Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • जय नारायण विद्या मंदिर
    जय नारायण विद्या मंदिर में कबड्डी टूर्नामेंट सम्पन्न : सीनियर वर्ग में प्रताप हाउस विजेता, जूनियर में केशव हाउस ने मारी बाजी Sports
  • India vs New Zealand practice
    India vs New Zealand practice : अभ्यास सत्र में लय में दिखे रोहित शर्मा और विराट कोहली Blog
  • डॉक्टर मेनका और डॉक्टर राहुल ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में लोगों की जांच कर दी दवाइयां Health
  • रेल कर्मचारियों की सतर्कता से टली बड़ी दुर्घटना Blog
  • Maha Kumbh 2025
    Maha Kumbh 2025 : श्रद्धालुओं के लिए रेलवे स्टेशन पर मिल रही मेडिकल ऑब्जर्वेशन रूम की सुविधा Maha Kumbh-2025
  • Skandamata Fifth Day
    Shri Krishna Janmashtami : श्री कृष्ण जन्माष्टमी की व्रत विधि, जन्म मुहूर्त और आरती Blog
  • Yogi visit in Pune
    Yogi visit in Pune : भक्ति और शक्ति का मिलन होता है तो टूट जाती है गुलामी की दासता : योगी आदित्यनाथ धर्म अध्यात्म
  • भावना रोकड़े
    कड़े संघर्ष के बाद मैंने मुकाम हासिल किया : भावना रोकड़े Motivation
Ayodhya

Sri Ramlala Darshan : श्रद्धालुओं को हो रहे श्रीरामलला के सुगम दर्शन

Posted on January 25, 2024January 25, 2024 By Manish Srivastava No Comments on Sri Ramlala Darshan : श्रद्धालुओं को हो रहे श्रीरामलला के सुगम दर्शन
  • Sri Ramlala Darshan
  • अयोध्या में सीएम योगी के प्रयासों का दिखने लगा असर
  • श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए सीएम ने गठित की है अधिकारियों की उच्चस्तरीय कमेटी
  • अयोध्या नगर से लेकर मंदिर परिसर तक रामभक्तों के लिए व्यवस्था में अलर्ट मोड पर योगी सरकार

अयोध्या, 25 जनवरी (Sri Ramlala Darshan)। श्रीरामजन्मभूमि में प्रभु श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत अयोध्या में दर्शनार्थियों की भारी आवक देखने को मिल रही है। प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के बाद पहली बार आमजन मानस के लिए खोले गए मंदिर में लगातार दर्शनार्थी पहुंचकर सुगम दर्शन का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। तीसरे दिन भी जन्मभूमि मार्ग पर दर्शनार्थियों की अटूट कतार बनी रही, लेकिन पहले दिन की अपेक्षा गुरुवार को यहां आपाधापी बिल्कुल भी नहीं दिखी। मंदिर के उद्घाटन के बाद से ही रामभक्तों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों का असर दिखने लगा है। सीएम द्वारा गठित उच्चस्तरीय कमेटी की देखरेख में प्रशासन और पुलिसबल व्यवस्था सुधारने में लगातार जुटा हुआ है।




मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जिस तरह ग्राउंड जीरो पर उतरकर प्रशासन व मंदिर ट्रस्ट के साथ बैठक करके निर्देश दिये गए उससे स्थिति में बहुत सुधार आया है। इसके कारण मंगलवार को 5 लाख और बुधवार को करीब ढाई लाख से ज्यादा दर्शनार्थियों ने सुगम दर्शन प्राप्त किये। वहीं गुरुवार को दर्शनार्थियों को दर्शन लाभ प्राप्त करने में कही कोई दिक्क़त नही दिखाई दी।

प्राण प्रतिष्ठा आयोजन बाद प्रभु श्रीराम के दर्शन करने के लिए पूरे देशभर से रामभक्त बड़ी संख्या में अयोध्या पहुंच रहे हैं। शुरुआती दो दिन में ही तकरीबन 8 लाख रामभक्त अपने आराध्य के दर्शन कर चुके हैं। ये सभी श्रद्धालु अब अपने अपने गंतव्य की ओर लौटने लगे हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद जिला प्रशासन और पुलिसबल लौटने वाले श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित ढंग से भेजने के कार्य मे जुटा है, साथ ही आ रहे नए रामभक्तों को सुगम दर्शन भी कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर बनी कमेटी
अयोध्या में श्रीरामलला के सुगम दर्शन व श्रद्धालुओं की व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद एक कमेटी गठित की गयी, जिसके निर्देशन में श्रीरामजन्मभूमि परिसर मे समस्त व्यवस्थाएं मैनेज की जाए रही हैं। इस कमेटी मे उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की अगुवाई में मुख्य सचिव, डीजीपी व मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव के साथ नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव शामिल हैं।


https://youtu.be/95d_8VF2oFU

धर्म अध्यात्म Tags:Ramlala Darshan, Ramlala Darshan Arrangement, Sri Ramlala Darshan

Post navigation

Previous Post: PM Narendra Modi Bulandshahar Visit : मोदी को चुनावी बिगुल फूंकने की जरूरत नहीं, मोदी विकास का बिगुल फूंकता है : प्रधानमंत्री
Next Post: Padma Shri Award 2024 : यूपी की 12 विभूतियों को मिलेगा पद्म श्री पुरस्कार

Related Posts

  • होली
    Shardiya Navratri : एक स्त्री के पूरे जीवनचक्र का बिम्ब है नवदुर्गा के नौ स्वरूप धर्म अध्यात्म
  • Kharmas
    Kharmas 16 December : खरमास 16 दिसंबर से 14 जनवरी तक रहेगा, क्‍यों निषेध रहते हैं मांगलि‍क कार्य, जानें पं हृदय रंजन शर्मा जी से धर्म अध्यात्म
  • ब्रह्मचारिणी
    Shravan month special : शिव जी पर चढ़ाये गये प्रसाद को ग्रहण करने से मिट जाते हैं समस्त पाप धर्म अध्यात्म
  • Ashtami Fast
    Dhanteras : जानें सौभाग्य प्राप्ति के असरदार उपाय धर्म अध्यात्म
  • नवरात्रि
    Navratri Special : मेडिकल व शिक्षा जगत में चमकता सितारा हैं दोनों बहनें डॉ. मधुलिका शुक्ला और डॉ. दीपिका शुक्ला धर्म अध्यात्म
  • कानपुर
    कानपुर को अयोध्या और चित्रकूट की श्रेणी में स्थापित करने पर हुआ मंथन धर्म अध्यात्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Ashtami Fast
    Makar Sankranti 2025 : मकर संक्रांति पर दिया गया दान बढ़कर पुनः प्राप्त होता है 100 गुना धर्म अध्यात्म
  • होली
    Ganesh Chaturthi-2023 : गणेशजी को दूर्वा और मोदक चढ़ाने का महत्व क्यों Blog
  • अहाना क्लासिक बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप
    20 जनवरी को लखनऊ में ‘अहाना क्लासिक बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप’ Sports
  • होली पर धन प्राप्ति के कुछ सरल घरेलू और आसान से उपाय धर्म अध्यात्म
  • 31000 पुरस्कार राशि बैडमिंटन प्रतियोगिता इंदिरा नगर में 22 दिसम्बर से Sports
  • भड्डली नवमी
    Holi Stories : होलिका का त्योहार क्या है, जानें इसकी पौराणिक कथाएं या मान्यताएं धर्म अध्यात्म
  • Shraddha Paksha 2023 : श्राद्ध पक्ष पितृपक्ष 29 सितम्बर से, जानें क्यों महत्वपूर्ण है श्राद्ध कर्म धर्म अध्यात्म
  • योगी सरकार की सुपोषण पहल: 2026-27 तक उत्तर प्रदेश में 347 नई टीएचआर इकाइयां स्थापित होंगी Blog

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme