Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Skandamata Fifth Day
    Chaitra Navratri 2026 : इस बार पूरे 09 दिन के ही होंगे चैत्रनवरात्र धर्म अध्यात्म
  • सुविज्ञा और सार्थक ने टेबल टेनिस प्रतियोगिता में मारी बाज़ी Sports
  • जय नारायण विद्या मंदिर
    जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कथक नृत्य प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न Education
  • नेशनल बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप
    नेशनल बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में गरिमा ने जीता सिल्वर Sports
  • प्रेक्षा तिवारी ,सुविज्ञा कुशवाहा
    District Table Tennis Championship : प्रेक्षा तिवारी ने तिहरा और सुविज्ञा, तारिणी, आशुतोष, दक्ष  ने जीता दोहरा खिताब Sports
  • खिलाड़ियों को स्ट्रेचिंग अपनी दिनचर्या में जोड़ना चाहिए: डॉ शिव कुमार चौहान Sports
  • शैलपुत्री
    Kamada Ekadashi Vrat : पंडित हृदयरंजन शर्मा से जाने कामदा एकादशी व्रत का महत्व धर्म अध्यात्म
  • कानपुर बैडमिंटन अकादमी
    कानपुर बैडमिंटन अकादमी में खिलाड़ियों को मिली स्पॉन्सरशिप Blog

चाय बागान से निकल पहली बार बाहर आए कर्मयोगियों राम मंदिर देख हुए अभिभूत, देखें वीडियो

Posted on April 5, 2026April 7, 2026 By Manish Srivastava No Comments on चाय बागान से निकल पहली बार बाहर आए कर्मयोगियों राम मंदिर देख हुए अभिभूत, देखें वीडियो

कौतूहल से देखी अयोध्या की जीवंतता

अयोध्या, 5 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से तीर्थाटन पर आए चाय बागान कर्मयोगियों (श्रमिकों) को केवल श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ही नहीं अपितु पूरी अयोध्या बहुत भाई। पहली बार असम के चाय बागान से निकल कर देश के अन्य हिस्से में पहुंचे कर्मयोगी पूरी तरह कौतूहल से भरे नजर आए।

ओसोम के डिब्रूगढ़ स्थित चाय बागान मनोहारी टी एस्टेट पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों जब बागान कर्मयोगियों (श्रमिकों) से वार्ता की तो उन्होंने पाया कि बाहर की दुनिया से अनजान इन श्रमिकों को देश के धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया जाय। उन्होंने इसकी प्रेरणा मनोहारी टी एस्टेट के प्रबंधन को दी। एस्टेट प्रबंधन व अशोक सिंघल फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से बागान कर्मयोगियों (श्रमिकों) की तीर्थाटन कराने का दायित्व लिया और पहले दल के रूप में रविवार भोर 30 कर्मयोगियों का दल कारसेवकपुरम् पहुंचा। स्नान आदि के बाद सभी लोगों ने मां सरयू, नागेश्वर नाथ के दर्शन किए और वीणा चौक राम की पैड़ी पर वहां के दृश्यों का आनंद लिया। दल के सदस्यों ने हनुमानगढ़ी, दशरथ महल, कनक भवन आदि के दर्शन करते हुए रोमांच महसूस किया और अपने धार्मिक स्थानों को समीप से जाना।




श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचा दल वहां की कलात्मकता देख भाव विह्वल हुआ और एक बारगी उसे भरोसा नहीं हो रहा था कि व इस भव्य मंदिर में स्वयं को खड़ा पा रहा है। परिसर को आश्चर्य भरी नजरों से देखते हुए दल के सदस्य अंगद टीला परिसर से स्थित सीता रसोई पहुंचे जहां उन्होंने मीडिया को अपने अनुभव साझा किया। श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट ने कर्मयोगियों के सम्मान में वहां सहभोज का आयोजन किया।

 

अंत में रामनामी ओढ़ा कर सम्मानित करने के साथ सभी को प्रसाद भेंट किया गया। इस अवसर पर न्यासी डॉ. अनिल मिश्र ने यात्रा की जानकारी दी और धन्यवाद ज्ञापित किया। धनंजय पाठक,सुबोध मिश्रा रामशंकर उर्फ टिन्नू, उमेश पोरवाल, रजनीश, आदि के साथ अशोक सिंघल फाउंडेशन के प्रतिनिधि ब्रजेश पाठक, नितेश आदि भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कर्मयोगियों का नेतृत्व कर रहे रूपम गोगोई, अजित मुरा, दिलीप पूर्त्या, बसू नायक संजीब धान ने आतिथ्य के लिए सबका आभार व्यक्त किया। अपरान्ह 4 बजे यह दल काशी के लिए प्रस्थान कर गया।

धर्म अध्यात्म

Post navigation

Previous Post: Railway: यात्री का खोया हुआ कीमती सामान सुरक्षित लौटाया गया
Next Post: Next-Generation Amrit Bharat Coaches. Sample coach ready

Related Posts

  • ब्रह्मचारिणी
    Sakat Chauth Katha : सकट चौथ की पूजा एवं कथा के विषय में पंडित हृदय रंजन शर्मा से धर्म अध्यात्म
  • तृतीय चंद्रघंटा
    Shri Ganesh – Mahalakshmi worship : श्री गणेश -महालक्ष्मी पूजन का मुहूर्त, कैसे करें पूजा पाठ धर्म अध्यात्म
  • करवा चौथ का मुहूर्त
    Durga Ashtami -2025 : दुर्गा अष्टमी को होगी माता महागौरी की पूजा, जानें पूजा विधि व मुहूर्त धर्म अध्यात्म
  • कार्तिक पूर्णिमा
    shri krishna janmashtami : इन उपायों से मिलेगी सभी रोगों से मुक्ति, घर में आएगी समृद्धि धर्म अध्यात्म
  • Ashtami Fast
    Chaitra Navratri : घट स्थापना, कलश स्थापना का मुहूर्त एवं विधि, तिथियाँ, पूजन की सामग्री जानें धर्म अध्यात्म
  • ब्रह्मचारिणी
    भगवान श्रीकृष्ण की छठी पूजा 12 सितंबर को धर्म अध्यात्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Shri Hanuman Jayanti
    Shri Hanuman Jayanti : हनुमान जन्मोत्सव 12 अप्रैल को, जब हनुमान जी गए शिक्षा ग्रहण करने धर्म अध्यात्म
  • Asia Cup India vs UAE :भारत ने यूएई को नौ विकेट से हराया Sports
  • उत्तर प्रदेश में शीघ्र जारी होगी ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी UP Government News
  • महिला विश्व कप चैंपियन की पुरस्कार राशि में बंपर बढ़ोतरी , अब मिलेंगे करीब 40 करोड़ रुपये Sports
  • कर्क राशि
    मीन राशि वालों के लिए कैसा होगा नया साल, जानें डॉ रोशनी टाक से धर्म अध्यात्म
  • गणपति बप्पा मोरया
    गणपति बप्पा मोरया की रोचक कथा धर्म अध्यात्म
  • रामोत्सव 2024
    रामोत्सव 2024 : 4115.56 करोड़ रुपये की 50 परियोजनाओं के जरिए नव्य-भव्य रूप में सजकर तैयार है अयोध्या धर्म अध्यात्म
  • स्वच्छता प्रहरियों ने स्वच्छ और भव्य महाकुंभ का किया जयघोष धर्म अध्यात्म

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme