Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Police Exam Big Update
    Police Exam Big Update : यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा-2023 निरस्त UP Government News
  • कानपुर में पहली बार खिलाड़ियों की माताओं को मिलेगा विशिष्ट सम्मान Sports
  • Special Train
    Special Train : छपरा-लालकुआं ग्रीष्मकालीन एकल यात्रा विशेष गाड़ी 20 अप्रैल को Railway
  • गुजरात टाइटन्स की लगातार चौथी जीत Sports
  • Durga Navami
    Shri Ram Navami : जानें श्री राम नवमी की पूजा विधि, व्रत कथा और व्रत का फल धर्म अध्यात्म
  • दि चिन्टल्स स्कूल में KSS टेबल टेनिस टूर्नामेंट का भव्य समापन Sports
  • सीबीएसई ईस्ट जोन
    सीबीएसई ईस्ट जोन में आर्चीज हायर सेकंडरी स्कूल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन Sports
  • ब्रह्मचारिणी
    बलदेव छठ गुरुवार, 21 सितंबर को धर्म अध्यात्म

माघ मेला -2026 के दौरान रेलवे स्टेशनों पर दिशावार मूवमेंट हेतु कलर कोडिंग

Posted on January 13, 2026 By Manish Srivastava No Comments on माघ मेला -2026 के दौरान रेलवे स्टेशनों पर दिशावार मूवमेंट हेतु कलर कोडिंग

प्रयागराज : माघ मेला -2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सहज, सुरक्षित एवं भ्रम रहित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रयागराज मंडल द्वारा प्रमुख स्टेशनों पर दिशावार कलर कोडिंग प्रणाली लागू की जाएगी । यह व्यवस्था मंडल रेल प्रबंधक/प्रयागराज मंडल श्री रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री हरिमोहन के नेतृत्व में क्रियान्वित की जा रही है ।

इस प्रणाली के अंतर्गत प्रयागराज परिक्षेत्र के प्रमुख स्टेशन प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, नैनी एवं सूबेदारगंज पर प्रत्येक दिशा के लिए अलग-अलग रंग निर्धारित किए गए हैं, ताकि श्रद्धालु स्टेशन परिसर में प्रवेश करते ही अपने गंतव्य की दिशा को सरलता से पहचान सकें और बिना किसी भ्रम के आसने से उचित यात्री आश्रय एवं प्रवेश द्वार तक पहुँच सकें।

माघ मेला -2026 में प्रमुख स्नान पर्व- मकर संक्रांति (15 जनवरी -2026), मौनी अमावस्या (18 जनवरी -2026), बसंत पंचमी (23 जनवरी -2026), माघी पूर्णिमा (01 फरवरी -2026), एवं महाशिवरात्रि (15 फरवरी -2026) हैं ।

*प्रयागराज जंक्शन से दिशावार व्यवस्था* :
 लखनऊ/वाराणसी (बनारस) दिशा हेतु लाल रंग — यात्री आश्रय संख्या–1 / गेट संख्या–1
 पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन दिशा हेतु नीला रंग — यात्री आश्रय संख्या–2 / गेट संख्या–2
 मानिकपुर दिशा हेतु पीला रंग — यात्री आश्रय संख्या–3 / गेट संख्या–3
 कानपुर दिशा हेतु हरा रंग — यात्री आश्रय संख्या–4 / गेट संख्या–4
 सभी दिशाओं में यात्रा करने वाले आरक्षित यात्री सिटी साइड स्थित गेट संख्या–5 से प्रवेश करेंगे।

*नैनी जंक्शन से दिशावार व्यवस्था* :
 कानपुर दिशा हेतु हरा रंग – यात्री आश्रय संख्या–1 / गेट संख्या–1
 झाँसी दिशा हेतु नीला रंग – यात्री आश्रय संख्या–2 / गेट संख्या–1
 सतना दिशा हेतु लाल रंग – यात्री आश्रय संख्या–3 / गेट संख्या–1
 पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन दिशा हेतु पीला रंग – यात्री आश्रय संख्या-4A एवं 4B / गेट संख्या-3 एवं 4
 सभी दिशाओं में यात्रा करने वाले आरक्षित यात्री गेट संख्या–2




*प्रयागराज छिवकी स्टेशन से दिशावार व्यवस्था* :
 पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन दिशा हेतु हरा रंग – यात्री आश्रय संख्या–1 / गेट संख्या–1A
 मानिकपुर, सतना दिशा हेतु लाल रंग – यात्री आश्रय संख्या–2 / गेट संख्या–1B
 झाँसी दिशा हेतु यात्री आश्रय संख्या–3 / गेट संख्या–1B
 सभी दिशाओं में यात्रा करने वाले आरक्षित यात्री गेट संख्या–2

*सूबेदारगंज स्टेशन से दिशावार व्यवस्था:*
 कानपुर दिशा हेतु यात्री आश्रय संख्या–1 / गेट संख्या–1
 कानपुर दिशा हेतु आरक्षित यात्री गेट संख्या–3

इस कलर कोडिंग व्यवस्था के माध्यम से स्टेशन पर आने वाले श्रद्धालु बिना किसी अतिरिक्त पूछताछ के यह स्पष्ट रूप से समझ सकेंगे कि उन्हें अपनी गंतव्य दिशा की ट्रेन के लिए किस रंग के यात्री आश्रय एवं किस गेट से जाना है । इससे यात्रियों में भ्रम की स्थिति समाप्त होगी, भीड़ का संतुलित वितरण सुनिश्चित होगा तथा माघ मेला अवधि के दौरान स्टेशन परिसरों में सुचारु, सुरक्षित एवं नियंत्रित आवागमन बना रहेगा।

Railway

Post navigation

Previous Post: 14 जनवरी को ही मनाया जाएगा मकर संक्रांति का त्यौहार
Next Post: India open : इंडिया ओपन में अंपायर की भूमिका में दिखेंगे रवि दीक्षित

Related Posts

  • Vande Bharat
    उत्तर प्रदेश को 3 नई वंदे भारत की सौगात, एक को विस्तार  Railway
  • जन आकांक्षाओं को पूरा करेगा पुनर्विकसित डालीगंज स्टेशन Railway
  • Constable Recruitment Exam
    Summer Special Train : लालकुआं-हावड़ा-लालकुआं ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 25 से चलेगी, जानें समय Railway
  • Holi Special Trains : होली पर घर जाने पहले जान लें विशेष गाड़ियां Railway
  • Railway Update : फर्रुखाबाद-कानपुर अनवरगंज के मध्य ये ट्रेन रहेगी 15 को रहेगी निरस्त Railway
  • Constable Recruitment Exam
    Holi Special Trains : भगत की कोठी-दानापुर, बाड़मेर –हावडा, उदयपुर –कटिहार और श्री गंगानगर जं.-आगरा कैंट होली विशेष गाड़ियों का जानें समय Railway

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • ताइक्वांडो प्रतियोगिता
    ओडिशा राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2024 के लिए कानपुर के सिद्धार्थ शर्मा बनाए गए तकनीकी अधिकारी Sports
  • Free Homeopathy Health Camp
    Free Homeopathy Health Camp : 28 मार्च को बीएसवीएम एजुकेशन सेंटर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर Health
  • क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जयनारायण विद्या मंदिर टीम बनी चैंपियन Sports
  • रजनी सिंह
    पत्नी, मां और वर्दी, हर रूप में रजनी सिंह अव्वल Motivation
  • Durga Ashtami
    Karva Chauth ka pauranik mahatve : मां पार्वती ने सबसे पहले रखा था करवा चौथ का व्रत धर्म अध्यात्म
  • योगी आदित्यनाथ
    चौधरी चरण सिंह सच्चे अर्थों में लोकतंत्र के साधक : योगी आदित्यनाथ Blog
  • कबड्डी प्रतियोगिता में जालौन ने बाजी मारी, द्वितीय स्थान पर रहा बांदा Sports
  • ब्रह्मचारिणी
    Chaitranavratri Second Day : द्वितीय ब्रह्मचारिणी 20मार्च 2026, शुक्रवार धर्म अध्यात्म

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme