Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • महाराष्ट्र राज्य बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन ने प्रीति अरोड़ा को किया सम्मानित Sports
  • होली
    14 जनवरी को ही मनाया जाएगा मकर संक्रांति का त्यौहार Festival
  • Travellers Group of India
    Travellers Group of India : फेसबुक समूह ट्रैवलर्स ग्रुप ऑफ इंडिया ने किया अनूठा आयोजन Motivation
  • निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 150 से अधिक लोग लाभान्वित Health
  • Skandamata Fifth Day
    मौनी अमावस्या रविवार 18 जनवरी, पंडित हृदय रंजन शर्मा से जानें महत्व धर्म अध्यात्म
  • Chitragupta Maharaj Jayanti : चित्रगुप्त महाराज जयन्ती 3 नवंबर को, जानें पूजन विधि, मंत्र, कथा और आरती Festival
  • ब्रह्मचारिणी
    Mahakal Bhairav Ashtami 2023 : भगवान शंकर का पूर्ण रूप है काल भैरव, जानें विस्तार से धर्म अध्यात्म
  • Kharmas
    Narad Jayanti : ब्रह्माण्ड के प्रथम संवाददाता की महर्षि नारद जयन्ती 25 मई को धर्म अध्यात्म
जय नारायण विद्या मंदिर

जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव “अभ्युदय” का भव्य समारोह

Posted on November 29, 2025November 30, 2025 By Manish Srivastava No Comments on जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव “अभ्युदय” का भव्य समारोह
  •  “साहित्य, संगीत, कला और क्रीड़ा का हुआ अनुपम संगम” — आनंद में झूमे दर्शक

Kanpur : साहित्यिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, आध्यात्मिक एवं देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत  29 नवंबर 2025 को जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, कानपुर में सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव “अभ्युदय” का भव्य समारोह अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री माननीय हेमचंद्र जी, मुख्य अतिथि के रूप में गरिमा बढ़ाने वाले उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री मा. अजीत सिंह जी पाल तथा विशिष्ट अतिथि की शोभा बढ़ाने वाले संयुक्त पुलिस आयुक्त मा. आशुतोष जी ने ज्ञान की अधिष्ठात्री मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

जय नारायण विद्या मंदिर इंटर
जय नारायण विद्या मंदिर इंटर

 

अतिथि परिचय की भूमिका का निर्वहन मा. अनिल जी त्रिपाठी (प्रधानाचार्य) ने किया। विद्यालय के अध्यक्ष मा. विनीत चंद्रा जी ,प्रो. सुनील मिश्रा जी (प्रबंधक), कोषाध्यक्ष मा.विजय अजमानी जी, तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य मा. अनिल कुमार त्रिपाठी जी एवं उप प्रधानाचार्या डॉ.नमिता गुप्ता जी ने अतिथि वृंदो का स्वागत उत्तरी ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया।

रंगारंग कार्यक्रम के श्री गणेश स्वरूप सरस्वती वंदना की संगीतमयी मनमोहक ,अनुपम नृत्य प्रस्तुति ने तालियां बटोरी। मधुर स्वागत गीत के माध्यम से अपने हृदयोद्गार को प्रकट करते हुए विद्यालय की बहनों ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथि वृन्दो को भाव विह्वल किया। भगवान शिव की महिमा एवं शक्ति का प्रतीक शिव के परम भक्त रावण द्वारा रची गई विशेष स्तुति शिव तांडव स्त्रोतम की आध्यात्मिक, अलौकिक प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध किया।

 

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है इस अवधारणा को पूरा करते हुए बच्चों द्वारा पिरामिड, जिमनास्ट एवम योगा के विभिन्न प्रदर्शन देख लोगों ने दांतों तले अंगुलियां दबाईं। महाभारत में वर्णित हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र एवं महत्वपूर्ण विष्णु स्त्रोतम की सुंदर प्रस्तुति देख तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा प्रांगण।
रामायणम की नृत्य नाटिका की मनोहारी झांकी ने वातावरण को भक्तिमय के साथ-साथ राममय भी कर दिया। राम विवाह, सीता हरण, रावण वध जैसे दृश्यों ने दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। हास्य नाटिका के मंचन ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया।

कार्यक्रम के अगले आकर्षण में एक ओर फ्यूजन नृत्य (संलयन नृत्य) ने नए अंदाज का जलवा दिखाया और दर्शकों से खूब सराहना लूटी तो दूसरी ओर इंग्लिश क्वायर ने अनूठापन प्रस्तुत किया और आकर्षण का केंद्र बना। अतुल्य भारत की प्रस्तुति “मिले सुर मेरा तुम्हारा तो सुर बने हमारा” में अनेकता में एकता का संगम दिखा।ओज से भरे प्रेरणादायी ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद पर करारी चोट पहुंचाई और एकता का संदेश दिया। समारोह की अंतिम कड़ी में देशभक्ति नृत्य ने जन- जन के हृदयों को छुआ और दर्शकों को देश प्रेम की भावना से सराबोर कर दिया।

मुख्य अतिथि माननीय अजीत सिंह जी पाल (राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार) ने अपने उद्बोधन में वार्षिकोत्सव की भूरि – भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि यह समारोह स्वस्थ मनोरंजन के साथ-साथ हमें सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर से जोड़ता है तथा छात्रों में संगठन में कार्य करने की भावना प्रबल करता है। विशिष्ट अतिथि संयुक्त पुलिस आयुक्त माननीय आशुतोष जी ने कार्यक्रम में अनेक आकर्षक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा बच्चों को अनुशासित रहने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे क्षेत्रीय संगठन मंत्री माननीय हेमचंद्र जी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि ऐसे समारोह छात्रों को अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन का खुला मंच देते हैं जो उनके सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होते हैं। शिवा ,प्रताप, माधव और केशव हाउस के समस्त कैप्टन तथा एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासन में अपनी अहम भूमिका निभाई।

वार्षिक उत्सव के शुभावसर पर माननीय बलविंदर सिंह जी (समन्वयक) सिटी कोऑर्डिनेटर सीबीएसई, मा.जगन्नाथ जी गुप्त, मा. प्रेम बाबूजी गुप्त, मा. रजनीश जी (विद्या भारती), मा. अयोध्या प्रसाद जी (विद्या भारती),मा. देवेंद्र सिंह जी भोले ( सांसद ),मा. रमेश अवस्थी जी (सांसद), मा.अरुण पाठक जी (एमएलसी), माननीया नीलिमा कटियार जी (विधायिका),मा. अभिजीत सिंह सांगा, (विधायक) मा. सुरेंद्र जी मैथानी (विधायक) के साथ-साथ नगर के प्रतिष्ठित प्रधानाचार्य गण तथा अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बड़ी संख्या में अभिभावकों ने आकर उत्सव का आनंद लिया। समस्त आचार्य गण के साथ विद्यालय परिवार की सक्रिय भूमिका रही। मंच संचालन श्रीमती रमा अग्निहोत्री जी तथा विवेकानंद श्रीवास्तव जी ने किया। उप प्रधानाचार्या मा. डॉ. नमिता गुप्ता जी ने वार्षिकोत्सव “अभ्युदय” की उत्कृष्ट सफलता के लिए समस्त बच्चों को आशीर्वचन देते हुए कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने आए कार्यक्रम अध्यक्ष, मुख्य अतिथि ,विशिष्ट अतिथि तथा समस्त गणमान्य जनों एवं अभिभावकों को आभार ज्ञापित किया।

 

Education Tags:जय नारायण विद्या मंदिर

Post navigation

Previous Post: टेबल टेनिस स्टेट चैंपियनशिप में कानपुर के खिलाड़ियों का जलवा
Next Post: विश्व दिव्यांगता दिवस पर श्री मुकेश शुक्ला जी( अध्यक्ष, स्पेशल ओलम्पिक भारत, उत्तर प्रदेश) को मुख्यमंत्री जी द्वारा सम्मानित किया गया

Related Posts

  • Change of Dress : फुल पैंट शर्ट पहनकर आएंगे परिषदीय विद्यालयों के छात्र Education
  • श्रीकृष्ण जन्म व छठी
    जय नारायण विद्या मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्म व छठी महोत्सव Education
  • जय नारायण विद्या मंदिर में स्कूल एवं हाउस कैप्टन शपथ ग्रहण एवं अलंकरण समारोह सम्पन्न Education
  • प्रतियोगिता
    एसएन सेन बालिका विद्यालय पीजी कॉलेज ने नवीन पाठ्यक्रम को बनाया रोचक Education
  • जयनारायण विद्या मंदिर में भावभीनी विदाई समारोह, मधुर स्मृतियों एवं स्वर्णिम सपनों से सजा विदाई समारोह–2026 Education
  • प्रश्न मंच प्रतियोगिता
    अंतर्विद्यालयीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन प्रथम व जय नारायण विद्या मंदिर दूसरे स्थान पर रहा Education

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • महिला क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने वाली दूसरी भारतीय बनीं स्मृति मांधा ना Sports
  • Famous songs of Karva Chauth
    Raksha Bandhan 2025 : रक्षा बंधन और भाई दूज में क्‍या है अंतर, जानें प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन जी से धर्म अध्यात्म
  • भड्डली नवमी
    भड्डली नवमी, देवशयनी से पहले इस साहलक का अंतिम अबूझ विवाह मुहूर्त जानें पं. हृदय रंजन शर्मा जी से धर्म अध्यात्म
  • टनकपुर त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी
    टनकपुर-खातीपुरा-टनकपुर त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी टनकपुर से 08 जनवरी से चलेगी Railway
  • Skandamata Fifth Day
    Makar Sankranti : 23 साल बाद एकादशी का शुभ संयोग बन रहा है मकर संक्रांति पर, जानें शुभ मुहूर्त Blog
  • योनेक्स सनराइज यूपी स्टेट जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दिन के परिणाम Sports
  • Tejas, Road ART
    Tejas, Road ART : दुर्घटना राहत गाड़ी तेजस, रोड एआरटी का शुभारंभ Railway
  • Vishwakarma Puja-2023 : सृष्टि के प्रथम सूत्रधार कहे गए हैं भगवान विश्वकर्मा Blog

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme