Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • योनेक्स सनराइज यूपी स्टेट जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 का भव्य शुभारंभ, 275 से अधिक खिलाड़ी ले रहे हैं भाग Sports
  • ब्रह्मचारिणी
    Shri Ganesh-lakshmi worship : माता लक्ष्मी को मनाने के लिए करें ये उपाय धर्म अध्यात्म
  • द्वितीय कॉस्को कानपुर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप का उद्घाटन Sports
  • Ayodhya
    Ayodhya : पीएम मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया नव्य अयोध्या धाम Blog
  • Shri Ram Navami : श्री राम नवमी 17 अप्रैल को, ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा से जानें महत्त्व Blog
  • Back Pain : मांसपेशियों में खिंचाव के कारण भी होता है बैक पेन : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Health
  • Railway News
    Railway News : सूझबूझ भरा निर्णय लेकर रेल यातायात को सुचारू कराने वाले रेलकर्मी सम्मानित Railway
  • Durga Ashtami
    Navratri fasting method : नवरात्री व्रत के दौरान क्या करें क्या न करे, क्‍या मिलता है फल धर्म अध्यात्म
Pandit Deendayal Upadhyay

Pandit Deendayal Upadhyay के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं

Posted on September 27, 2024September 27, 2024 By Manish Srivastava No Comments on Pandit Deendayal Upadhyay के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं

कानपुर: छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) कानपुर में 25 सितंबर को प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी, प्रखर चिंतक और समाज को नई दिशा देने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय (Pandit Deendayal Upadhyay) की 109वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संघ के वरिष्ठ प्रचारक रामाशीष जी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी की जीवन दिशा कानपुर से ही प्रारंभ हुई थी। दीनदयाल जी ने यहां सनातन धर्म काॅलेज से बीए की पढ़ाई की। शिक्षा ग्रहण करने के दौरान उन्होंने न सिर्फ अपने विषयों पर गहन अध्ययन किया बल्कि समाज की गतिविधियों में भी अपने आप को सक्रिय रूप से जोड़ लिया। इसी दौरान वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में जुड़ गए और समाज और राष्ट्र समर्पित हो गए।

कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने कहा कि हम अपने महापुरुषों को जानते तो हैं पर मानते नहीं। आज की पीढ़ी को महापुरुषों के विचारों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। उन्होंने कहा कि पं दीनदयाल में आकाश सा व्यक्तित्व, समुद्र सी सोच और समय पर पद चिन्ह छोड़ जाने की अदम्य क्षमता थी। जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी राष्ट्र को समर्पित कर दी। अपने गहन चिंतन से राजनीति ही नहीं राष्ट्रनीति की भी नई परिभाषा लिख दी थी।




दीनदयाल शोध केंद्र के निदेशक प्रोफेसर सुधीर कुमार अवस्थी ने कहा कि हम दीनदयाल जी की सीख से देश को शीर्ष पर ले जा सकते हैं। वह बहुआयामी व्यक्तित्व की धनी थी। उनके सिद्धांत देश की नीति निर्धारण वाले थे। उन्होंने हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में गोल्ड मैडल प्राप्त हुआ था। सीकर के महाराजा ने उनकी प्रतिभा को देखकर छात्रवृत्ति प्रदान की।

कार्यक्रम के दौरान मास कम्युनिकेशन के छात्रों ने दीनदयाल जी पर निर्मित डाक्यूमेंट्री फिल्म की भी प्रदर्शित की। कार्यक्रम का संचालन डा. दिवाकर अवस्थी और धन्यवाद वरिष्ठ आचार्य श्रवण कुमार द्विवेदी ने दिया। शोधकेंद्र में विश्वविद्यालय से जुड़े तमाम लोग मौजूद रहें।


https://youtu.be/oICLG-BSgjo?si=yYHIvtUqIPAzc6WW

General Tags:#CSJMU, Kanpur news, Pandit Deendayal Upadhyay

Post navigation

Previous Post: मॉरिशस के विश्व हिंदी सचिवालय में सम्मानित हुई डॉ अंजना सिंह सेंगर
Next Post: डॉक्टर बदलने से नहीं उचित व नियमित इलाज से दूर होती है बीमारी : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला

Related Posts

  • ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अलीगढ़
    पत्रकारों की बढ़ाई जाए सुविधाएं, सीएम को भेजी मांगे General
  • ओम बिरला
    सदन जितना अधिक चलेगा, लोकतंत्र उतना ही होगा मजबूत- ओम बिरला General
  • ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा जय नारायण विद्या मंदिर से हुई रवाना General
  • Pathar Ghat : बिठूर का सबसे उत्तम स्मारक है पत्थर घाट General
  • विश्व दिव्यांगता दिवस पर श्री मुकेश शुक्ला जी( अध्यक्ष, स्पेशल ओलम्पिक भारत, उत्तर प्रदेश) को मुख्यमंत्री जी द्वारा सम्मानित किया गया General
  • Rain in Kanpur
    Rain in Kanpur : बारिश ने बिगाड़ा कानपुर का मिजाज General

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Preeti Ranjan
    जारी है जलवा प्रीति रंजन का मनोरंजन
  • जय नारायण विद्या मंदिर
    जय नारायण विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में डॉ. ईश्वरचन्द्र स्पोर्ट्स जोन का उद्घाटन Sports
  • Chhoti Diwali
    Chhoti Diwali : छोटी दिवाली को ऐसे करें काली पूजा, होगा चमत्कार धर्म अध्यात्म
  • Ganesha and Lakshmi Pooja : आखिर क्यों की जाती है गणेश-लक्ष्‍मी की पूजा एक साथ धर्म अध्यात्म
  • Durga Ashtami
    Durga Ashtami : दुर्गा अष्टमी में माता महागौरी की पूजा की जानें विधि व महत्व धर्म अध्यात्म
  • क्षेत्रीय बास्केटबॉल में जय नारायण व जुगल देवी बने चैंपियन Sports
  • CSJMU badminton team
    सीएसजेएमयू बैडमिंटन टीम में कानपुर के 5 खिलाड़ी चयनित, Five players from Kanpur selected in CSJMU badminton team Sports
  • Durga Ashtami
    Mohini Ekadashi 2024 : मोहिनी एकादशी के व्रत से मोह माया से मुक्ति और मोक्ष की होती है प्राप्ति धर्म अध्यात्म

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme