Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • ऋषिकेश में कोरोना के दो मामले मिले, सतर्कता बढ़ी स्वास्थ्य सचिव बोले-किसी तरह की डर जैसी कोई स्थिति नहीं Health
  • अंश सबरवाल और आरती चौधरी ने जीता खिताब Sports
  • पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित (Polytechnic Entrance Exam Result Declared) Education
  • ब्रह्मचारिणी
    Mahakal Bhairav Ashtami 2023 : भगवान शंकर का पूर्ण रूप है काल भैरव, जानें विस्तार से धर्म अध्यात्म
  • ब्रह्मचारिणी
    बलदेव छठ गुरुवार, 21 सितंबर को धर्म अध्यात्म
  • Hartalika Teej
    Shri Krishna Janmashtami : श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत करने से मिलेंगे 5 विशेष शुभ आशीर्वाद धर्म अध्यात्म
  • होली
    महालया देवपितृकार्ये सर्वपितृ कार्ये शनैश्चरी अमावस्या 14 सितंबर को Blog
  • Hartalika Teej
    Ganga Dussehra 2024 : हिन्दू धर्म मे माँ गंगा के पृथ्वी पर अवतरण दिवस के रूप में मनाया जाता है गंगा दशहरा धर्म अध्यात्म

जन आकांक्षाओं को पूरा करेगा पुनर्विकसित डालीगंज स्टेशन

Posted on April 8, 2026April 8, 2026 By Manish Srivastava No Comments on जन आकांक्षाओं को पूरा करेगा पुनर्विकसित डालीगंज स्टेशन

गोरखपुर:  पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के गोरखपुर-लखनऊ रेल खंड पर स्थित डालीगंज स्टेशन, को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत रु. 28.45 करोड़ की लागत से पुनर्विकसित किया जा रहा है।

डालीगंज स्टेशन मध्य उत्तर प्रदेश का एक महत्वपूर्ण स्टेशन है। यह स्टेशन बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, पीलीभीत, इज्जतनगर, मैलानी, सीतापुर जैसे प्रमुख नगरों से सीधी ट्रेन सेवा से जुड़ा हुआ है। यहाँ यात्रियों के बढ़ते आवागमन एवं आगामी 50 वर्षों की यातायात आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुये स्टेशन का पुनर्विकास कार्य तेजी से किया जा रहा है।

डालीगंज स्टेशन
डालीगंज स्टेशन

 

अमृत भारत स्टेशन योजना का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त कर यात्री अनुकूल बनाते हुये आगामी चुनौतियों से निपटना है। पुनर्विकास के अन्तर्गत स्टेशन भवन का सौंदर्यीकरण, बेहतर प्रवेश एवं निकास द्वार, यात्रियों के लिये प्रतीक्षालय, आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रसाधन, स्टेशन पर उन्नत प्रकाश व्यवस्था, यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने/उतरने हेतु प्लेटफॉर्म के उच्चीकरण एवं विस्तार के साथ यात्रियों के बैठने की समुचित व्यवस्था, एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने हेतु फुट ओवर ब्रिज (एफ.ओ.बी.) का निर्माण सहित विभिन्न यात्री सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है।

इन कार्यों में डालीगंज स्टेशन पर 1,120 वर्ग मीटर में फसाड के साथ ही 608 वर्ग मीटर में स्टेशन भवन एवं पोर्च का कार्य
पूर्ण हो चुका है। आकर्षक फसाड लाइटें लगाई गई हैं। स्टेशन एप्रोच मार्ग को सुगम बनाया गया है, साथ ही सर्कुलेटिंग
एरिया में 1,200 मीटर में ड्रेनेज, 1,947 मीटर में बाउंड्री वॉल, 7,400 वर्ग मीटर में सर्कुलेटिंग रोड, 5,400 वर्ग मीटर
में पार्किंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। साथ ही डालीगंज स्टेशन पर द्वितीय प्रवेश द्वार का प्रावधान भी किया गया है।
इसके अतिरिक्त यात्रियों की सुविधा हेतु प्लेटफॉर्म का विस्तार कर प्लेटफॉर्म सतह पर 5,000 वर्ग मीटर में ग्रेनाइट लगाने का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा यात्रियों को धूप एवं वर्षा से बचाने के लिये 24-बे के पी.पी. शेल्टर के प्रावधान के साथ ही विभिन्न श्रेणी के नये प्रतीक्षालयों के निर्माण, स्वच्छता को ध्यान में रखते हुये महिला/पुरुष एवं दिव्यांगजन हेतु आधुनिक
सुविधाओं से युक्त प्रसाधन, अन्तर्राष्ट्रीय मानक के अनुरूप उन्नत साइनेज का प्रावधान किया जा रहा है।




यात्रियों के सुगम आवागमन हेतु 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज (एफ.ओ.बी.) के निर्माण के साथ ही 01 लिफ्ट एवं 02 एस्केलेटर लगाने का कार्य प्रगति पर है।
सभी निर्माण कार्यों के पूर्ण होने पर डालीगंज स्टेशन को आकर्षक स्वरूप मिलेगा। रेल यात्रियों को जहाँ एक ओर उन्नत एवं आधुनिक यात्री सुख-सुविधाओं का लाभ मिलेगा वहीं दूसरी ओर रेल परिसर में प्रवेश करते ही उन्हें सुखद अनुभूति का एहसास होगा तथा लखनऊ शहर के आर्थिक विकास में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

Railway Tags:#doliganj station, #Lucknow railway news, Railway news, डालीगंज स्टेशन

Post navigation

Previous Post: प्रथम कॉस्को कानपुर जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 का भव्य समापन, देखें video
Next Post: North Central Railway Successfully Re-girders the Bridge No. 136 on the Shikohabad-Farrukhabad Rail Section

Related Posts

  • IRCTC
    IRCTC : आईआरसीटीसी लाया है अयोध्या से अंगकोरवाट-वियतनाम एवं कंबोडिया का पैकेज-पार्टः2 Railway
  • Bithoor to Kanpur Central Station
    Bithoor to Kanpur Central Station : बिठूर के ब्रह्मावर्त स्टेशन से 28 दिसंबर 2023 को ट्रेन का संचालन फिर शुरू हुआ Railway
  • स्टेशनों के कायाकल्प
    प्रधानमंत्री ने प्रयागराज मंडल के 10 स्टेशनों के कायाकल्प के लिए किया शिलान्यास Railway
  • UTS on Mobile app
    UTS on Mobile app : यूटीएस आँन मोबाइल ऐप के प्रति किया गया जागरूक Railway
  • Railway
    Railway : कानपुर लोको शाखा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ग्रहण की NCRES की सदस्यता Railway
  • Holi Special Trains : होली पर घर जाने पहले जान लें विशेष गाड़ियां Railway

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • कर्क राशि
    मेष राशि फल 2024 : मेष राशि वालों का कैसा रहेगा नया वर्ष, जानें डॉ रोशनी टाक से धर्म अध्यात्म
  • निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 150 से अधिक लोग लाभान्वित Health
  • माइक्रोबायोलॉजी
    डॉ. दीपिका शुक्ला ने “इंट्रोडक्शन ऑफ ए माइक्रोबायोलॉजी” किताब लिख शिक्षा जगत में जमाई धाक Health
  • गुजरात टाइटन्स की लगातार चौथी जीत Sports
  • होली
    Kaal Bhairav Ashtami-23 : काल भैरव की इस तरह आराधना से दूर होंगे आपके सारे कष्ट धर्म अध्यात्म
  • रेल कर्मचारियों की सतर्कता से टली बड़ी दुर्घटना Blog
  • Tallent : फेमस एथलीट होने के साथ आदर्श मां भी हैं बिंदिया शर्मा Sports
  • Famous songs of Karva Chauth
    Magh Gupta Navratri : माघ गुप्त नवरात्रि 10 से 18 फरवरी तक, जानें पूजा विधि कथा व मुहूर्त धर्म अध्यात्म

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme