Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Skandamata Fifth Day
    Parshuram Birth Anniversary : भगवान परशुराम की जयंती 10 मई को, अपने शिष्य भीष्म को नहीं कर सके पराजित धर्म अध्यात्म
  • Ashtami Fast
    Ganesh Chaturdashi ke shubh yog : इस बार चार शुभ योगों में मनाई जाएगी श्री गणेश चतुर्दशी धर्म अध्यात्म
  • Durga Navami
    Choti Diwali-2025 : छोटी दीपावली को ऐसे करें काली पूजा, होगा चमत्‍कार, जानें शुभ मुहूर्त Blog
  • वीएसएसडी कॉलेज
    वीएसएसडी कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 15 व 16 को Sports
  • Fitness Model
    Fitness Model : अपने टैलेंट से फिटनेस मॉडलिंग में दिखाया ‘करिश्मा ‘ Sports
  • वंदे भारत एक्सप्रेस
    नौकरी पेशा और विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगी नई वंदे भारत एक्सप्रेस Blog
  • साढ़े चार हजार विद्यार्थियों को मिलेगा स्मार्टफोन व टैबलेट का उपहार Blog
  • लखनवी अंदाज में “चार चांद”लगा देती है साड़ी : अहाना मिश्रा मनोरंजन
Filariasis Liberation Campaign

Filariasis Liberation Campaign : फाइलेरिया के लक्षण का न करें इंतजार, दवा का सेवन ही है बचाव: सीएम योगी

Posted on February 9, 2024February 9, 2024 By Manish Srivastava No Comments on Filariasis Liberation Campaign : फाइलेरिया के लक्षण का न करें इंतजार, दवा का सेवन ही है बचाव: सीएम योगी
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से की फाइलेरिया मुक्ति अभियान से जुड़ने की अपील
  • प्रदेश के 17 जिलों में 10 फरवरी से खिलाई जाएगी फाइलेरिया रोधी दवा
  • 72 हजार स्वास्थ्यकर्मी खिलाएंगे फाइलेरिया की दवा
  • अभियान को सफल बनाने के लिए 7000 पर्यवेक्षक किए गए नियुक्त

लखनऊ, 9 फरवरी: फाइलेरिया के खिलाफ योगी सरकार प्रदेशव्यापी अभियान चला रही है। इसी क्रम में 10 से 28 फरवरी तक प्रदेश के 17 जिलों में फाइलेरिया मुक्ति अभियान की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत इन 17 जिलों में 72 हजार स्वास्थ्यकर्मी 3.5 करोड़ से अधिक प्रदेशवासियों को फाइलेरिया की दवा खिलाएंगे। स्वयं सीएम योगी ने भी लोगों से इस महाअभियान से जुड़ने की अपील की है। उन्होंने आग्रह किया है कि क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होने वाली गंभीर बीमारी फाइलेरिया के लक्षण पांच से 15 साल में दिखाई देते हैं। ऐसे में हर कोई खुद को फाइलेरिया ग्रसित मानकर दवा का सेवन करे और खुद के साथ ही आने वाली पीढ़ी को भी इससे सुरक्षित बनाए। यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है, इसलिए लक्षण आने का इंतजार न करके दवा का सेवन करना ही समाज हित में है।




ध्यान न होने पर दिव्यांग बना सकती है फाइलेरिया बीमारी
फाइलेरिया से मुक्ति के लिए 10 से 28 फरवरी तक अमेठी, आजमगढ़, बलिया, बांदा, बाराबंकी, बरेली, हमीरपुर, जौनपुर, जालौन, लखनऊ, पीलीभीत, शाहजहांपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, उन्नाव और वाराणसी में एमडीए राउंड चलाया जाएगा। इनमें अमेठी, आजमगढ़, बांदा, बाराबंकी, बरेली, लखनऊ, प्रतापगढ़, प्रयागराज, उन्नाव और वाराणसी में ट्रिपल ड्रग (आइवरमेक्टिन, डीईसी और एल्बेंडाजोल) का सेवन कराया जाएगा जबकि बलिया, हमीरपुर, जालौन, जौनपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर और सोनभद्र में डबल ड्रग (डीईसी और एल्बेंडाजोल) का सेवन कराया जाएगा। डॉ. रमेश सिंह ठाकुर ने बताया कि फाइलेरिया व्यक्ति के साथ परिवार को भी दुर्बल बनाती है। यह बीमारी अगर परिवार के ऐसे व्यक्ति को हो जाए, जिसकी आमदनी पर पूरा परिवार पल रहा है और आय का कोई अतिरिक्त स्रोत नहीं है तो धीरे-धीरे पूरा परिवार का दुर्बल हो जाना स्वाभाविक है। ध्यान नहीं देने पर यह बीमारी पहले और फिर चौथे चरण पहुंचकर पूर्ण रूप से दिव्यांग बना देती है। इस अवस्था में व्यक्ति को कई और बीमारियां होने लगती हैं। ऐसे में दवा का सेवन जरूर करें।

साढ़े तीन करोड़ से अधिक लोगों को खिलाई जाएगी दवा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस बीमारी को रोका तो जा सकता है, लेकिन एक बार हो जाए तो इसका कोई इलाज नहीं किया जा सकता। इसका केवल प्रबंधन किया जा सकता है, जिसके लिए सरकार तत्पर है। वहीं अभियान को सफल बनाने के लिए योगी सरकार सोशल मीडिया का भरपूर सहयोग ले रही है। फाइलेरिया के राज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रमेश सिंह ठाकुर ने बताया कि योगी सरकार के निर्देश पर ब्लॉक व ग्राम पंचायत स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं। साथ ही विभाग की ओर से सोशल मीडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसके अलावा लोककला गायन और नुक्कड़ नाटक का भी मंचन किया जा रहा है। अभियान को सफल बनाने के लिए 36 हजार टीमों को गठन किया गया हैं, जिसमें 72 हजार स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। वहीं सात हजार पर्यवेक्षक अभियान की निगरानी करेंगे जबकि 3,60,25,891 लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य तय किया गया है। अभियान के दौरान दवा दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती और गंभीर रूप से बीमार को छोड़कर सभी को खिलाई जाएगी। शत-प्रतिशत लोगों को दवा का सेवन कराने के लिए स्वास्थ्य टीम घर-घर जाकर दवा उपलब्ध कराएगी। अगर घर पर कोई नहीं मिलता है तो दोबारा गृह भ्रमण कर दवा खिलाई जाएगी। साथ ही लोग अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जा कर खुद भी दवा का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, जिला अस्पताल, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में यह दवा उपलब्ध रहेगी। स्कूल जाने वाले बच्चों को उनके शैक्षणिक संस्थानों में दवा खिलाई जाएगी। वहीं मेडिकल काॅलेज और लखनऊ स्थित मीडिया संस्थानों में बूथ भी लगाए जाएंगे।




ये हैं फाइलेरिया के लक्षण और उपाय

  • पांच से 15 साल में हाइड्रोसील, हाथ-पैर व स्तन में सूजन आदि
  • सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) चक्र में दवा का सेवन जरूर करें
  • गंदगी और मच्छर से दूर रहें और पूरी बांह का कपड़ा पहनें
  • मच्छर से बचने के लिए मच्छरदानी का उपयोग दिन में भी करें
UP Government News Tags:फाइलेरिया मुक्ति अभियान

Post navigation

Previous Post: Question Hour in UP Legislative Council : उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बढ़े हैं 40 लाख विद्यार्थी : मुख्यमंत्री
Next Post: High Court Lucknow : सौर ऊर्जा से जगमगाएगा नया हाईकोर्ट परिसर, योगी सरकार ने शुरू की तैयारी

Related Posts

  • बो स्ट्रिंग स्टील गर्डर रेलवे ब्रिज
    अयोध्या में 10 करोड़ की लागत से 6 महीने में बनकर तैयार होगा ‘बो स्ट्रिंग स्टील गर्डर रेलवे ब्रिज’ UP Government News
  • Child Helpline News : प्रदेश में चाइल्ड हेल्पलाइन की 18 नई यूनिट शुरू करेगी योगी सरकार UP Government News
  • वृद्धजनों के हुनर से सजा मंच, रामलीला का भावपूर्ण हुआ मंचन UP Government News
  • अयोध्या
    मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग के अभ्यर्थियों ने लहराया सफलता का परचम UP Government News
  • लिफ्ट/एस्कलेटर की सुरक्षा
    लिफ्ट/एस्कलेटर की सुरक्षा-संरक्षा सुनिश्चित करने प्रदेश में लागू होगा कानून: मुख्यमंत्री UP Government News
  • UP News
    UP News : उत्तर प्रदेश के 12 शहीद सैनिकों के आश्रितों के लिए जारी हुआ नियुक्ति पत्र UP Government News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Famous songs of Karva Chauth
    Durga Navami : 01 अक्टूबर को मनाई जाएगी महानवमी, जानें देवी मां को प्रसन्‍न करने के अचूक मंत्र, पूजा विधि व मुहूर्त Blog
  • World cup 2023
    World cup 2023 : फाइनल में भारत-पाकिस्तान के बीच होगी भिड़ंत: क्रिस गेल Sports
  • कर्क राशि
    मीन राशि वालों के लिए कैसा होगा नया साल, जानें डॉ रोशनी टाक से धर्म अध्यात्म
  • UP Board Exam Preparation
    UP Board Exam Preparation : यूपी बोर्ड शुचितापूर्ण परीक्षा कराने को  तैयार Education
  • डॉ अंजना सिंह सेंगर
    मॉरिशस के विश्व हिंदी सचिवालय में सम्मानित हुई डॉ अंजना सिंह सेंगर Motivation
  • कोलकाता और चेन्नई के मैच में धोनी के रंग में रंग सकता है ईडन गार्डन्स Sports
  • Chaitra Navratri 2026
    Shardiya Navratri 2023 : नवरात्री व्रत के दौरान क्या करें, क्या न करें धर्म अध्यात्म
  • Sansad Khel Spardha
    Sansad Khel Spardha : कानपुर में सांसद खेल स्पर्धा 19 व 20 फरवरी को ग्रीनपार्क में, करें आवेदन Sports

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme