Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Kartik Purnima
    Shri Ram Navami : श्री राम नवमी 17 अप्रैल को, ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा से जानें महत्त्व Blog
  • Kharmas
    Rishi Panchami 28 August : ऋषि पंचमी का व्रत, कथा और पूजन विधि जानें धर्म अध्यात्म
  • उत्साह के साथ मनाया विश्व बैडमिंटन दिवस Sports
  • Lohri festival
    Shri Krishna Janmastami 2024 : आखिरकार भगवान श्री कृष्ण का नाम लड्डू गोपाल कैसे पड़ा धर्म अध्यात्म
  • महिला क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने वाली दूसरी भारतीय बनीं स्मृति मांधा ना Sports
  • ब्रेस्ट में गांठ
    सही समय पर ब्रेस्ट में गांठ के इलाज से कैंसर से बचा जा सकता है : डॉ. मधुलिका शुक्ला Health
  • Shravan month special
    Kaal Bhairav Ashtami 5th December : जानें भैरव जी कौन है, कैसे हुई उनकी उत्पत्ति, क्या है उनके पूजा-पाठ के नियम और मन्त्र Blog
  • Health : स्वस्थ रहने पर ही हर काम में सफल होंगे : प्राची दीक्षित Health
Kanpur Polytechnic

Kanpur Polytechnic : पाॅलीटेक्निक छात्र नौकरी देने वाले बनें, न कि लेने वाले

Posted on December 27, 2023December 27, 2023 By Manish Srivastava No Comments on Kanpur Polytechnic : पाॅलीटेक्निक छात्र नौकरी देने वाले बनें, न कि लेने वाले

कानपुर: भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व की लड़खड़ाती हुई कई विकसित देशों की अर्थव्यवस्था के बीच में अपना नया मुकाम बनाने के लिए माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरी ताकत से प्रगति के पथ पर चल रही है। इसी की तारतम्यता में भारत के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े पाॅलीटेक्निक राजकीय पाॅलीटेक्निक कानपुर में प्रधानाचार्य श्री मुकेश चंद्र आनंद की प्रेरणा से सबसे ज्यादा प्लेसमेंट वाली डिप्लोमा शाखा टेक्सटाइल इंजीनियरिंग के विभाग प्रभारी श्री अनूप चतुर्वेदी “नौकरी देने वाले बनें, न कि लेने वाले” के ध्येय वाक्य को साकार कर रहे हैं। इसी सोच के साथ उन्होंने टेक्सटाइल के पुराने छात्र श्री रुखसार अहमद, जो कि एक सफल उद्योगपति भी हैं, को काॅलेज में अतिथि व्याख्यान के लिए आमंत्रित किया।

Kanpur Polytechnic
Kanpur Polytechnic

लेक्चर का विषय था “टेक्सटाइल डिप्लोमा के बाद उद्योग कैसे लगाएं एवं चलाएं”। अपने अनुभव के आधार पर श्री रुखसार अहमद द्वारा कही गई प्रेरणादायी बातों को सुनकर छात्र-छात्राओं की आंखों में भविष्य को लेकर चमक आ गई। कार्यक्रम के दौरान 250 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों ने टेक्सटाइल में डिप्लोमा के बाद अपने करियर को लेकर तमाम सवाल किए। जिनका श्री रुखसार ने एक्सपर्ट तरीके से क्षेत्रीय भाषा में जवाब दिया। इससे छात्रों को तमाम आशंकाओं का आसान समाधान मिल गया।

Kanpur Polytechnic
Kanpur Polytechnic.

श्री रुखसार अहमद ने कानपुर पाॅलीटेक्निक के टेक्सटाइल डिपार्टमेंट से वर्ष 1992 में डिप्लोमा पूरा किया था। वर्तमान में वह गुजरात के अहमदाबाद शहर में टेक्सटाइल के क्षेत्र में बड़ा नाम बन चुके हैं।
कार्यक्रम के दौरान श्री रुखसार के साथ उनकी बेटी डा. सादिया भी मौजूद रहीं। वह अपने पिता के पूर्व काॅलेज को देखकर बेहद प्रसन्न और रोमांचित हुईं।

Kanpur Polytechnic
Kanpur Polytechnic.

टेक्सटाइल डिपार्टमेंट के विभाग प्रभारी श्री अनूप चतुर्वेदी जी ने बताया कि टेक्सटाइल के क्षेत्र में करियर में असीम संभावनाएं हैं। बस मेहनत और लगन से शिक्षा प्राप्त करने की जरूरत है ताकि भविष्य में मिसाल कायम कर सकें। साथ ही जूनियर छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बन सकें।

Kanpur Polytechnic
Kanpur Polytechnic.

कानपुर पाॅलीटेक्निक के प्रधानाचार्य श्री मुकेश चंद्र आनंद जी के कुशल दिशा-निर्देशन में काॅलेज लगातार तरक्की कर रहा है। शिक्षा का माहौल लगातार बेहतर हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान प्रवक्ता श्रीमती अनुभा गुप्ता और श्रीमती अंजलि पटेल मौजूद रहीं।

Kanpur Polytechnic
Kanpur Polytechnic.

https://youtu.be/JQF8GoW4n9g

Education

Post navigation

Previous Post: Badminton Competition : आरल द्विवेदी ने पांच, आयुष कुमार, शार्दुल ने जीते चार खिताब
Next Post: Bithoor to Kanpur Central Station : बिठूर के ब्रह्मावर्त स्टेशन से 28 दिसंबर 2023 को ट्रेन का संचालन फिर शुरू हुआ

Related Posts

  • संस्कारयुक्त शिक्षा
    संस्कारयुक्त शिक्षा से होगा समाज का कल्याण : यतीन्द्र Education
  • जय नारायण विद्या मंदिर
    जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव “अभ्युदय” का भव्य समारोह Education
  • टीचर्स सेल्फ केयर
    मदद का संकल्प ले, स्वामी विवेकानंद की राह में विवेकानंद की टीएससीटी Education
  • अखिल भारतीय संगठन मंत्री विज्ञान भारती
    जुगल देवी सरस्वती विद्या मन्दिर का 46वां वार्षिकोत्सव एवं सांस्कृतिक समारोह सम्पन्न Education
  • एसएन बीवी पीजी कॉलेज में स्वछता अभियान चलाया गया Education
  • एसएन सेन बीवीपीजी कॉलेज सभागार में संगोष्ठी आयोजित Education

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Ganga Express Way
    Ganga Express Way : उप्र को साल के अंत तक मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात UP Government News
  • सावित्रीबाई फुले की जन्मतिथि पर मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय मन और शरीर कल्याण दिवस Education
  • Famous songs of Karva Chauth
    भगवान शिव जी को आखिर क्यों इतना प्रिय है बिल्वपत्र, क्या-क्या चढ़ाने से क्या मिलता है लाभ धर्म अध्यात्म
  • BJP candidate first list : पीएम का वाराणसी से चुनाव लड़ना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात : योगी आदित्यनाथ, देखें पूरी लिस्ट Lok Sabha Election 2024
  • Lohri-2026
    फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा दिन सोमवार 2 मार्च को धर्म अध्यात्म
  • Dhanteras
    14 जनवरी को ही मनाया जाएगा मकर संक्रांति का त्यौहार Festival
  • डॉ. मधुलिका शुक्ला
    कारगर इलाज के लिए चिकित्सक और मरीज के बीच भरोसा बहुत जरूरी : डॉ. मधुलिका शुक्ला Health
  • 20 से 30 मिनट दौड़ें या जॉगिंग करें : बिंदिया शर्मा Health

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme