Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • प्रतियोगिता
    एसएन सेन बालिका विद्यालय पीजी कॉलेज ने नवीन पाठ्यक्रम को बनाया रोचक Education
  • Railway
    Railway : कानपुर लोको शाखा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ग्रहण की NCRES की सदस्यता Railway
  • कानपुर
    कानपुर को अयोध्या और चित्रकूट की श्रेणी में स्थापित करने पर हुआ मंथन धर्म अध्यात्म
  • जयपुर
    विकास के क्लिक पर जयपुर में लोगों के चेहरे पर आती है ‘गुलाबी मुस्कान’ Motivation
  • Ayodhya Greenfield Township
    Ayodhya Greenfield Township : 25 हजार श्रद्धालुओं के रुकने के लिए तैयार हो रही टेंट सिटी धर्म अध्यात्म
  • सीनियर एथलेटिक्स टीम का चयन 20 जुलाई को Sports
  • टनकपुर त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी
    North Eastern Railway : गोंडा-गोंडा कचहरी स्टेशनों के बीच निर्माण कार्य के चलते गाड़ियों के समय में परिवर्तन Railway
  • Holi Special Trains : होली पर घर जाने पहले जान लें विशेष गाड़ियां Railway

बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप बनाएंगे जेवर में फिल्म सिटी

Posted on January 30, 2024January 30, 2024 By Manish Srivastava No Comments on बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप बनाएंगे जेवर में फिल्म सिटी
  • सबसे बड़ी बोली लगाकर हासिल किया प्रोजेक्ट
  • फिल्म सिटी के लिए बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी ने 18 परसेंट ग्रॉस रेवेन्यू शेयर की लगाई बोली
  • 4 लायंस फिल्म्स प्रा. लि. दूसरे और सुपरसोनिक टेक्नोबिल्ड रही तीसरे स्थान पर
  • पहले चरण में 230 एकड़ जमीन पर होगा फिल्म सिटी का निर्माण

लखनऊ/ग्रेटर नोएडा, 30 जनवरी। उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बनाने का सीएम योगी का सपना अब जल्द हकीकत बनने वाला है। गौतमबुद्ध नगर के जेवर में बनने वाली फिल्म सिटी को लेकर अंतिम मुहर लग गई है। निर्माता-निर्देशक बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप मिलकर जेवर में फिल्म सिटी बनाएंगे। इस परियोजना के लिए मंगलवार को फाइनेंशियल बिड खोली गई, जिसमें बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप के ज्वाइंट वेंचर बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी ने हाईएस्ट बिड देकर प्रोजेक्ट हासिल कर लिया। कंपनी की ओर से 18 परसेंट ग्रॉस रेवेन्यू शेयर के साथ बोली लगाई थी। तकनीकी रूप से योग्य पाई गई संस्थाओं में से जो संस्था अधिकतम ग्रॉस रेवेन्यू शेयर प्राधिकरण को देगी उसे सेलेक्टेड बिडर के रूप में चयनित किए जाने का प्राविधान था। अभिनेता अक्षय कुमार भी प्रोजेक्ट के लिए दौड़ में शामिल थे।




रेवेन्यू शेयर पर्सेंटेज के आधार पर लगी बोली
फाइनेंशियल बिड में कंपनियों द्वारा ग्रॉस रेवेन्यू शेयर पर्सेंटेज के आधार पर बोली लगाई गई। बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी की ओर से 18 पर्सेंटेज की सफल बोली लगाई गई। वहीं 4 लायंस फिल्म्स प्रा लि ने 15.12%, सुपरसोनिक टेक्नोबिल्ड प्रा लि ने 10.80% और सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज प्रा लि ने 5.27% पर बोली लगाई। यीडा के सीईओ अरुणवीर सिंह के अनुसार रेवेन्यू शेयर का अर्थ ये है कि फिल्म सिटी का निर्माण करने के बाद कंपनी को जो भी आय होगी, उसका 18 प्रतिशत वह प्राधिकरण को देगी। प्राधिकरण की ओर से उसे लैंड के अलावा अन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर मुहैया कराया जाएगा, जबकि फिल्म सिटी के अंदर सभी कंस्ट्रक्शन और सुविधाओं का विकास कंपनी को स्वयं करना होगा।

कैबिनेट की मंजूरी के बाद मिलेगा लेटर ऑफ अवार्ड
बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी द्वारा 2 अन्य फर्म के साथ कंसोर्टियम करते हुए निविदा प्रस्तुत की गई है। कंसोर्टियम में बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी का 48% शेयर है और उसका रोल ऑपरेशनल और मेंटिनेंस का है। वहीं परमेश कंस्ट्रक्शन कंपनी लि का 26% शेयर है और उसका रोल फाइनेंशियल होगा। इस कंपनी के ओनर प्रेम भूटानी और आशीष भूटानी हैं। इसी तरह शेष 26% शेयर नोएडा साइबरपार्क प्रा. लि. का है, जिसका रोल टेक्निकल सपोर्ट का है। पीपीपी गाइडलाइंस के अनुसार संस्थाओं द्वारा प्रस्तुत फाइनेंशियल बिड को पीपीपीबीईसी समिति की संस्तुति सहित कमेटी ऑफ सेक्रेट्रिएट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, जिसकी संस्तुति को कैबिनेट के अनुमोदन मिलने के बाद हाईएस्ट बिडर के रूप में सफल बिडर के रूप में लेटर ऑफ अवार्ड जारी किया जाएगा।

अक्षय कुमार, केसी बोकाडिया और टी सीरीज भी थे रेस में
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की अंतर्राष्ट्रीय फिल्म सिटी परियोजना में रविवार को बिड करने वाली चारों कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रेजेंटेशन दिया गया था। प्रेजेंटेशन में कंपनियों द्वारा फिल्म सिटी परियोजना को विकसित किए जाने के संबंध में अपना विजन, कॉन्सेप्ट, टाइमलाइन, हाइलाइट्स पर जोर दिया गया था। चारों कंपनीज को टेक्निकली क्वालीफाइड पाया गया और फाइनेंशियल बिड के लिए भेज दिया गया। बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी की तरफ से बोनी कपूर, आशीष भूटानी, सीईओ भूटानी इंफ्रा, अश्विनी चैटलें एवं अली चैटलें, राजीव अरोड़ा, अरविन्द कुमार बिन्नी द्वारा प्रेजेंटेशन दिया गया। इसके अलावा 4 लायंस फिल्म्स प्रा. लि. की तरफ से केसी बोकाडिया, सुपरसोनिक टेक्नोबिल्ड प्रा. लि. की तरफ से फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार, दिनेश विजन मैडॉक फिल्म्स और सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज प्रा. लि. (टी सीरीज) की तरफ से प्रेजेंटेशन दिया गया।




पहले चरण में 230 एकड़ जमीन पर बनेगी फिल्म सिटी
यमुना सिटी निवेश के मामले में पूरे उत्तर प्रदेश में नंबर वन पर पहुंच गया है। इसी वजह से इसे औद्योगिक नगरी भी कहा जाता है। आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अलावा देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी जेवर में बनने जा रही है। इसको लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म सिटी परियोजना को अगले 6 महीने में धरातल पर उतारने के निर्देश दिए हैं। यमुना सिटी के सेक्टर-21 में फिल्म सिटी का निर्माण होना प्रस्तावित है। यह फिल्म सिटी एक हजार एकड़ जमीन पर बनाई जाएगी। पहले चरण में 230 एकड़ जमीन पर फिल्म सिटी को विकसित किया जाएगा। यमुना विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार जो कंपनी पहले चरण में फिल्म सिटी बनाएगी उसे दूसरे चरण में भी प्राथिमकता दी जाएगी।

Blog

Post navigation

Previous Post: Railway : कीमैन विपिन कुमार का कर्मठता और सतर्कता के लिए सम्मान
Next Post: देसी स्टाइल और फ्रेंडली पुलिसिंग के लिए मशहूर हैं इंस्पेक्टर रजनी सिंह चौहान

Related Posts

  • पीसीएस जे उत्तीर्ण होने पर ब्रजेश पटेल को मिला जयनारायण रत्न अवॉर्ड Blog
  • तृतीय चंद्रघंटा
    Dhanteras : मां लक्ष्मी की विशेष कृपा के लिए करें ये उपाय Blog
  • Navratri 2023
    Sharad Navratri 2023 : शरद नवरात्रि कब से कब तक है ,कौन-कौन से दिन किस देवीमॉ के स्वरूप की पूजा करनी होगी, पढ़ें पूरी जानकारी Blog
  • Ayodhya 30 December 2023
    Ayodhya 30 December 2023 : अयोध्या में विकास के नये युग का सूत्रपात Blog
  • जय नारायण विद्या मंदिर
    जयनारायण के उत्कर्ष ने राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में बनाई जगह Blog
  • Famous songs of Karva Chauth
    Durga Navami : 01 अक्टूबर को मनाई जाएगी महानवमी, जानें देवी मां को प्रसन्‍न करने के अचूक मंत्र, पूजा विधि व मुहूर्त Blog

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Alankara Samaroh
    Alankara Samaroh : जय नारायण विद्या मन्दिर इंटर में प्रतिभा अलंकरण समारोह सम्पन्न धर्म अध्यात्म
  • टेबल टेनिस टूर्नामेंट
    टीएसएच थर्ड स्टैग ग्लोबल यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट में गाजियाबाद के सार्थ और सुहाना विजयी Sports
  • कार्तिक पूर्णिमा
    Shri Krishna Janmastami : कृष्ण के चरण कमल का स्मरण मात्र से जीवन में होता जादुई असर धर्म अध्यात्म
  • Chief Minister's decision
    Chief Minister’s decision : धार्मिक नगरों में प्रतिष्ठित मंदिरों के आसपास न बनें बहुमंजिला भवन : मुख्यमंत्री UP Government News
  • जेएमडी वर्ल्ड स्कूल
    राज्यस्तरीय बैडमिंटन व तैराकी प्रतियोगिता के लिए शहर की टीम चयनित Sports
  • Vaibhav Suryavanshi "s Record
    Vaibhav Suryavanshi “s Record : वैभव सूर्यवंशी ने युवा वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले वाले खिलाड़ी बने, भारत ने सीरीज पर कब्जा किया Sports
  • Bumper Employment
    Bumper Employment : कानपुर और बुलंदशहर जैसे शहरों में मिलेगा बंपर रोजगार UP Government News
  • ब्रह्मचारिणी
    Living Daughter Fast : जीवित पुत्रिका व्रत 06 अक्टूबर को, जानें क्यों रखा जाता है ये व्रत धर्म अध्यात्म

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme