Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Arthritis : गठिया आज विश्व की बहुत तेज बढ़ती हुई बीमारी है : डॉ एके अग्रवाल Health
  • जय नारायण विद्या मंदिर
    जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव “अभ्युदय” का भव्य समारोह Education
  • जुगल देवी सरस्वती
    जुगल देवी सरस्वती विद्या मंदिर में सप्तशक्ति संगम समागम समापन समारोह सम्पन्न Education
  • Kharmas
    Ram Navami 2025 : सुखद संयोग में 06 अप्रैल को मनाई जाएगी रामनवमी धर्म अध्यात्म
  • दगाबाज बीवी
    दगाबाज बीवी : एक पत्नी ने फिर दिन बहुरते ही पति को दिखाया ठेंगा, सारी संपत्ति बेंच कर पत्नी को दिया पैसा, अब भटक रहा दर-दर Crime
  • प्रतियोगिता
    एसएन सेन बालिका विद्यालय पीजी कॉलेज ने नवीन पाठ्यक्रम को बनाया रोचक Education
  • रामोत्सव 2024
    रामोत्सव 2024 : उपेक्षित अयोध्या के दिन गये, यह भाग्योदय वाली श्रीराम की नगरी है धर्म अध्यात्म
  • Narak Chaturdashi 2023
    Narak Chaturdashi 2023 : नरक चतुर्दशी का जानें शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथा शुभ नियम धर्म अध्यात्म

दिसम्बर-जनवरी की ठंड के निशाने पर है आपका दिल

Posted on December 9, 2023 By Manish Srivastava No Comments on दिसम्बर-जनवरी की ठंड के निशाने पर है आपका दिल
  • –धूप चमकने पर करे मार्निग वाॅक
  • -गरम कपड़ों का करें इस्तेमाल
  • -खानपान में बरतें सावधानी
  • -बाहर की चीजों से बनाएं दूरी
  • -मानसिक तनाव से भी बचे

अखिलेश मिश्रा, कानपुर। दिसम्बर माह में सर्दी बढ़ रहीं है। सभी को सावधानी रखने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही आपकों बीमार कर सकती है। खासतौर पर ह्दयरोगी ठंड के मौसम में खास ध्यान रखे। सुबह जल्दी मार्निग वाॅक से बचे। सर्दी भर गरम कपड़े इस्तेमाल करे। सुबह-शाम होने वाली ठंड के निशाने पर आपका का ह्दय है। उक्त जानकारी कार्डियोलाॅजी हाॅस्पिटल के ह्दयरोग विशेषज्ञ डाॅक्टर नीरज कुमार ने दी।

सर्दी में पड़ता है हार्ट पर प्रेशर
चिकित्सक ने बताया कि ठंड होने पर शरीर की रक्त वाहिकाएं सिकुड़ने से उनके अंदर रक्त का बहाव कम हो जाता है। इससे ब्लड का प्रेशर बढ़ता है और हार्ट को ब्लड पंप करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है। ह्दय पर दवाब बनने पर एनजाइना की स्थिति उत्पन्न होती है। जो परेशानी का सवब बनती है। इस कारण सीने में दर्द या अटैक की समस्य प्रबल हो जाती है।

जनवरी माह सबसे अधिक खतरनाक
डाॅक्टर नीरज ने बताया कि ठंड तो सभी के लिए नुकसान वाली होती है। लेकिन हार्ट रोगियों के लिए दिसम्बर और जनवरी खतरनाक होती है। इन महीनों में तापमान तेजी से गिरता है। इस कारण ठंड अधिक होती है। शोध में यह बात निकल कर आई है कि इन महीनों में मरीजों की संख्या अत्याधिक होती है। सर्दी में शरीर का तापमान सामान्य रखने के लिए वाहिकाएं सिकुड़ती है। यही रक्तचाप बढ़ने का कारण बनता है। इसलिए विशेष सावधानी की आवश्यकता होती है।
सर्दी में पसीना आना खतरनाक
ठंड के मौसम में अगर आपको थोड़ा चलने पर थकावट या फिर सांस फूलती है या घबराहट होती है तो तत्काल इसे गंभीरता से ले। अपनी समस्या से चिकित्सक को अवगत कराएं। वरना यह परेशानी का कारण बन सकता है। डाॅक्टर की सलाह पर ही कोई दवा का सेवन करे। बहुत आवश्यकता न हो तो ठंड में बाहर जाने से बचे। खासतौर से सुबह और शाम। दिन में अगर धूप है तो उसका सेवन करे।

फाइबर वाली चीजों का करें इस्तेमाल
विशेषज्ञ ने बताया कि ठंड के मौसम में चिकनी और तलीय चीजों से पूरी तरह परहेज करे। ओट्स, स्प्राउट्स, ब्राउन राइस और क्विनोआ जैसे साबुत अनाजों का खूब सेवन करे। इनमें अत्याधिक मात्रा में फाइबर होता है। यह अनाज कोलेस्ट्ाॅल के लेवल को डाउन करता है। दिल को मजबूती देता है। इनता नहीं इनमें मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे खनिज भी भरपूर मात्रा में होते है जो ब्लड प्रेशर को ठीक रखने का काम करते है।

हार्ट पेशेंट अधिक पानी पीने से बचे
अगर आप ह्दयरोगी है तो आवश्यकता से अधिक पानी पीने का प्रयास न करे। अधिक प्यास लगती है तो पहले अपने डाॅक्टर से सलाह ले। अधिक पानी कई बार हानिकारक साबित होता है। पानी पीने के हिसाब से यूरिन होना चाहिए। जबतक ठंड का प्रकोप रहे मरीज को चिकित्सक के सम्पर्क में रहना चाहिए।

Health

Post navigation

Previous Post: जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाती हैं लखनऊ की खुशी पांडेय
Next Post: प्रयागराज की फिटनेस मॉडल चित्रांगदा पांडेय बनीं ‘गोल्डन गर्ल ‘

Related Posts

  • Health : स्वस्थ रहने पर ही हर काम में सफल होंगे : प्राची दीक्षित Health
  • Health Tips by Barnali Sharma
    Health Tips by Barnali Sharma : एक्सरसाइज करने से वजन रहता है संतुलित : बरनाली शर्मा Health
  • Astrophysics से हर मर्ज को दूर कर रहे हैं कानपुर के कपल डॉक्टर मेनका और राहुल Health
  • Health Tips
    Health Tips : फिट रहने के लिए अच्छी डाइट बेहद जरूरी : अहाना मिश्रा Health
  • होम्योपैथिक दवा से त्वचा रोग ठीक होने पर दाग भी नहीं पड़ते : डॉ. मधुलिका शुक्ला Health
  • अच्छी सेहत के लिए नियमित एक्सरसाइज जरूरी : ज्योति सिंह Health

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Saree ka Fashion : भारतीय परिधान की मिसाल है साड़ी : डा. रोशनी टाक मनोरंजन
  • स्टार फिटनेस मॉडल
    मुंबई की स्टार फिटनेस मॉडल व एथलीट हैं जानवी पांडव Motivation
  • करवा चौथ का मुहूर्त
    Mahashivratri-2024 : इस महाशिवरात्रि पर अपनी राशि अनुसार करें शिवजी का पूजन धर्म अध्यात्म
  • Ragendra Swaroop Sports Academy
    रागेंद्र स्वरूप स्पोर्ट्स अकादमी में धूमधाम से मनी दीपावली, Deepawali celebrated in Ragendra Swaroop Sports Academy Sports
  • डॉ. मधुलिका शुक्ला
    हर बीमारी को जड़ से खत्म करती है होम्योपैथिक दवा : डॉ. मधुलिका शुक्ला Health
  • प्रदेश में कोहरे का कहर, ठंड से राहत के आसार नहीं Education
  • CBSE ईस्ट ज़ोन शूटिंग प्रतियोगिता 2024-25 में DPS, Azad Nagar का शानदार प्रदर्शन Sports
  • Durga Ashtami
    Karva Chauth ka pauranik mahatve : मां पार्वती ने सबसे पहले रखा था करवा चौथ का व्रत धर्म अध्यात्म

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme