- मुख्य अतिथि विधायक नीलिमा कटियार ने किया स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन
- -प्रेम भूषण जी महराज ने भी डॉक्टर मेनका से करवाया स्वास्थ्य परीक्षण
- -डॉक्टर राहुल और डॉक्टर मेनका ने विधायक नीलिमा कटियार का विशेष आभार व्यक्त किया
- -इंटरनेशनल मेकअप गुरु प्रीति रंजन और पावर लिफ्टर तनु शुक्ला को भी डॉक्टर मेनका और डॉक्टर राहुल ने किया सम्मानित
Kanpur: कानपुर की मशहूर सीनियर होम्योपैथिक फिजिशियन और उनके पति सीनियर होम्योपैथिक फिजिशियन डॉक्टर राहुल ने निस्वार्थ सेवा भाव से आम जनता का स्वास्थ्य परीक्षण करके आवश्यक दवाइयां एवं महत्वपूर्ण चिकित्सीय सलाह दी।

डॉक्टर मेनका और डॉक्टर राहुल सीनियर होम्योपैथिक फिजिशियन के तत्वावधान में दिनांक 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ज्योति धाम अपार्टमेंट, लखनपुर, विकास नगर, कानपुर में स्थित मेरी क्लीनिक पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर का उद्घाटन करते हुए विधायक नीलिमा कटियार ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी के स्वस्थ और प्रसन्न रहने की कामना की। उन्होंने विशेष तौर पर डॉक्टर मेनका और डॉक्टर राहुल के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी। इस शिविर में लगभग दो सौ से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य संबंधित जानकारी एवं दवा ली।

इस विशेष अवसर पर प्रेम भूषण जी महराज ने भी डॉक्टर मेनका से स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। स्वास्थ्य शिविर के मुख्य उद्देश्य पर चर्चा करते हुए डॉक्टर मेनका और डॉक्टर राहुल ने बताया कि हमारी कोशिश यही है जो शख्स फीस और दवा का खर्च वहन नहीं कर सकता है। उनके लिए ही स्वास्थ्य शिविर है। कोई भी मरीज कभी भी स्वास्थ्य संबंधित जानकारी और परामर्श हासिल कर सकता है।

इस कार्यक्रम में अमित अस्थाना, राहुल शर्मा, सुशील गुप्ता प्रज्ज्वल शुक्ला, कुलदीप सिंह, राजेश दीक्षित, अनमोल व हर्ष का भी विशेष योगदान रहा।
