Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Heatstroke
    Heatstroke : आईएमए कानपुर के विशेष डॉक्‍टरों ने हीट स्ट्रोक से सतर्क कर बचाव के तरीके बताए Sports
  • 2nd कॉस्को बैडमिंटन चैंपियनशिप 10 जनवरी से Sports
  • Durga Ashtami
    Mohini Ekadashi 2024 : मोहिनी एकादशी के व्रत से मोह माया से मुक्ति और मोक्ष की होती है प्राप्ति धर्म अध्यात्म
  • जुगल देवी सरस्वती शिशु वाटिका
    जुगल देवी सरस्वती शिशु वाटिका में बैडमिंटन एवं शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन Sports
  • Durga Ashtami
    Mahashivratri 2024 : शिवरात्रि पर करें इन 8 में से कोई 1 उपाय, दूर होंगी परेशानी, मिलेगा धन लाभ धर्म अध्यात्म
  • टीएसएच स्टैग ग्लोबल यूपी स्टेट थर्ड रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट संपन्न Sports
  • होली
    कोजागिरीव्रत (शरद पूर्णिमा) 28अक्टूबर को, चंद्रमा के प्रकाश में रखी खीर खाने से अनेक रोग दूर हो जाते हैं धर्म अध्यात्म
  • Govardhan Puja : गोवर्धन की पूजा विधि, पूजा सामग्री और प्राचीन कथा Govardhan Puja worship method, worship material and ancient story Festival
MLAs had darshan of Shri Ram

MLAs had darshan of Shri Ram : प्रभु श्रीराम की भक्ति में डूबे विधायक, दर्शनों के लिए सीएम योगी का जताया आभार

Posted on February 11, 2024February 11, 2024 By Manish Srivastava No Comments on MLAs had darshan of Shri Ram : प्रभु श्रीराम की भक्ति में डूबे विधायक, दर्शनों के लिए सीएम योगी का जताया आभार

MLAs had darshan of Shri Ram

  • समाजवादी पार्टी को छोड़कर सभी दलों के विधायक प्रभु श्रीराम के दर्शनों को पहुंचे अयोध्या
  • भाजपा और घटक दलों के साथ ही बसपा, आरएलडी और कांग्रेस के विधायक रहे मौजूद
  • फूलों से सजी परिवहन निगम की बसों में सवार होकर पहुंचे अयोध्या, बसों में बजी राम धुन

लखनऊ, 11 फरवरी। सीएम योगी और विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना के आग्रह पर रविवार को समाजवादी पार्टी को छोडकर सभी दलों के विधायक और योगी सरकार के विधायक, मंत्री प्रभु श्रीराम लला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे। इस अवसर पर परिवहन निगम की लग्जरी बसों में सवार सभी विधायकों ने इस पुण्य कार्य के लिए सीएम योगी का आभार जताया। सत्ता पक्ष के साथ साथ विपक्षी दलों के विधायक भी पूरी तरह राम धुन में मगन दिखाई दिए। उल्लेखनीय है कि अयोध्या दर्शन करने पहुंचे विधायकों में बीजेपी के सहयोगी दलों के साथ साथ आरएलडी, बसपा और कांग्रेस के भी विधायक शामिल हुए। जिन बसों से विधायकों को अयोध्या ले जाया गया, उन बसों के अंदर रामधुन भी बजाई गई। तमाम तरह के फूल लगाए गए हैं। खाने-पीने की व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा मंत्रियों और विधायकों को मेमोरी के लिए एक बैग दिया जा रहा है, जिसमें एक डायरी, एक कैलेंडर और पेन इत्यादि रखा हुआ है।




ऐतिहासिक और कभी न भूलने वाला क्षण
इस अवसर पर बीजेपी और घटक दलों के विधायकों ने कहा कि यह 500 वर्षों बाद बड़ा पुनीत कार्य हुआ है। हम सबने सपना देखा था की एक दिन प्रभु श्रीराम का मंदिर बनेगा और आज न सिर्फ मंदिर बन गया है, बल्कि दर्शन का अवसर भी मिल रहा है। आज उत्तर प्रदेश कि सरकार बड़े सरकार के दरबार में हाजिरी लगाने जा रही है। इसके लिए हम सभी सीएम योगी के प्रति आभार जताते हैं, क्योंकि ये उन्हीं का विजन था कि पूरी सरकार और सभी दलों के विधायकों को एक साथ प्रभु श्रीराम के दर्शन कराए जाएंगे। यह ऐतिहासिक और कभी न भूलने वाला क्षण है। पीएम मोदी और सीएम योगी को इतिहास हमेशा याद रखेगा। एक विधायक ने बताया कि दर्शनों का इतना उत्साह था की रात भर नींद भी नहीं आई। इस दौरान ज्यादातर विधायकों ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके विधायकों के प्रभु राम के दर्शनों के लिए नहीं आने पर आलोचना भी की।




व्यवस्था से गदगद हुए विधायक
इस मौके पर मीडिया से बातचीत में कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि अवध से हमारा पुराना रिश्ता है। बचपन से यहां आती रही हूं। आज दर्शन का बहुत ही पुण्य अवसर है। वहीं बसपा के विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष का आभार जताते हैं कि उन्होंने यह अवसर उपलब्ध कराया है। जो व्यवस्था की गई है वो अद्भुत है। उन्होंने कहा कि सपा के लोग इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं। हमारी पार्टी सेक्युलर है। हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। वहीं निषाद पार्टी के अध्यक्ष और सरकार में मंत्री संजय निषाद ने कहा कि आज बहुत बड़ा दिन है। जैसे विधानसभा में सभी दल एक साथ बैठते हैं उसी तरह आज पूरी विधानसभा प्रभु राम के दर्शन करने जा रही है। प्रभु राम के साथ निषादराज का बहुत भावुक संबंध था और ये मेरा सौभाग्य है की इतने वर्षों बाद प्रभु के दर्शन करने का अवसर मिल रहा है।

Blog Tags:MLAs had darshan of Shri Ram

Post navigation

Previous Post: Ayodhya Ramlala darshan : मंत्रियों-विधायकों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किये रामलला के दर्शन
Next Post: Yogi visit in Pune : भक्ति और शक्ति का मिलन होता है तो टूट जाती है गुलामी की दासता : योगी आदित्यनाथ

Related Posts

  • Ayodhya
    Ayodhya : अयोध्या की सड़कों पर मोदी का हुआ अभूतपूर्व स्वागत Blog
  • Indian Railways
    Indian Railways : पांच साल की उम्र में महज 12 घंटे में कानपुर से दिल्ली जाकर लौटा, अनोखा रिकॉर्ड Blog
  • Warm-up match rules : वार्म-अप मैच के नियम होते हैं बड़े ही रोचक Blog
  • खुशी पांडेय
    जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाती हैं लखनऊ की खुशी पांडेय Blog
  • Station Festival
    Khajuraho Station Festival : खजूराहो रेलवे स्टेशन की स्थापना के समृद्ध इतिहास को याद किया गया Blog
  • Kharmas
    Rakshabandhan :रक्षाबन्धन में राखी या रक्षासूत्र बांधने का जानें सर्वोत्तम मुहूर्त Blog

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Hartalika Teej
    Ganga Dussehra 2024 : हिन्दू धर्म मे माँ गंगा के पृथ्वी पर अवतरण दिवस के रूप में मनाया जाता है गंगा दशहरा धर्म अध्यात्म
  • Fitness Modeling
    Fitness Modeling : ज्योति सिंह ने जीता गोल्ड, अहाना की स्पेशल पोजिंग पर बजी जमकर तालियां Sports
  • कानपुर एक्सीलेंस अवार्ड 2024
    डॉ. मधुलिका शुक्ला “कानपुर एक्सीलेंस अवार्ड 2024” से सम्मानित Health
  • Famous songs of Karva Chauth
    इसबार आषाढ़ में 23 जून से 05 जुलाई तक रहें विशेष सावधान, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नहीं है शुभ धर्म अध्यात्म
  • ASMlTA Yogasan
    ASMlTA Yogasan : अस्मिता योगासन कानपुर लीग 2026 का सफल आयोजन Sports
  • बैडमिंटन एशिया सर्टिफाइड अंपायर
    कानपुर के रवि कुमार दीक्षित बने बैडमिंटन एशिया सर्टिफाइड अंपायर Sports
  • नेशनल पावर लिफ्टिंग में कानपुर की “गोल्डन गर्ल” तनु शुक्ला ने जीते डबल गोल्ड मेडल Sports
  • T20 World Cup Final: भारत की हुंकार के सामने कीवी कर पाएंगे पलटवार Sports

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme