Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • योनेक्स सनराइज यूपी स्टेट जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दिन के परिणाम Sports
  • पीसीएस जे उत्तीर्ण होने पर ब्रजेश पटेल को मिला जयनारायण रत्न अवॉर्ड Blog
  • स्टार फिटनेस मॉडल
    मुंबई की स्टार फिटनेस मॉडल व एथलीट हैं जानवी पांडव Motivation
  • Shravan month special
    शरद पूर्णिमा 28 अक्टूबर को, जानें विस्तार से Blog
  • वृद्धजनों के हुनर से सजा मंच, रामलीला का भावपूर्ण हुआ मंचन UP Government News
  • डॉ अंजना सिंह सेंगर
    मॉरिशस के विश्व हिंदी सचिवालय में सम्मानित हुई डॉ अंजना सिंह सेंगर Motivation
  • स्वस्थ शरीर
    स्वस्थ शरीर से बढ़कर कोई धन नहीं : डॉ. मधुलिका शुक्ला Health
  • टीएसएच थर्ड स्टैग ग्लोबल यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट आज से Sports
UP board result

UP board result : हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट में सीतापुर के परीक्षार्थियों का रहा दबदबा

Posted on April 20, 2024April 20, 2024 By Manish Srivastava No Comments on UP board result : हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट में सीतापुर के परीक्षार्थियों का रहा दबदबा
  • UP board result
  • यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित
  • हाईस्कूल में 89.55 प्रतिशत, इण्टर में 82.60 प्रतिशत परीक्षार्थी हुए उत्तीर्ण
  • हाईस्कूल में सीतापुर की प्राची निगम ने 98.50 प्रतिशत के साथ किया टॉप
  • इण्टर में सीतापुर के शुभम वर्मा ने 97.80 प्रतिशत के साथ हासिल किया पहला स्थान

लखनऊ/प्रयागराज, 20 अप्रैल। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शनिवार को दसवीं और 12वीं के रिजल्ट (UP board result) घोषित कर दिए। इसके अनुसार, हाईस्कूल में 89.55 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए तो वहीं इंटमीडिएट में 82.60 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। इस बार हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट की परीक्षाओं में सीतापुर के परीक्षार्थियों ने प्रदेश में टॉप किया है। हाई स्कूल में सीतापुर की प्राची निगम ने 98.50 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में टॉप किया है, जबकि फतेहपुर की दीपिका सोनकर (98.33 प्रतिशत) दूसरे और सीतापुर की ही नव्या सिंह (98 प्रतिशत) तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं इण्टरमीडिएट में सीतापुर के शुभम वर्मा ने 97.80 प्रतिशत के साथ पहला स्थान हासिल किया है, जबकि बागपत के विशु चौधरी (97.60 प्रतिशत) दूसरे और अमरोहा की काजल सिंह (97.60 प्रतिशत) तीसरे स्थान पर रहीं। हाईस्कूल में कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थियों में 12,38,422 बालक तथा 12,23,604 बालिकाएं शामिल हैं। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.05 तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.40 है। सम्पूर्ण परीक्षार्थियों में बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत बालकों के उत्तीर्ण प्रतिशत से 7.35 अधिक है। वहीं इण्टरमीडिए में कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थियों में 10,43,289 बालक तथा 9,82,778 बालिकाएं हैं। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 77.78 तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.42 है। सम्पूर्ण परीक्षार्थियों में बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत बालकों के उत्तीर्ण प्रतिशत से 10.64 अधिक है।




लगातार दूसरी बार सबसे कम समय में घोषित किया गया रिजल्ट
शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डा० महेन्द्र देव और माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिब्यकान्त शुक्ल ने परीक्षाफल घोषित करते हुए बताया कि वर्ष 2024 की बोर्ड परीक्षा के साथ माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नए कीर्तिमान भी स्थापित किए हैं। इस वर्ष यूपी बोर्ड ने पहली बार रिकॉर्ड 12 कार्य दिवसों में परीक्षा संपन्न कराई है और साथ ही रिकार्ड 12 कार्य दिवसों में ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य सकुशल पूरा कराकर बोर्ड परीक्षा का परिणाम 100 वर्षों के इतिहास में वर्ष 2023 के बाद दूसरी बार सबसे पहले जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षाएं 22 फरवरी, 2024 से 09 मार्च, 2024 के मध्य कुल 8,265 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई थीं। वहीं, हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की लिखित उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 16 मार्च, 2024 से 30 मार्च, 2024 के मध्य प्रदेश के विभिन्न जनपदों में निर्धारित कुल 259 मूल्यांकन केंद्रों पर मात्र 12 कार्य दिवसों में संपन्न हुआ।

हाईस्कूल में बढ़ा बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत
हाईस्कूल की परीक्षा में कुल 29,36,353 संस्थागत एवं 11,982 व्यक्त्तिगत समेत कुल 29,47,335 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए। इनमें 27,38,999 संस्थागत तथा 10,365 व्यक्तिगत यानी कुल 27,49,384 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। सम्मिलित परीक्षार्थियों में से 14,39,243 बालक तथा 13,10,121 बालिकाएं शामिल रहीं। इनमें 24,55,041 संस्थागत तथा 6.985 व्यक्तिगत समेत कुल 24,62,026 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए। संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 89.63 तथा व्यक्तिगत का उत्तीर्ण प्रतिशत 67.39 है। संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के उत्तीर्ण प्रतिशत से 22.24 अधिक है। हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 94802 परीक्षकों द्वारा संपन्न किया गया। वर्ष 2023 की तुलना में इस बार बालकों के उत्तीर्ण प्रतिशत में 0.59 की कमी तथा बालिकाओं के उत्तीर्ण प्रतिशत में 0.06 की वृद्धि हुई है। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत में 0.23 प्रतिशत की कमी हुई है।




इण्टरमीडिएट में फर्स्ट क्लास स्टूडेंट्स की संख्या में हुई बढ़ोत्तरी
24,25,426 संस्थागत और 15,25,581 व्यक्तिगत समेत कुल 25,78,007 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए। 23,16,910 संस्थागत तथा 1,35,920 व्यक्तिगत समेत कुल 24,52,830 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। सम्मिलित परीक्षार्थियों में 13,41,356 बालक तथा 11,11.474 बालिकाएं रहीं। वहीं 19,08,647 संस्थागत तथा 1,17,420 व्यक्तिगत समेत कुल 20,26,067 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए। संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.38 तथा व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.39 रहा। संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के उत्तीर्ण प्रतिशत से 4.01 कम है। इण्टरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 52,295 परीक्षकों द्वारा संपन्न किया गया। वर्ष 2023 की तुलना में इण्टरमीडिएट के कुल परीक्षार्थियों की संख्या में 1,90,173 की कमी हुई है। ससम्मान प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थियों के प्रतिशत में 2.54 की वृद्धि तथा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थियों के प्रतिशत में 2.83 की वृद्धि हुई है। बालकों के उत्तीर्ण प्रतिशत में 8.44 की वृद्धि तथा बालिकाओं के उत्तीर्ण प्रतिशत में 5.42 की वृद्धि हुई है। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत में 7.08 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

Education Tags:UP board result

Post navigation

Previous Post: Shri Hanuman Janmotsav : जानें श्री हनुमान जन्मोत्सव के पूजा पाठ और विधि
Next Post: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए 22 अप्रैल से 4 मई तक चलेगा सड़क सुरक्षा पखवाड़ा

Related Posts

  • जय नारायण विद्या मंदिर
    जय नारायण विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने ली यातायात के नियम पालन की शपथ, देखें वीडियो Education
  • स्मार्ट इंडिया हैकथान
    स्मार्ट इंडिया हैकथान में युवा प्रतिभाओं ने दिखाया दम Education
  • प्रदेश में कोहरे का कहर, ठंड से राहत के आसार नहीं Education
  • एसएन सेन बालिका महाविद्यालय
    एसएन सेन बालिका महाविद्यालय में 563 छात्राओं को दिए गए स्मार्टफोन Education
  • अखिल भारतीय संगठन मंत्री विज्ञान भारती
    जुगल देवी सरस्वती विद्या मन्दिर का 46वां वार्षिकोत्सव एवं सांस्कृतिक समारोह सम्पन्न Education
  • उप्र पुस्‍कालय संघ
    UPLA elections : एचबीटीयू के डा. विपिन पांडेय उप्र पुस्‍कालय संघ के सदस्‍य चुने गए   Education

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • दिसम्बर-जनवरी की ठंड के निशाने पर है आपका दिल Health
  • Shravan month special
    Solar Eclipse : विदेश में कंकणाकृति खंड़ग्रास सूर्य ग्रहण 14 को दिखेगा धर्म अध्यात्म
  • भड्डली नवमी
    भड्डली नवमी, देवशयनी से पहले इस साहलक का अंतिम अबूझ विवाह मुहूर्त जानें पं. हृदय रंजन शर्मा जी से धर्म अध्यात्म
  • Hariyali Teej
    Shitala Shashthi 2024 : शीतला षष्ठी व्रत से पुत्र और सौभाग्य की प्राप्ति होती है धर्म अध्यात्म
  • टनकपुर त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी
    North Eastern Railway : गोंडा-गोंडा कचहरी स्टेशनों के बीच निर्माण कार्य के चलते गाड़ियों के समय में परिवर्तन Railway
  • डॉक्टर मधुलिका शुक्ला
    विज्ञापन सिर्फ संपर्क का जरिया, सुगम व उत्तम इलाज से जगता है लोगों में विश्वास : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Blog
  • रामोत्सव 2024
    रामोत्सव 2024 : 4115.56 करोड़ रुपये की 50 परियोजनाओं के जरिए नव्य-भव्य रूप में सजकर तैयार है अयोध्या धर्म अध्यात्म
  • Lohri festival
    Mahashivratri – 2024 : भक्त यदि सच्ची श्रद्धा से सिर्फ एक लोटा पानी भी अर्पित करे तो भी भोलेनाथ हो जाते हैं प्रसन्न धर्म अध्यात्म

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme