सकता है। ईडन गार्डन्स धोनी की कई उपलब्धियों का गवाह भी रहा है जिनमें प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पहला शतक और टेस्ट क्रिकेट में दो शतक भी शामिल हैंं। उन्होंने यहां क्लब क्रिकेट भी खेला है, जिसमें शामबाजार क्लब के लिए यादगार पी सेन ट्रॉफी फाइनल भी शामिल है। धोनी का प्रदर्शन अब पहले की तरह आकर्षक नहीं रहा है लेकिन उनके चाहने वालों का उनके साथ भावनात्मक लगाव है और इसलिए वे बड़ी संख्या में यहां पहुंच सकते हैं।

चेन्नई की टीम पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से दो रन से हार गई थी। धोनी ने इस मैच में आठ गेंद पर 12 रन बनाए लेकिन वह अंतिम ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हो गए जिससे चेन्नई की टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई थी। धोनी ने मैच के बाद हार की जिम्मेदारी ली थी। चेन्नई की टीम के लिए अब खोने के लिए कुछ भी नहीं है और वह इस मैच में अधिक स्वच्छंद होकर खेलेगी लेकिन कोलकाता के लिए यह मैच करो या मरो जैसा है क्योंकि उसे प्लेऑफ की अपनी उम्मीद बरकरार रखने के लिए बाकी बचे तीनों मैच में जीत हासिल करनी होगी। कोलकाता के अभी 11 अंक हैं और अगले तीनों मैच में जीतने पर उसके 17 अंक हो जाएंगे। यहां पहुंचने पर भी उसकी प्लेऑफ में सीट पक्की हो जाएगी कहा नहीं जा सकता क्योंकि अन्य टीमों के परिणाम पर भी काफी कुछ निर्भर करेगा और ऐसे में नेट रन रेट पर भी मामला अटक सकता है। चेन्नई के बाद कोलकाता को सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी के खिलाफ उनके घरेलू मैदान पर मैच खेलने हैं लेकिन फिलहाल वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली एक रन की जीत की लय को कायम रखना चाहेगा। उस मैच में आंद्रे रसेल की फॉर्म में वापसी महत्वपूर्ण थी और अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली कोलकाता की टीम को वेंकटेश अय्यर से भी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी जो इस सत्र में अभी तक रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं।

Sports

Post navigation

Previous Post: 23वीं उत्तर प्रदेश जूनियर एथलेटिक्स मीट 2025 के लिए कानपुर नगर टीम का चयन आज
Next Post: मेरठ की वृंदा अग्रवाल का हुआ आईआईएम अहमदाबाद में चयन

Related Posts

  • Badminton Competition
    Badminton Competition : अंतर विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जय नारायण विद्या मंदिर बना चैंपियन Sports
  • बैडमिंटन चैम्पियनशिप
    प्रथम कॉस्को कानपुर जिला बैडमिंटन चैम्पियनशिप शुरू Sports
  • Important Health Tips
    Important Health Tips : स्टार फिटनेस मॉडल व जिम एक्सपर्ट जानवी पांडव के महत्वपूर्ण हेल्थ टिप्स Sports
  • VSSD College Sports
    VSSD College Sports : वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में पहले दिन कीर्ति यादव का जलवा Sports
  • Badminton Competition
    Badminton Competition : तीन दिवसीय जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता 5 से Sports
  • Krida Bharti Sports Week
    Krida Bharti Sports Week : मोतीझील में देसी खेलों से जमकर हुई मस्ती, याद आया बचपन Sports

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Shradh 2023 : किस दिन किन पूर्वजों का करना चाहिए श्राद्ध, जानिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. ह्रदय रंजन शर्मा जी से धर्म अध्यात्म
  • Ashtami Fast
    Ganesh Chaturdashi ke shubh yog : इस बार चार शुभ योगों में मनाई जाएगी श्री गणेश चतुर्दशी धर्म अध्यात्म
  • शैलपुत्री
    मकान की नींव में सर्प और कलश आखिर क्यों गाड़े जातें हैं? जानें पं. हृदय रंजन शर्मा जी धर्म अध्यात्म
  • Sports Week Ends
    Sports Week Ends : क्रीडा भारती खेल सप्ताह का खेल प्रशिक्षकों के सम्मान के साथ समापन Sports
  • गुजरात टाइटन्स की लगातार चौथी जीत Sports
  • शैलपुत्री
    Sri Hanuman Jayanti: श्री हनुमान जन्मोत्सव की पूजा विधि जानें पंडित हृदय रंजन शर्मा जी से धर्म अध्यात्म
  • प्रदेश में ई ऑटो रिक्शा की ड्राइविंग सीट संभालेंगी महिलाएं Blog
  • लिटिल इंडिया फाउंडेशन
    लोगों को खुशियां बांट रहा है लिटिल इंडिया फाउंडेशन Blog

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme