Skip to content

The Xpress News

  • Home
  • धर्म अध्यात्म
  • Health
  • Blog
  • Toggle search form
  • सावित्रीबाई फुले की जन्मतिथि पर मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय मन और शरीर कल्याण दिवस Education
  • ब्रह्मचारिणी
    Shri Kaal Bhairav Ashtami : काल भैरव की पूजा से नहीं सताता भय Blog
  • करवा चौथ का मुहूर्त
    9 सितंबर को बन रहा है ट्रिपल 9 का दुर्लभ संयोग धर्म अध्यात्म
  • Vande Bharat
    उत्तर प्रदेश को 3 नई वंदे भारत की सौगात, एक को विस्तार  Railway
  • कानपुर की डॉक्टर मेनका “100 आइकोनिक वूमेन ऑफ इंडिया अवॉर्ड” से सम्मानित Health
  • Virat praised Shubhaman : विराट कोहली ने शुभमन गिल की उपलब्धि की तारीफ की, कहा- इस सब के हकदार हो, Sports
  • बो स्ट्रिंग स्टील गर्डर रेलवे ब्रिज
    अयोध्या में 10 करोड़ की लागत से 6 महीने में बनकर तैयार होगा ‘बो स्ट्रिंग स्टील गर्डर रेलवे ब्रिज’ UP Government News
  • Durga Ashtami
    Mohini Ekadashi 2024 : मोहिनी एकादशी के व्रत से मोह माया से मुक्ति और मोक्ष की होती है प्राप्ति धर्म अध्यात्म
डॉक्टर मधुलिका

मरीजों की सेवा में समर्पित है डॉक्टर मधुलिका का जीवन

Posted on July 23, 2024 By Manish Srivastava No Comments on मरीजों की सेवा में समर्पित है डॉक्टर मधुलिका का जीवन
  • मुस्कान के साथ संवाद करने का उनका तरीका मरीजों के लिए करता है संजीवनी का काम
  • बेहतरीन इलाज के तरीकों और निस्वार्थ जनसेवा करने के लिए अब तक मिल चुके हैं कई बड़े पुरस्कार

कानपुर : कहते हैं डॉक्टर भगवान का रूप होता है। वर्षों से यह बात यूं ही नहीं कही जा रही है। इसका अर्थ यह है कि एक सफल डॉक्टर अच्छा इलाज करके हर बीमार व्यक्ति को भगवान की तरह ही नया जीवन देता है क्योंकि शारीरिक कष्टों से पूरी तरह मुक्ति पाना नया जीवन मिलने जैसा ही है। इस काम को कानपुर की मशहूर होम्योपैथिक डॉ. मधुलिका शुक्ला बखूबी कर रही हैं। उनका जीवन पूर्णतः मरीजों की सेवा करने में ही समर्पित है। निस्वार्थ भाव से जनसेवा करना उनका सर्वोत्तम गुण है जो उन्हें महान और दयालु शख्सियत व डॉक्टर बनाता है।

सबसे खास बात यह है कि इलाज के साथ-साथ बीमार व्यक्तियों के साथ उनके द्वारा किया जाने वाला संवाद बिल्कुल संजीवनी की तरह ही काम करता है। कहने का आशय यह है कि मरीज की हर तकलीफ और चिंता को सर्वप्रथम बहुत ही ध्यान से सुनती है और फिर उसे यह विश्वास दिलाती है कि परेशान होने की जरूरत नहीं है, उसे कुछ नहीं हुआ है। आप जल्द से जल्द ठीक हो जाएंगे। यही वो शब्द हैं जिनकी बदौलत मरीज को बीमारी से लड़ने की ताकत मिलती है और वह इस नई ऊर्जा व नियमित दवा लेकर जल्दी ठीक होने लगता है।




डॉ. मधुलिका शुक्ला केशव पुरम में अपनी नूतन होम्योपैथिक क्लीनिक में कई मरीजों के असाध्य रोगों का सफल इलाज कर चुकी हैं। गौरतलब है कि इलाज करने के शानदार और लाजवाब तरीकों के लिए ही उनको कई बड़े पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। यदि उनकी योग्यता की बात की जाए तो वह बीएचएमएस, एमडी, केएचएमसी (कानपुर), पूर्व सहायक प्रोफेसर और ओपीडी प्रभारी,केपी मेडिकल कॉलेज रह चुकी हैं। आयुष मंत्रालय (यूपी सरकार) द्वारा सम्मानित डॉ. मधुलिका शुक्ला को आयुष मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने 2022, सभापति उत्तर प्रदेश सरकार ने 2023, उद्योग विकास मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने 2023 और पद्मश्री डॉ. रणधीर सूद गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट, एम्स ने भी वर्ष 2023 में पुरस्कृत किया है।

विशेष बातचीत में डॉ. मधुलिका शुक्ला ने बताया कि होम्योपैथी द्वारा बिना ऑपरेशन पथरी, ट्यूमर, बच्चेदानी की गाँठ, सिस्ट आदि जटिल बीमारियों का सफल इलाज किया जाता है। उन्महोंने कहा कि एक मरीज बड़ी उम्मीद के साथ डॉक्टर के पास आता है कि उसका इलाज ठीक से हो जाए ताकि वह पूरी तरह स्वस्थ होकर अपना जीवनयापन सुचारू रूप से कर सके। इसीलिए मेरी तरह हर डॉक्टर की पूरी कोशिश होती है कि वह अपने हर मरीज की उम्मीदों पर खरा उतर कर उसका विश्वास जीत सके।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि डॉ. मधुलिका किडनी, किडनी स्टोन, फैटी लीवर और स्किन से संबंधित बीमारियों को ठीक करने की भी विशेषज्ञ हैं।

Health Tags:डॉक्टर मधुलिका

Post navigation

Previous Post: कॉस्को अंडर 13 व 17 बैडमिंटन टूर्नामेंट 30 जुलाई से रागेंद्र स्वरूप स्पोर्ट्स अकादमी में
Next Post: Mangala Gauri Vrat : जानें मंगला गौरी व्रत के लाभ, पूजा विधि, कथा एवं आरती

Related Posts

  • मानसिक तनाव
    मानसिक तनाव और पूरी नींद नहीं लेना ब्लड प्रेशर के प्रमुख कारण : डॉ. मधुलिका शुक्ला Health
  • स्वस्थ शरीर
    स्वस्थ शरीर से बढ़कर कोई धन नहीं : डॉ. मधुलिका शुक्ला Health
  • मानव सेवा का उत्तम माध्यम है निशुल्क स्वास्थ्य शिविर : डॉ. मधुलिका शुक्ला Health
  • दिसम्बर-जनवरी की ठंड के निशाने पर है आपका दिल Health
  • Jharkhand
    Jharkhand : नन्ही जान को बचाने की मां-बाप की जिद के आगे यमराज भी हुए नतमस्तक Health
  • Free Homeopathy Health Camp
    Free Homeopathy Health Camp : 28 मार्च को बीएसवीएम एजुकेशन सेंटर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर Health

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • जयनारायण में हुआ तीरंदाज अभिषेक कुशवाहा का सम्मान Sports
  • जयनारायण स्कूल के अभिषेक का चयन स्कूल नेशनल आर्चरी में Sports
  • डॉ. मधुलिका शुक्ला
    इस संसार में मां से बढ़कर कोई भी नहीं है : डॉ. मधुलिका शुक्ला Motivation
  • Wimbledon- 2025
    Wimbledon- 2025 : सबालेंका ने स्थानीय दावेदार राडुकानु को दी शिकस्त Sports
  • राम लला मंदिर
    राम लला मंदिर में दुर्गा अष्टमी पर भव्य मातृशक्ति वाहन यात्रा निकली, देखें वीडियो    Blog
  • वृंदा अग्रवाल
    मेरठ की वृंदा अग्रवाल का हुआ आईआईएम अहमदाबाद में चयन Education
  • दिशा कुमारी
    कड़े संघर्ष के बाद ही मिलती है सफलता: दिशा Sports
  • उत्कर्ष वर्धन सिंह ने शूटिंग में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, जीता रजत पदक Sports

Copyright © 2026 .

Powered by PressBook News WordPress theme