Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Asia Cup 2025 : कोहली-रोहित बगैर भारत के नए युग का आगाज, यूएई के खिलाफ रोचक होगा मुकाबला Sports
  • अलीगढ़
    बढ़ाए गए बिजली बिल के लिए सौंपा ज्ञापन Blog
  • Vaibhav Suryavanshi "s Record
    Vaibhav Suryavanshi “s Record : वैभव सूर्यवंशी ने युवा वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले वाले खिलाड़ी बने, भारत ने सीरीज पर कब्जा किया Sports
  • Karva Chauth ka pauranik mahatve
    Karva Chauth ka pauranik mahatve : मां पार्वती ने सबसे पहले रखा था करवा चौथ का व्रत धर्म अध्यात्म
  • जयपुर
    विकास के क्लिक पर जयपुर में लोगों के चेहरे पर आती है ‘गुलाबी मुस्कान’ Motivation
  • प्रदेश में ई ऑटो रिक्शा की ड्राइविंग सीट संभालेंगी महिलाएं Blog
  • Kannauj Railway Station
    कन्नौज रेलवे स्टेशन आधुनिक सुख-सुविधाओं से युक्त किया जायेगा Blog
  • lunar eclipse
    Dashara: विजय दशमी की पूजा का मुहूर्त, अचूक मंत्र और महत्व धर्म अध्यात्म

Child Helpline News : प्रदेश में चाइल्ड हेल्पलाइन की 18 नई यूनिट शुरू करेगी योगी सरकार

Posted on April 6, 2025April 6, 2025 By Manish Srivastava No Comments on Child Helpline News : प्रदेश में चाइल्ड हेल्पलाइन की 18 नई यूनिट शुरू करेगी योगी सरकार
  • – प्रदेश के 9 रेलवे स्टेशन और 9 बस स्टैंड पर स्थापित की गई चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट
  • – योगी सरकार की नई पहल से चाइल्ड हेल्पलाइन सेवा को मिलेगी नई ताकत
  • – एक कॉल पर बच्चों के लिए आकस्मिक सहायता उपलब्ध करा रही योगी सरकार
  • – चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से 75 जिलों में बच्चों को 24 घंटे मिल रही त्वरित सहायता
  • – दो वर्षों में 96 हजार से अधिक बच्चों को सहायता उपलब्ध करा चुकी है योगी सरकार

लखनऊ, 5 अप्रैल। उत्तर प्रदेश में बच्चों की सुरक्षा और सहायता को सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कई सराहनीय कदम उठाए गए हैं। इसी कड़ी में मिशन वात्सल्य के अंतर्गत संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) सेवा को और सशक्त करते हुए योगी सरकार ने इसकी पहुंच और प्रभावशीलता को बढ़ाने के लिए व्यापक कदम उठाए हैं। योगी सरकार प्रदेश चाइल्ड हेल्पलाइन के 9 नए रेलवे स्टेशन व 9 नए बस स्टैंड यूनिट की जल्द ही शुरुआत करने जा रही है।

वित्तीय वर्ष 2023-24 से चाइल्ड हेल्पलाइन मिशन वात्सल्य योजना के अन्तर्गत संचालित इस योजना के तहत बच्चों को 24 घंटे सक्रिय सहायता प्रदान की जा रही है। अभी तक चाइल्ड हेल्पलाइन में राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम, समस्त जनपदों में 75 चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट और 19 रेलवे स्टेशन यूनिट व 2 बस स्टैंड यूनिट संचालित हैं। यह कदम बच्चों को त्वरित सहायता और सुरक्षा प्रदान करने में मील का पत्थर साबित हो रहा है।

बच्चों के लिए 24 घंटे सक्रिय सहायता उपलब्ध करा रही योगी सरकार
योगी सरकार ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन सेवा को और प्रभावी बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। 24 घंटे सक्रिय सहायता प्रदान करने वाली यह सेवा बच्चों के लिए संकट के समय एक मजबूत सहारा बन चुकी है जो यह सुनिश्चित करती है कि कोई भी बच्चा संकट में अकेला न रहे। इसके साथ ही, 19 रेलवे स्टेशन यूनिट और 2 बस स्टैंड यूनिट की स्थापना ने उन बच्चों को भी सुरक्षा का आलम प्रदान किया है, जो यात्रा के दौरान जोखिम में होते हैं।




18 नई यूनिट की शुरुआत करेगी योगी सरकार
चाइल्ड हेल्पलाइन के विस्तार में भारत सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही योगी सरकार इसे प्रभावी रूप से लागू किया है। महिला एंव बाल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024-25 में भारत सरकार ने 9 नई रेलवे स्टेशन यूनिट और 9 नई बस स्टैंड यूनिट को स्वीकृति प्रदान की है। इन नई यूनिट्स को क्रियाशील करने की जिम्मेदारी भी शुरू कर दी गई है, जिससे चाइल्ड हेल्पलाइन की पहुंच और व्यापक होगी। यह कदम उन बच्चों के लिए विशेष रूप से लाभकारी होगा, जो रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थानों पर असुरक्षित स्थिति में पाए जाते हैं।

96 हजार से अधिक बच्चों को मिल चुकी है त्वरित सहायता
संकट में फंसे बच्चों को त्वरित सहायता, परामर्श, और सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराने में चाइल्ड हेल्पलाइन ने अहम भूमिका निभाई है। चाइल्ड हेल्पलाइन का उद्देश्य असुरक्षित बच्चों को तुरंत मदद देना है। यह सेवा 24 घंटे सक्रिय रहकर पुलिस सहायता, चिकित्सा, आश्रय, कानूनी मदद, भावनात्मक समर्थन और मार्गदर्शन प्रदान करती है। कोई भी बच्चा, कहीं से भी, किसी भी समस्या के लिए 1098 पर कॉल कर सकता है। यह बच्चों को परिवार या समाज से जोड़ने में भी मदद करती है, चाहे वह सड़क पर हों या रेलवे स्टेशन पर खो गए हों। आंकड़ों के अनुसार, अपने शुरुआत से चाइल्ड हेल्पलाइन को अब तक 10.05 लाख कॉल प्राप्त हुई हैं जिसमें आवश्यक रूप से 96,012 बच्चों को योगी सरकार ने त्वरित सहायता प्रदान की है।

UP Government News Tags:चाइल्ड हेल्पलाइन

Post navigation

Previous Post: सीएसके की खिलाड़ी डॉक्यूमेंट्री ‘ द मेकिंग ऑफ’ लांच
Next Post: Importance of the month of Vaishakh : वैशाख में तीर्थ में स्नान करने, पितरों को तर्पण करने और जल का दान करने का है विशेष महत्व

Related Posts

  • मारुति सुजुकी
    पांच जनपदों में डीटीआई का ऑटोमेशन व मेंटिनेंस करेगी मारुति सुजुकी UP Government News
  • Development Projects Launch
    Development Projects Launch : 2024 में 2014 और 2019 से भी बड़े बहुमत के साथ बनेगी मोदी सरकारः सीएम योगी UP Government News
  • वृद्धजनों के हुनर से सजा मंच, रामलीला का भावपूर्ण हुआ मंचन UP Government News
  • Police Exam Big Update
    अखिलेश जी डरते थे कि कहीं चाचा कुर्सी न हथिया लें : सीएम योगी UP Government News
  • Chief Minister's decision
    Chief Minister’s decision : धार्मिक नगरों में प्रतिष्ठित मंदिरों के आसपास न बनें बहुमंजिला भवन : मुख्यमंत्री UP Government News
  • Ganga Express Way
    Ganga Express Way : उप्र को साल के अंत तक मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात UP Government News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Ayodhya 30 December 2023
    Ayodhya 30 December 2023 : अयोध्या में विकास के नये युग का सूत्रपात Blog
  • Development Projects Launch
    Development Projects Launch : 2024 में 2014 और 2019 से भी बड़े बहुमत के साथ बनेगी मोदी सरकारः सीएम योगी UP Government News
  • Ayodhya
    Ayodhya : बच्चों से हालचाल लेना नहीं भूले सीएम योगी धर्म अध्यात्म
  • ऋषिकेश में कोरोना के दो मामले मिले, सतर्कता बढ़ी स्वास्थ्य सचिव बोले-किसी तरह की डर जैसी कोई स्थिति नहीं Health
  • डॉक्टर मधुलिका शुक्ला
    स्वस्थ शरीर ही सबसे बड़ी पूंजी: डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Health
  • Asia Cup 2025 : कोहली-रोहित बगैर भारत के नए युग का आगाज, यूएई के खिलाफ रोचक होगा मुकाबला Sports
  • प्रथम उत्तर प्रदेश डेफ गेम के तहत बैडमिंटन व टेबल टेनिस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोरखपुर ओवरऑल चैंपियन Sports
  • Vaibhav Suryavanshi "s Record
    Vaibhav Suryavanshi “s Record : वैभव सूर्यवंशी ने युवा वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले वाले खिलाड़ी बने, भारत ने सीरीज पर कब्जा किया Sports

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme