Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Light Metro : लाइट मेट्रो के रूट प्लान की तैयारी शुरू UP Government News
  • मकर संक्रांति
    Diwali : श्री गणेश महालक्ष्मी पूजन दिन और रात के शुभ लग्न मुहूर्त, पूजा, विधि, Shri Ganesh Mahalakshmi Puja auspicious time of day and night worship method Festival
  • डीजीपी
    जल, थल और नभ तीनों स्तर पर होगी श्रद्धालुओं की सुरक्षा : डीजीपी Blog
  • Badminton Competition
    Badminton Competition : तीन दिवसीय जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता 5 से Sports
  • Worship of Ravana
    Worship of Ravana : कानपुर में होती है रावण की पूजा, साल में सिर्फ दशहरा में खोला जाता है दशानन मंदिर धर्म अध्यात्म
  • Haryana Textile Industry : उत्तर प्रदेश में शिफ्ट होगी हरियाणा की टेक्सटाइल इंडस्ट्री UP Government News
  • वंदे भारत एक्सप्रेस
    नौकरी पेशा और विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगी नई वंदे भारत एक्सप्रेस Blog
  • Raja Bhaiya’s wife Bhanavi fear : राजा भैया की पत्नी भानवी की कौन लेना चाहता है जान Crime
Indian Railways

Indian Railways : पांच साल की उम्र में महज 12 घंटे में कानपुर से दिल्ली जाकर लौटा, अनोखा रिकॉर्ड

Posted on December 20, 2023December 23, 2023 By Manish Srivastava No Comments on Indian Railways : पांच साल की उम्र में महज 12 घंटे में कानपुर से दिल्ली जाकर लौटा, अनोखा रिकॉर्ड

वाराणसी-नई दिल्ली नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Varanasi-New Delhi Vande Bharat Express) के सफर का मेरा अनोखा और सुखद अनुभव


दोस्तों पांच साल की उम्र में मैंने एक अनोखा रिकार्ड बना दिया है। महज 12 घंटे में कानपुर से नई दिल्ली जाकर वापस कानपुर आ गया। यह संभव हुआ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट की वजह से। 18 दिसंबर को जब वाराणसी से नई दिल्ली तक के लिए दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन हुआ तो मैं भी विशेष पास से कानपुर से शाम 6ः00 बजे सवार हुआ। रात 11ः50 बजे दिल्ली पहुंच गया। दिल्ली में दूसरी स्पेशल ट्रेन तैयार थी। 50 मिनट के इंतजार के बाद वापसी हुई और सुबह 6ः00 बजे कानपुर लौट आया। थैंक्स भारतीय रेलवे। थैंक्स रेलवे वाले मेरे प्यार अंकल।


18 दिसंबर 2023 का दिन था। दोपहर 2ः30 बजे स्कूल से लौटा तो ठंड से कंपकंपा रहा था। जल्दी से स्कूल की ड्रेस बदली और नास्ता कर विस्तर में घुस गया। तभी रेलवे के एक बड़े अधिकारी और पापा के दोस्त का फोन आया वाराणसी ने नई दिल्ली के लिए नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने शुभारंभ किया है। ये ट्रेन शाम छह बजे कानपुर पहुंच जाएगी। उन्होंने कानपुर सेंट्रल स्टेशन में एक अधिकारी का नंबर दिया और पास कलेक्ट करने को कहा।

Indian Railways
Indian Railways

मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इसका कारण यह है रेलवे का सफर मुंझे बहुत अच्छा लगता है। जब सफर वंदे भारत एक्सप्रेस को हो वह भी जिसे प्रधानमंत्री ने स्वयं हरी झंडा दिखाकर रवाना किया हो, तो फिर मेरे विस्तर पर रहने का कोई कारण नहीं बनता। मैं जल्दी से उठा और मम्मी ने फटाफट तैयार कर दिया। पापा के साथ बाइक पर बैठकर कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंच गया।

सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर पहुंचकर बहुत रोमांचित था। यहां वंदे भारत एक्सप्रेस के स्वागत के लिए कार्यक्रम चल रहा था। स्कूली बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर रहे थे। मैं स्टेशन की पहली मंजिल पर पहुंचा और वहां पर एक अधिकारी ने मुस्कराकर मेरा स्वागत किया। सोफे पर बैठाया और कुछ फार्मेटी के साथ पास लाकर दिया।

Indian Railways
Indian Railways

मैं स्टेशन पर उतर कर आया तो कानपुर के मेयर प्रमिला पांडेय जी संबोधित कर रही थीं। इसी बीच ढोल नगाड़ों की आवाज तेज हो गई। नई चमचमाती हुई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन स्टेशन पर प्रवेश करने लगी। उसके साथ सेल्फी लेने वालों की होड़ लग गई। मैंने भी कुछ सेल्फी ली और सी-8 बोगी में प्रवेश कर गया। जहां फूल देकर मेरा स्वागत किया गया। मैं विंडो वाली चेयर पर बैठ गया। चूंकि ट्रेन के अंदर बहुत लिमिटेड लोग थे, इसलिए कहीं पर भी बैठूं ये मेरी मर्जी पर निर्भर थी।

अंदर सबकुछ हवाई जहाज जैसा लग रहा था। तभी एनाउंसमेंट होता है कि आॅटोमेटिक दरवाजे बंद होने वाले हैं। कृपया अपनी सीट पर बैंठ जाएं। अपनी सीट पर मुंझे बहुत आंनद आ रहा था। सीट को पीछे करने की सुविधा थी ताकि पीठ को आराम दे सकूं। ट्रेन के चलने पर फिर टीटी अंकल आए और स्वागत की मुद्रा में मुस्कराते हुए इंट्री की।

कुछ देर में वेंडर अंकल आए और पानी की बोतल दी। वहां सबकुछ रोमांचित कर रहा था। मैंने सोचा आराम से बैठने से पहले वाशरूम हो आता हूं। वाशरूम में बिल्कुल 5 स्टार होटल जैसा लग रहा था। जहां आधुनिक नल के साथ हैंडवाश करने और हैंडरिंस करने की सुविधा थी।

Indian Railways
Indian Railways

वाशरूम से वापस आया तो वेंडर अंकल ने फिर सीट पर आकर काॅफी दी। काॅफी पीकर मैंने कुछ फोटो खींची और ट्रेन की सुविधाओं का अवलोकन करने लगा। लगभग एक घंटे के सफर के बाद फिर वेंडर अंकल आए और उन्होंने खाने की पैक्ड ट्रे दी। जिसमें मक्खन लगी रोटी, रामभोग चावल, पनीर की सब्जी, सूखी सब्जी, अचार, पापड, सलाद और एक रसगुल्ला भी था।

रास्ते में वंदे भारत एक्सप्रेस ने इटावा, टूंडला और अलीगढ़ में स्टापेज लिया। ट्रेन रुकने से पहले एनांउसमेंट के माध्यम से जानकारी दी जा रही थी कि कौन सा स्टेशन आने वाला है। स्टेशन पर प्रवेश करने से पहले ही ढोल-नगाड़ों की आवाज आने लगती। ट्रेन का खूब स्वागत हो रहा था।

Indian Railways
Indian Railways

काफी इंज्वाय करते हुए मैं रात 11ः50 बजे दिल्ली पहुंच गया। यहां प्लेटफार्म नंबर -2 पर राजधानी जैसी एक विशेष ट्रेन पहले से तैयार थी। जहां कई टीटी अंकल पहले से खड़े थे। मैंने उनसे पूछा क्या वंदे भारत एक्सप्रेस के मेहमानों को वापस छोड़ने के लिए यही ट्रेन है। उन्होंने कहां हां- पूरी ट्रेन आपकी ही है। जहां मन आए बैठ जाओ। मैंने अंदर बैग रखा और कुछ देर के लिए स्टेशन पर आ गया।

Indian Railways
Indian Railways

यहां चिप्स खाने के साथ एक कप काफी पी। फिर आराम से अपनी सीट पर बैठ गया। तभी रेवले के एक अंकल आए और उन्होंने झक सफेद रंग के दो चद्दर और एक काले रंग का कंबल दिया। कुछ देर तक मैं पहले ऊपर से नीचे तीनों बर्थ पर उछल-कूद करता रहा। फिर बीच वाली बर्थ में लेट गया। हल्की नीले रंग की लाइट जल रही थी। जो आंखों को शीतलता पहुंचा रही थी।

Indian Railways
Indian Railways

लेटे-लेटे कब नींद आ गई पता ही नहीं चला। सुबह साढ़े पांच बजे के करीब नींद खुली तो एक अंकल कह रहे थे पनकी आ गया है। जल्द कानपुर स्टेशन आने वाला है। मैं उठा अपना बिखरा सारा सामान समेटकर बैग में डाला और उतरने के लिए तैयार हो गया। गाड़ी कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रुकी तो बाहर निकला। बाहर बहुत ठंडी हवा चल रही थी। मैं फिर कांपने लगा, तो अहसास हुआ ट्रेन के अंदर मैं कितने आराम में था।

थैंक्स प्रधानमंत्री मोदी जी, थैंक्स भारतीय रेलवे, थैंक्स रेलवे के अधिकारी अंकल जी

–अयांश श्रीवास्तव , Kanpur (Class 1)

Indian Railways
Indian Railways

https://youtu.be/r_JnV065vCo?si=6m1qrs50hP98tvJS

Blog Tags:Indian Railways News, Kanpur Railway news, Varanasi-New Delhi Vande Bharat Express

Post navigation

Previous Post: Kashi Tamil Sangamam Special Special Train : काशी तमिल संगमम के अवसर पर चलेगी विशेष गाड़ी, जानें पूरा शेड्यूल
Next Post: Railway update : बनारस-नई दिल्ली- बनारस वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के प्रारंभिक/गंतव्य स्टेशन मे परिवर्तन

Related Posts

  • तृतीय चंद्रघंटा
    Dhanteras : मां लक्ष्मी की विशेष कृपा के लिए करें ये उपाय Blog
  • कर्क राशि
    मिथुन राशि वालों के लिए कैसा होगा साल 2024, जानें डॉ रोशनी टाक से Blog
  • Navratri 2023
    Sharad Navratri 2023 : शरद नवरात्रि कब से कब तक है ,कौन-कौन से दिन किस देवीमॉ के स्वरूप की पूजा करनी होगी, पढ़ें पूरी जानकारी Blog
  • बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप बनाएंगे जेवर में फिल्म सिटी Blog
  • Fitness model
    Fitness model : सफलता का दूसरा नाम है बरनाली शर्मा Blog
  • Kharmas
    Diwali 2025 : श्री गणेश महालक्ष्मी की पूजन विधि व शुभ मुहूर्त Blog

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • उत्तर प्रदेश में शीघ्र जारी होगी ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी UP Government News
  • जय नारायण विद्या मंदिर
    जय नारायण विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में डॉ. ईश्वरचन्द्र स्पोर्ट्स जोन का उद्घाटन Sports
  • Taekwondo CBSE East Zone
    Taekwondo CBSE East Zone : कानपुर के ऋषिका, अहम, अरनव व प्रांजल करेंगे ताइक्वांडो सीबीएसई ईस्ट जोन में प्रतिभाग Sports
  • Motivation
    Motivation : 2.3 मिलियन से अधिक फालोवर बनाना आसान नहीं था : रतन चौहान Motivation
  • Renewable Energy
    Renewable Energy : अब रिन्यूएबल एनर्जी से रौशन होगा प्रदेश UP Government News
  • नोएडा की अग्रिमा सिंह अंडर 15 व 17 दोनों वर्गों के फाइनल में प्रवेश किया Sports
  • बैडमिंटन एशिया सर्टिफाइड अंपायर
    कानपुर के रवि कुमार दीक्षित बने बैडमिंटन एशिया सर्टिफाइड अंपायर Sports
  • Panic button on vehicles
    Panic button on vehicles : यूपी में पैनिक बटन से सुरक्षित होगा बेटियों का सफर UP Government News

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme