Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • बैडमिंटन चैम्पियनशिप
    द्वितीय कॉस्को कानपुर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन प्रतियोगिता 5 से, रजिस्ट्रेशन शुरू Sports
  • कर्क राशि
    मीन राशि वालों के लिए कैसा होगा नया साल, जानें डॉ रोशनी टाक से धर्म अध्यात्म
  • महिला विश्व कप चैंपियन की पुरस्कार राशि में बंपर बढ़ोतरी , अब मिलेंगे करीब 40 करोड़ रुपये Sports
  • Multiple Talents
    Multiple Talents : चर्चित हस्तियों में शुमार हैं जम्मू की मल्टीपल टैलेंटड अमर चौहान Education
  • जय नारायण विद्या मंदिर
    जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कथक नृत्य प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न Education
  • Ayodhya Ram mandir
    Ayodhya Ram mandir : रामलला के दर्शन को एक जनवरी से चलेगी विशेष बस UP Government News
  • ऋषिकेश में कोरोना के दो मामले मिले, सतर्कता बढ़ी स्वास्थ्य सचिव बोले-किसी तरह की डर जैसी कोई स्थिति नहीं Health
  • प्रणव अग्रवाल, राघव जिंदल, और तनुवीर जयचांग ने किया स्टेट शूटिंग कंपटीशन क्वालीफाई Sports

IPL 2026 special story: ई रिक्शा चलाने वाला बना आईपीएल में नेट बॉलर

Posted on March 7, 2026March 7, 2026 By Manish Srivastava No Comments on IPL 2026 special story: ई रिक्शा चलाने वाला बना आईपीएल में नेट बॉलर

–रणजी ट्रॉफी में बेहतर प्रदर्शन की वजह से किंग्स इलेवन पंजाब ने किया चयन ( IPL 2026 special story)


प्रतापगढ़ : जिले के बिहार ब्लॉक के कोर्रही सराय अंधराय गांव के एक साधारण ईट-भट्टे श्रमिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले कृष्णा सरोज का आईपीएल में नेट बॉलर में चयन हुआ है। मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर अपनी बॉलिंग का लोहा मनवाने वाले क्रिकेटर कृष्णा सरोज वर्तमान में ई रिक्शा चलाकर अपने घर का खर्च भी माता-पिता के साथ उठाते हैं। कृष्णा की लगन और दृढ़ संकल्प से यह साबित हुआ है कि कठिन परिस्थितियों में भी क्रिकेट में हाथ आजमाया जा सकता है। उनके चयन पर परिजनों में खुशी है।

IPL 2026 special story
IPL 2026 special story

कोर्रही सराय अंधराय गांव निवासी बाबू लाल सरोज ईंट भट्ठा श्रमिक हैं। उनकी पत्नी मीरा देवी गृहणी हैं। उनकी पांच संताने हैं। सबसे बड़ी बेटी निशा सरोज व बेटे प्रमोद सरोज की शादी कर दी है। अनूप प्राइवेट नौकरी करता है। चौथे नंबर की संतान कृष्णा सरोज के अंदर क्रिकेट में रुचि थी। क्रिकेट के लिए उसने हाईस्कूल के बाद पढ़ाई बंद कर दी। सबसे छोटा निखिल सरोज इस बार बारहवीं की परीक्षा दे रहा है। कृष्णा की क्रिकेट में दीवानगी बढ़ती गई। पिता श्रमिक थे इस कारण पैसा पर्याप्त नहीं हो पा रहा था। इस कारण कृष्णा ई रिक्शा चलाता था, मगर कहीं खेलने का मौका मिलता था, तो दो घंटे के लिए ई रिक्शा खड़ा कर क्रिकेट खेलने लगता था। क्रिकेट खेलते- खेलते उसकी मुलाकात मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों से हो गई। वह सेफ प्रो क्रिकेट एकेडमी में खेलने के लिए यहां आने लगा। जो भी खर्च आता था उसे चिकित्सक सहित अन्य खेल प्रेमी अदा करते थे। बेहतरीन गेंदबाजी व बल्लेबाजी के चलते जिला लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रणजी ट्रॉफी टीम में खेलने पहुंचा। रणजी ट्रॉफी में बेहतर प्रदर्शन की वजह से उसका चयन आईपीएल के लिए किंग्स इलेवन पंजाब ने किया है। उसे नेट बॉलर के रूप में चयनित किया गया है।

चयन की जानकारी होने पर दादी गायत्री देवी सहित परिजनों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सामाजिक कार्यकर्ता चंदन ने परिजनों का मुंह मीठा कराकर बधाई दी। सम्मानित करते हुए कृष्णा के बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य राम सजीवन सरोज, ननकू सरोज,राम सुंदर शर्मा, शशांक पांडेय,रोहित सिंह,संजय यादव आदि मौजूद रहे।




चार पहिया वाहन पहुंचने के लिए नहीं है रास्ता

आईपीएल टीम में चयनित कृष्णा सरोज के घर तक पहुंचने के लिए पगडंडी वाला रास्ता है। कृष्णा की मां मीरा देवी ने बताया कि कोई बीमार हो जाये तो साइकिल, बाइक ही सहारा है। एम्बुलेंस घर तक नहीं आ सकती है। हम लोगों की तीसरी पीढ़ी है रास्ता नहीं है। ग्राम प्रधान को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके कारण यह रास्ता मिल गया। यह भी रास्ता नहीं था। उन्होंने शासन – प्रशासन से घर तक रास्ता बनवाये जाने की मांग की है।

Sports Tags:IPL 2026 special story

Post navigation

Previous Post: T20 World Cup Final: भारत की हुंकार के सामने कीवी कर पाएंगे पलटवार
Next Post: उत्तर प्रदेश की शान चंचल खटाना: संघर्ष, सफलता और प्रेरणा की गौरवशाली कहानी

Related Posts

  • उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन की स्पेशल जनरल काउंसिल मीटिंग 2025 में खेल के विकास पर हुई चर्चा Sports
  • India open : इंडिया ओपन में अंपायर की भूमिका में दिखेंगे रवि दीक्षित Sports
  • Surya Namaskar Mahayagya
    Surya Namaskar Mahayagya : क्रीड़ा भारती ने सूर्य नमस्कार सप्ताह का किया भव्य शुभारंभ, देखें Vidieo Sports
  • फुटबॉल टीम का ट्रायल
    सीनियर महिला फुटबॉल टीम का ट्रायल 28 फरवरी को ग्रीनपार्क में Sports
  • World Cup-2023
    World Cup-2023 : दक्षिण अफ्रीका के कप्तान अचानक लौटे स्वदेश, फैंस कर रहे दुआएं Sports
  • योनेक्स सनराइज द्वितीय अंडर 19 उत्तर प्रदेश स्टेट जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप ग्रीन पार्क कल से Sports

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Hariyali Teej
    Hariyali Teej 2025 : हरियाली तीज 27 को, जानें इस त्योहार में क्या होता है खास धर्म अध्यात्म
  • Makar Sankranti 2025
    Makar Sankranti 2025 : 58 दिन बाणों की शैया पर बिताने के बाद मकर संक्राति को भीष्म पितामह ने त्यागे थे प्राण धर्म अध्यात्म
  • मानसिक तनाव
    मानसिक तनाव और पूरी नींद नहीं लेना ब्लड प्रेशर के प्रमुख कारण : डॉ. मधुलिका शुक्ला Health
  • Railway Update
    Railway Update : वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रयागराज हिमांशु शुक्ला ने किया कानपुर के स्टेशनों का औचक निरीक्षण Railway
  • बैडमिंटन एशिया सर्टिफाइड अंपायर
    कानपुर के रवि कुमार दीक्षित बने बैडमिंटन एशिया सर्टिफाइड अंपायर Sports
  • यूपी स्टेट बेडमिंटन चैंपियनशिप
    यूपी स्टेट बेडमिंटन चैंपियनशिप में कानपुर के खिलाडियों की शानदार शुरुआत Sports
  • Skandamata Fifth Day
    Shravan month special : सोने के शिवलिंग पर अभिषेक करने से स्वर्ग की होती है प्राप्ति धर्म अध्यात्म
  • Kharmas
    रात में शिवलिंग के पास जलाना चाहिए दीपक, जानिये क्यों धर्म अध्यात्म

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme