Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • Ayodhya Greenfield Township
    Ayodhya Greenfield Township : 25 हजार श्रद्धालुओं के रुकने के लिए तैयार हो रही टेंट सिटी धर्म अध्यात्म
  • Durga Ashtami
    Importance of the month of Vaishakh : वैशाख में तीर्थ में स्नान करने, पितरों को तर्पण करने और जल का दान करने का है विशेष महत्व धर्म अध्यात्म
  • Hartalika Teej
    Shri Krishna Janmashtami : श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत करने से मिलेंगे 5 विशेष शुभ आशीर्वाद धर्म अध्यात्म
  • होम्योपैथिक दवा से त्वचा रोग ठीक होने पर दाग भी नहीं पड़ते : डॉ. मधुलिका शुक्ला Health
  • Famous songs of Karva Chauth
    Magh Gupta Navratri : माघ गुप्त नवरात्रि 10 से 18 फरवरी तक, जानें पूजा विधि कथा व मुहूर्त धर्म अध्यात्म
  • Skandamata Fifth Day
    मौनी अमावस्या रविवार 18 जनवरी, पंडित हृदय रंजन शर्मा से जानें महत्व धर्म अध्यात्म
  • बुलंद हौसलों से अंतरराष्ट्रीय बाडी बिल्डर बनीं नंदिता रावत Health
  • Development Projects Launch
    Development Projects Launch : 2024 में 2014 और 2019 से भी बड़े बहुमत के साथ बनेगी मोदी सरकारः सीएम योगी UP Government News
UP Board Exam Preparation

UP Board Exam Preparation : यूपी बोर्ड शुचितापूर्ण परीक्षा कराने को  तैयार

Posted on February 20, 2024February 20, 2024 By Manish Srivastava No Comments on UP Board Exam Preparation : यूपी बोर्ड शुचितापूर्ण परीक्षा कराने को  तैयार
  • उत्तरपुस्तिकाओं और कक्ष निरीक्षकों के प्रवेश पत्र पर क्यूआर कोड
  • प्रयागराज, मथुरा, आगरा, अलीगढ़, बलिया समेत 16 जिले अतिसंवदेनशील
  • 22 फरवरी से हिंदी विषय से शुरू होगी हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षा
  • कुल 8266 केंद्र बनाए गए, 55 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे सम्मिलित

प्रयागराज/लखनऊ, 20 फरवरी। नकलविहीन एवं शुचितापूर्ण परीक्षा कराने के लिए एक बार फिर सीएम योगी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) ने वर्ष 2024 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा कराने के लिए कमर कस ली है। एशिया में सबसे बड़ा परीक्षा संचालित करने वाले बोर्ड ने इस बार सोशल मीडिया खासकर वाट्सएप, एक्स, फेसबुक, टेलीग्राम के साथ-साथ ऑनलाइन वेब पोर्टल/साइट पर 24×7 निगरानी रखने के लिए बोर्ड द्वारा क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) की व्यवस्था की गयी है।

सोशल मीडिया व अन्य किसी माध्यम से प्रश्नपत्र या उसके किसी भाग या उसके हल को संचारित करने का प्रयास किया जाता है तो ऐसा कृत्य उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम-1998 की धारा 4/10 अन्तर्गत दण्डनीय संज्ञेय एवं गैर जमानती अपराध है। उत्तरपुस्तिकाओं पर पहली बार क्यूर कोड क्रमांक अंकित रहेगा। कक्ष निरीक्षकों के प्रवेश पत्र को भी क्यूआर कोड के दायरे में लाया गया है। उल्लेखनीय है कि 22 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षा में कुल 55,25,308 परीक्षार्थी सम्मिलित होने जा रहे हैं। इसमें हाईस्कूल में 29,47,311 एवं इंटरमीडिएट में 25,77997 परीक्षार्थी हैं।




सोशल मीडिया भी नकल अधिनियम के दायरे में
नकल विहीन परीक्षा के मामले में गत वर्ष यूपी बोर्ड ने नया कीर्तिमान स्थापित किया था। परीक्षा का संचालन बेहद फूलप्रूफ व्यवस्था के तहत हुआ था। इसकी वजह से कहीं भी नकल या प्रश्नपत्र की रॉन्ग ओपनिंग नहीं हुई हो पाई थी। ऐसा तीस वर्षों के बाद हुआ था। जिसकी सराहना मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी भी ने की थी। इस बार बोर्ड ने व्यवस्था को और भी बेहतर बनाया है। सोशल मीडिया को भी नकल अधिनियम के दायरे में लाया गया है। इसके तहत मोबाइल या अन्य उपकरण पर प्रश्न पत्र आऊट कराने की कोशिश को दंडनीय एवं गैर जमानती अपराध माना जाएगा। परीक्षा के लिहाजा से प्रयागराज, अलीगढ़, मथुरा, कौशाम्बी, आगरा, बलिया, मैनपुरी, बागपत, मऊ, हरदोई, आजमगढ़, चंदौली, देवरिया, गाजीपुर, गोड़ा, एटा जिलों को अतिसंवदेनशील जिला माना गया है। यहां बोर्ड के अफसरों की खास निगाह रहेगी। कंट्रोल से लगातार इन जिलों के परीक्षा पर निगहबानी की जाएगी।

पूरे प्रदेश में कुल 8266 परीक्षा केंद्र
बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ला ने सोमवार को हाईस्कूल एवं इंटर परीक्षा की तैयारी की सिलसिलेवार जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षा 22 फरवरी से 9 मार्च तक संचालित होगी। कुल 16 दिवसों में होने वाली परीक्षा में कुल 55 लाख से अधिक बालक बालिकाएं सम्मिलित होंगे। इसमें हाईस्कूल में 15,,71,184 बालक एवं 13,76,127 बालिकाएं हैं। इंटर में 14,28,323 बालक एवं 11,49,674 बालिकाएं हैं। पूरे प्रदेश में कुल 8266 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

24 घंटे रहेगी ऑनलाइन निगरानी
यूपी बोर्ड मुख्यालय समेत सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में एक-एक कमांड कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां से सभी परीक्षा केंद्रों एवं वहां के स्ट्रांग रूमों की ऑन लाइन निगरानी 24 घंटे रहेगी। बोर्ड मुख्यालय ने पहली बार पांचों क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, बरेली एवं मेरठ में कंमाड एंड कंट्रोल रूम की स्थापना की है। यहां से परीक्षा केंद्रों पर नकल की घटनाओं एवं अन्य किसी प्रकार की आवंछनीय गतिविधियों के परिलक्षित होने पर तत्काल कार्रवाई की जागी। सचल दस्तों को तत्काल सूचित किया जाएगा। वह तुरंत मौके पर पहुंच कर कार्यवाही करेंगे।




उत्तर पुस्तिकाओं की अदला बदली रोकने के लिए क्यूआर कोड
यूपी बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं की अदलाबदली रोकने के लिए एक नया कदम उठाया है। कवर पृष्ठ के साथ-साथ आन्तरिक पृष्ठ पर भी लोगो लगाया गया है। कॉपियों के प्रत्येक पृष्ठ पर पृष्ठ संख्या अंकित है। साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं के पृष्ठों को स्टेपल पिन के स्थान पर सिलाई कराकर अलग अलग रंगों से मुद्रित किया गया है।

कक्ष निरीक्षकों को क्यूआर कोड एवं क्रमाक युक्त कंप्यूटराइज्ड परिचय पत्र
यूपी बोर्ड ने 3,11,453 कक्ष निरीक्षकों को पहली बार एक सुरक्षित क्यूआर कोड एवं क्रमांक युक्त कंप्यूटराइज्ड परिचय पत्र दिया है। बोर्ड सचिव ने बताया कि इस व्यवस्था से कक्ष निरीक्षकों की डयूटी लगाने में आसानी होगी। साथ ही परीक्षा व्यवस्था और भी सुदृढ़ व पारदर्शी होगी।

Education Tags:UP Board Exam Preparation

Post navigation

Previous Post: UP News : उत्तर प्रदेश के 12 शहीद सैनिकों के आश्रितों के लिए जारी हुआ नियुक्ति पत्र
Next Post: साढ़े चार हजार विद्यार्थियों को मिलेगा स्मार्टफोन व टैबलेट का उपहार

Related Posts

  • वृंदा अग्रवाल
    मेरठ की वृंदा अग्रवाल का हुआ आईआईएम अहमदाबाद में चयन Education
  • Change of Dress : फुल पैंट शर्ट पहनकर आएंगे परिषदीय विद्यालयों के छात्र Education
  • Employment Fair : राजकीय आईटीआई लखनऊ में 30 दिसंबर को लगेगा रोजगार मेला Education
  • जय नारायण विद्या मंदिर
    जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव “अभ्युदय” का भव्य समारोह Education
  • रथ सप्तमी
    सूर्य नमस्कार के माध्यम से भव्य रूप से रथ सप्तमी मनाएगी क्रीड़ा भारती, देखें वीडियो Education
  • Tulsi Jayanti Festival
    Tulsi Jayanti Festival : जयनारायण विद्या मंदिर में धूमधाम से मना तुलसी जयंती महोत्सव, देखें वीडियो Education

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Railway
    Railway : कानपुर लोको शाखा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ग्रहण की NCRES की सदस्यता Railway
  • कार्तिक पूर्णिमा
    कार्तिक पूर्णिमा का जानें शुभ मुहूर्त, Know the auspicious time of Kartik Purnima धर्म अध्यात्म
  • Shubman Gill
    Shubman Gill Discharged From Hospital : शुभमन को मिली छुट्टी, पर… World Cup 2023
  • डॉक्टर बदलने से नहीं उचित व नियमित इलाज से दूर होती है बीमारी : डॉक्टर मधुलिका शुक्ला Health
  • राम लला मंदिर
    राम लला मंदिर में दुर्गा अष्टमी पर भव्य मातृशक्ति वाहन यात्रा निकली, देखें वीडियो    Blog
  • मल्टी टैलेंटेड हैं मेकअप गुरु प्रीति रंजन मनोरंजन
  • Writer Rohit Rana
    Writer Rohit Rana : मेरठ के रोहित राणा की कलम से अब बनेंगी बाॅलीवुड की फिल्में मनोरंजन
  • सीबीएसई ईस्ट जोन
    सीबीएसई ईस्ट जोन में आर्चीज हायर सेकंडरी स्कूल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन Sports

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme