Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • उत्साह के साथ मनाया विश्व बैडमिंटन दिवस Sports
  • ब्रह्मचारिणी
    Sakat Chauth Puja 2024 : सकट चौथ की पूजन, मुहूर्त, व्रत कथा व पूजा विधि जानें पंडित हृदय रंजन शर्मा से धर्म अध्यात्म
  • Ayodhya 30 December 2023
    Ayodhya 30 December 2023 : अयोध्या में विकास के नये युग का सूत्रपात Blog
  • सांसद खेल स्पर्धा
    सांसद खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने बैडमिंटन और टेबल टेनिस में दिखाया दम Sports
  • सिंह राशि
    सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2024, जानें डॉ रोशनी टाक से Blog
  • TSH Stag Global 3rd यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट 14 से Sports
  • फुटबॉल टीम का ट्रायल
    सीनियर महिला फुटबॉल टीम का ट्रायल 28 फरवरी को ग्रीनपार्क में Sports
  • गणपति बप्पा मोरया
    गणपति बप्पा मोरया की रोचक कथा धर्म अध्यात्म

प्रदेश में कोहरे का कहर, ठंड से राहत के आसार नहीं

Posted on December 28, 2025 By Manish Srivastava No Comments on प्रदेश में कोहरे का कहर, ठंड से राहत के आसार नहीं

, कोयूपी के करीब 40 जिलों में घने कोहरे से जनजीवन अस्त-व्स्त
– मौसम विभाग के अनुसार पूर्वांचल के अलावा तराई बेल्ट के जिलों में कोल्ड-डे की स्थिति

राज्य ब्यूरो, लखनऊ।
अमृत विचार: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर बढ़ता जा रहा है। कम विजिबिलिटी के कारण हवाई और रेल दोनों यातायात बुरी तरह प्रभावित हैं। हिमाचल में बर्फबारी होने से दिल्ली समेत यूपी में कड़ाके की ठंड शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले तीन दिनों (29 से 31 दिसंबर) को और कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग का दावा है कि आगामी तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंडक जारी रहेगी। कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। दिन में उत्तरी पश्चिमी हवाओं के चलने से कोल्ड-डे की स्थिति बनी रहेगी। अधिकतम न्यूनतम तापमान में हल्की कमी दर्ज की जाएगी।
———————————
इनसेट—
न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 5 डिग्री से. तक पहुंचा
यूपी के कई जिलों में न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इनमें बाराबंकी, कानपुर समेत कई जिले हैं। वहीं, इटावा सबसे ठंडा जिला रहा। यहां पर न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जो की सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, अधिकतम तापमान झांसी जिले में 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। लखनऊ का अधिकतम तापमान 19 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसी क्रम में बाराबंकी में 7, सोनभद्र में 7, फतेहपुर में 7, आगरा में 7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
——————————————
इनसेट—
ट्रेनें घंटों लेट, 20 से ज्यादा फ्लाइटें कैंसिल
अत्य़ाधिक कोहरे के कारण तेजस समेत कई ट्रेनें घंटों लेट चल रही हैं। विमान सेवा पर भी मौसम का असर पड़ा है। बस सेवाओं भी प्रभावित हो रहीं हैं। लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या से आने व जाने वाली लगभग 20 से अधिक उड़ाने घंटो लेट रहीं। कुछ उड़ानों को निरस्त भी कर दिया गया। ऐसे में स्पाइसजेट, एयर इंडिया और इंडिगो के साथ-साथ लखनऊ, दिल्ली एयरपोर्ट ने भी ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली, अमृतसर, जम्मू, अयोध्या, गोरखपुर, वाराणसी, चंडीगढ़, दरभंगा, पटना, हिंडन, रांची, गुवाहाटी, बागडोगरा की उड़ानें प्रभावित हैं।

इनसेट—

110 से ज्यादा ट्रेनें लेट हैं तो कई डाइवर्ट और रीशेड्यूल्ड

खराब मौसम के चलते 110 से ज्यादा ट्रेनें लेट हैं तो कई डाइवर्ट और रीशेड्यूल्ड की गईं हैं। डायवर्ट टेनों में 16032 अंडमान एक्सप्रेस, 11078 झेलम एक्सप्रेस, 12751 जम्मू तवी हमसफर एक्सप्रेस हैं। कई घंटे लेट चल रहीं ट्रेनों में 12417 प्रयागराज एक्सप्रेस, 12427 रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस, 12309 न्यू दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस, 15658 ब्रह्मपुत्र मेल,14117 कालिंदी एक्सप्रेस, 12225 कैफियत एक्सप्रेस,12367 विक्रमशीला एक्सप्रेस, 12397 महाबोधि एक्सप्रेस, 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, 15743 फरक्का एक्सप्रेस, 12393 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस शामिल रहीं। ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ती जा रही है।
इनसेट—

बेसिक शिक्षा विभाग ने की 15 दिनों के शीतकालीन अवकाश की तैयारी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों (कक्षा 1 से 8 तक) में पढ़ने वाले लाखों छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को राहत मिल सकती है। सनसनाती सर्दी और शीतलहर को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने 15 दिनों के शीतकालीन अवकाश की तैयारी शुरू कर ली है। ऐसे में परिषदीय स्कूल 31 दिसंबर 2025 से 14 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे। छुट्टियों से पहले शिक्षकों के लिए सख्त निर्देश भी जारी किए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) की ओर से कहा गया है कि स्कूल बंद होने से पहले शिक्षक अपने सभी लंबित विभागीय कार्यों को हर हाल में निपटा लें।

Education

Post navigation

Previous Post: महिला क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने वाली दूसरी भारतीय बनीं स्मृति मांधा ना
Next Post: संजय टंडन बने अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में निर्णायक

Related Posts

  • जय नारायण विद्या मंदिर
    जय नारायण विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने ली यातायात के नियम पालन की शपथ, देखें वीडियो Education
  • एसएन बीवी पीजी कॉलेज में स्वछता अभियान चलाया गया Education
  • एसएन सेन बीवीपीजी कॉलेज सभागार में संगोष्ठी आयोजित Education
  • पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित (Polytechnic Entrance Exam Result Declared) Education
  • Tulsi Jayanti Festival
    Tulsi Jayanti Festival : जयनारायण विद्या मंदिर में धूमधाम से मना तुलसी जयंती महोत्सव, देखें वीडियो Education
  • नारी शक्ति वंदन के अंतर्गत ‘सीता तत्व परिसंवाद एवं रामायण शक्ति तत्व उत्सव’ का सफल आयोजन, देखें वीडियो Education

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • जुगल देवी सरस्वती शिशु वाटिका
    जुगल देवी सरस्वती शिशु वाटिका में बैडमिंटन एवं शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन Sports
  • जय नारायण विद्या मंदिर
    जयनारायण के उत्कर्ष ने राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में बनाई जगह Blog
  • कार्तिक पूर्णिमा
    Shri Hanuman Janmotsav : जानें श्री हनुमान जन्मोत्सव के पूजा पाठ और विधि धर्म अध्यात्म
  • सीबीएसई ईस्ट जोन
    सीबीएसई ईस्ट जोन में आर्चीज हायर सेकंडरी स्कूल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन Sports
  • Wimbledon- 2025
    Wimbledon- 2025 : सबालेंका ने स्थानीय दावेदार राडुकानु को दी शिकस्त Sports
  • State Bodybuilding Championship
    State Bodybuilding Championship : सलमान, विकास, दिशा और सलोनी ने जीते पदक Sports
  • 31000 पुरस्कार राशि बैडमिंटन प्रतियोगिता इंदिरा नगर में 22 दिसम्बर से Sports
  • Famous songs of Karva Chauth
    भगवान शिव जी को आखिर क्यों इतना प्रिय है बिल्वपत्र, क्या-क्या चढ़ाने से क्या मिलता है लाभ धर्म अध्यात्म

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme