Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Pathar Ghat : बिठूर का सबसे उत्तम स्मारक है पत्थर घाट General
  • महिला विश्व कप चैंपियन की पुरस्कार राशि में बंपर बढ़ोतरी , अब मिलेंगे करीब 40 करोड़ रुपये Sports
  • Shravan month special
    Shri Kaal Bhairav Ashtami : काल भैरव की पूजा से नहीं सताता भय Blog
  • जयनारायण में हुआ तीरंदाज अभिषेक कुशवाहा का सम्मान Sports
  • UP Board Exam Preparation
    UP Board Exam Preparation : यूपी बोर्ड शुचितापूर्ण परीक्षा कराने को  तैयार Education
  • भीषण गर्मी में अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए : डॉ. मधुलिका शुक्ला Health
  • पावर लिफ्टिंग की नेशनल चैंपियनशिप
    मानसिक दिव्यांगता वाले खिलाड़ियों के लिए पावर लिफ्टिंग की नेशनल चैंपियनशिप 26 फरवरी से Sports
  • सीटीआर में बाघ ने किया हाथी के बच्चे का शिकार हाथी के बच्चे का अधखाया शव मिला, आसपास मिले बाघ के पगचिन्ह व मूवमेंट Crime
Special Olympics power lifting Championship

Special Olympics power lifting Championship : महिला वर्ग में उत्तर प्रदेश एवं पुरुष वर्ग में केरल बना टीम चैंपियन

Posted on February 28, 2024February 28, 2024 By Manish Srivastava No Comments on Special Olympics power lifting Championship : महिला वर्ग में उत्तर प्रदेश एवं पुरुष वर्ग में केरल बना टीम चैंपियन

-मानसिक दिव्यांग (महिता और पुरुष) के लिए राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप का समापन समारोह संपन्न


https://thexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/02/D-olampik-28-feb.mp4

कानपुर: स्पेशल ओलंपिक भारत उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में कानपुर में 26 फरवरी से चल रही तीन दिवसीय स्पेशल ओलंपिक भारत की पावर लिफ्टिंग राष्ट्रीय चैंपियनशिप (महिला और पुरुष) का बुधवार को समापन हो गया। स्पेशल ओलंपिक टीम चैंपियन का खिताब महिला वर्ग में उत्तर प्रदेश एवं पुरुष वर्ग में केरल को प्राप्त हुआ। पदक वितरण सांसद सत्यदेव पचौरी ने किया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 19 राज्यों के 150 खिलाड़ियों ने अपने प्रशिक्षकों के साथ भाग लिया।

सांसद सत्यदेव पचौरी
सांसद सत्यदेव पचौरी.

समापन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद श्री पचौरी जी ने कहा कि उनकी इच्छा है कि भविष्य में कानपुर को ऐसे और भी आयोजन करने का अवसर मिले। उन्होंने स्पेशल ओलंपिक्स इंडिया की अध्यक्ष श्रीमती मलिका नडढा को धन्यवाद देते हुए कानपुर में बौद्धिक क्षमता वाले बच्चों के लिए मिनी स्टेडियम बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया।

Special Olympics power lifting Championship
Special Olympics power lifting Championship

पूरे आयोजन के दौरान पुष्पा खन्ना मेमोरियल सेंटर की निदेशक रूमा चतुर्वेदी और उनकी टीम ने अहम भूमिका निभाई। पूरे आयोजन के दौरान स्पेशल ओलंपिक्स इंडिया के संरक्षक श्री संजीव पाठक, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्री मुकेश शुक्ल एवं कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। भोजन, आवास, यातायात आदि सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

स्पेशल ओलंपिक्स इंडिया की ओर से राष्ट्रीय निदेशक एवं कोच श्री राजशेखर ने अपने सहयोगी प्रशिक्षकों के साथ प्रतियोगिता के संचालन में भूमिका निभाई।

स्पेशल ओलंपिक्स इंडिया, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्री मुकेश शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने स्पेशल ओलंपिक्स इंडिया द्वारा उत्तर प्रदेश में किए जा रहे कार्यों का विवरण दिया। साथ ही भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी।




कार्यक्रम का संचालन कर रहे श्री अभिषेक चतुर्वेदी ने स्पेशल ओलंपिक भारत के गरिमामय इतिहास पर प्रकाश डाला और सभी को कानपुर में हुए आयोजन के बारे में बताया और स्पेशल ओलंपिक भारत से भविष्य में अन्य खेलों का आयोजन भी कानपुर में करने की मांग की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्पेशल ओलंपिक्स इंडिया (उत्तर प्रदेश) के अध्यक्ष श्री मुकेश शुक्ला, कार्यक्रम समन्वयक श्री संजीव पाठक, पुष्पा खन्ना मेमोरियल सेंटर की निदेशक रूमा चतुर्वेदी, सह-समन्वयक संचिता कपूर, पल्लवी चंद्रा, ज्ञान सिंह, प्रियंका द्विवेदी, कवलजीत कौर उपस्थित रहे। दुर्गेश दीक्षित, दुर्गेश तिवारी, सअनि अमिता कालरा, अर्चना टंडन, ज्योति कलसी, फातिमा डिसिल्वा, संतोष मिश्रा, कवलाज कुमार, सुनील सिंह, आशुतोष सत्यम झा, एरिया डायरेक्टर संजीव दोहरे, कोषाध्यक्ष जीतेन्द्र सिंह, कार्यकारिणी सदस्य ललित जयसवाल एवं खिलाड़ी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Special Olympics power lifting Championship
Special Olympics power lifting Championship : winner Kerala team

विजेताओं की सूची
स्पेशल ओलंपिक टीम चैंपियन का खिताब महिला वर्ग में उत्तर प्रदेश एवं पुरुष वर्ग में केरल को प्राप्त हुआ।

परिणाम महिला वर्ग
भार वर्ग 43
प्रथम मुस्कान दिल्ली, द्वितीय रोशन झारखंड, तृतीय काजल उत्तर प्रदेश
भार वर्ग 52 किलो में
पहला फातिमाधुल कर्नाटक
द्वितीय रिम्मी उत्तर प्रदेश
तृतीय जानशी महाराष्ट्र
57 किलो भार प्रथम श्रेया महाराष्ट्र
द्वितीय थानुजाबी आंध्र प्रदेश
तृतीय दर्शनी आंध्र प्रदेश

पुरुष वर्ग में 
83 किलो भार पहला स्थान राही दिल्ली
दूसरा राजतिलक हिमाचल प्रदेश
तीसरा हेमंत झारखंड
93 किलो वर्ग पहला चिंतामणि महाराष्ट्र दूसरा सोनाराम दिल्ली
तीसरा अनुराग छत्तीसगढ
105 भारवर्ग प्रथम रुपिंदर चंडीगढ़
द्वितीय कुश चतुर्वेदी उत्तर प्रदेश
तृतीय समीर हरियाणा

Special Olympics power lifting Championship
Special Olympics power lifting Championship
Sports Tags:Kanpur Sports news, MP Satyadev Pachauri, Special Olympics power lifting Championship, सांसद सत्यदेव पचौरी

Post navigation

Previous Post: जय नारायण विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने ली यातायात के नियम पालन की शपथ, देखें वीडियो
Next Post: Lok Sabha Election 2024 : चुनाव ड्यूटी पर अच्छी बसें उपलब्ध कराएगी योगी सरकार

Related Posts

  • वैष्णवी शर्मा
    किस्मत में लिखा था क्रिकेट बनना : स्पिनर वैष्णवी शर्मा Sports
  • Fitness Modeling
    Fitness Modeling : ज्योति सिंह ने जीता गोल्ड, अहाना की स्पेशल पोजिंग पर बजी जमकर तालियां Sports
  • हैंडबॉल प्रतियोगिता के साथ खेल सप्ताह का विधिवत उद्घाटन Sports
  • नोएडा की अग्रिमा सिंह अंडर 15 व 17 दोनों वर्गों के फाइनल में प्रवेश किया Sports
  • योनेक्स सनराइज द्वितीय अंडर 19उत्तर प्रदेश स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप ग्रीन पार्क में 5 जून से Sports
  • Table Tennis Tournament
    Table Tennis Tournament : द चिंटल्स स्कूल कल्याणपुर का टेबल टेनिस टूर्नामेंट में रहा दबदबा Sports

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • IRCTC
    आईआरसीटीसी से शून्य सुविधा शुल्क पर अपने हवाई टिकट बुक करें और कार्ड से लेनदेन पर छूट पाएं Blog
  • Saree ka Fashion : भारतीय परिधान की मिसाल है साड़ी : डा. रोशनी टाक मनोरंजन
  • मानव सेवा का उत्तम माध्यम है निशुल्क स्वास्थ्य शिविर : डॉ. मधुलिका शुक्ला Health
  • मकर संक्रांति
    Makar Sankranti 2025 : मकर संक्रांति का राशियों पर पड़ेगा क्या प्रभाव, जानें पंडित हृदय रंजन शर्मा से धर्म अध्यात्म
  • कोलकाता गंगा सागर पुरी यात्रा
    IRCTC : भारत गौरव पर्यटक ट्रेन द्वारा कोलकाता गंगा सागर पुरी यात्रा 4 दिसंबर से Railway
  • गुरु पूर्णिमा 10 जुलाई को : कौन हो सकता है गुरु, जाने pt. हृदयरंज शर्मा जाने से धर्म अध्यात्म
  • लखनऊ मेट्रो
    Lucknow Metro : लखनऊ मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर को मिली एनपीजी की मंजूरी UP Government News
  • जय नारायण विद्या मंदिर में स्कूल एवं हाउस कैप्टन शपथ ग्रहण एवं अलंकरण समारोह सम्पन्न Education

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme